The Begusarai

The Begusarai The Begusarai.in Portal is Your own News Portal . The Begusarai.in is Registered Under MSME . Basically provide the news which are related to begusarai district.
(6)

The Begusarai — आपकी आवाज़, आपका न्यूज़

📢 बेगूसराय की हर खबर, स्थानीय मुद्दे और जनसमस्याएं सीधे आपके फोन पर।

📲 कोई मुद्दा? कोई ज़रूरी ख़बर शिकायत या सुझाव?WhatsApp करें- 9546069080

✅ जुड़े रहिए The Begusarai की हर अपडेट से Begusarai is one of the famous district of Bihar. The Best thing about this news portal is that it provide news based upon reality and uniqueness . The Begusarai.in is that w

e strive to cater our viewers with authentic and original news with complete coverage of all the categories and aspects of Begusarai. We are the first to come up with the concept of HyperLocal news portal having a wide coverage of whole districts, where our viewers could have complete news coverage from Begusarai. The Begusarai.in stands out as a brand that is the choice of millions of Indians as they start their day. The Begusarai.in also covers 38 Districts and 2 Police Districts of Bihar. In total we can say that this site is not cover the news of begusarai also cover the news of bihar and india. The Begusarai वेबसाइट हिंदी ख़बरों की साईट है जहाँ दर्शक एवं पाठकगण बेगुसराय के तमाम समाचारों को हिंदी में पढ़ सकेंगे .हमारे विचार से ये पूरी दुनिया सूचनाओं से भरी हुई है , जहाँ प्रतिदिन न जाने कितने लोग सूचनाओं का आदान – प्रदान होता है . हर गुजरते दिन के साथ हमारे सामने से न जाने कितनी ही खबरे गुज़रती है जिन्हें हम न्यूज़ , ब्लाग्स , मीडिया के माध्यम से पाते है . ये आजकल का ट्रेंड्स सा बन चुका है . जैसा की हम सभी जानते है की ये पूरी दुनिया सूचनाओं से भरी हुई है ठीक वैसे ही हमारे पास समय का भी अभाव है तो बस इसी समस्या का समाधान बनकर आया है हमारी वेबसाइट “The Begusarai.in” , यहाँ दर्शक एवं पाठकगण बेगुसराय के तमाम समाचारों को हिंदी में पढ़ सकेंगे खासकर उन खबरों को जो ट्रेंडिंग होगा . हमारी पूरी टीम सिर्फ आप सभी दर्शक एवं पाठकगण के लिए 24×7 उपस्थित है जो हर क्षण आपको खबरे मुहैया कराती रहेगी . हमारे टीम में उच्च शिक्षा प्राप्त लोग सिर्फ आपके के लिए कार्यत है 24×7 .

हमारा वेबसाइट किसी एक सेक्सन पर फोकस बेस्ड न होकर हर उस ट्रेंडिंग टोपिक पर बेस्ड है जो की डिमांड में होगा. साथ ही हम अपने काम के साथ प्रतिबद्ध है, हर हाल में हमारे सभी दर्शक एवं पाठकगण को ट्रेंडिंग और सही खबरे मिलती रहे .

सभी दर्शक एवं पाठकगण को हर प्रकार की सुचना और न्यूज़ – पोलिटिक्स , खेल, तथ्यपरक , इतिहास , इंटरटेनमेंट , धार्मिक , लाइफ स्टाईल , लुक्स , व्यवसाय , अर्थव्यवस्था , ख़बरों, तस्वीरों, विचारों, के साथ-साथ एंटरटेनमेंट, क्रिकेट, जैसे खेलों और लाइफ़स्टाइल से न्यूज़ पा सकते हैं , इसके साथ ही और भी बहुत कुछ मुहैया करवाते रहेंगे.

कृपया हमारे वेबपेज को लाइव, ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ातरीन वीडियो देखने के लिए विजिट करें. आप हमारी वेबसाईट thebegusarai.in पर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक ...
10/08/2026

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक फिल्म उद्योग, बिहार में शूटिंग और राज्य में फिल्म हब विकसित करने को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने बताया कि बिहार में अक्टूबर महीने से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नई फिल्म नीति के तहत करीब 50 से 60 दिनों की शूटिंग की योजना पर चर्चा हुई है।

सुनील शेट्टी के मुताबिक, अगले सप्ताह उनकी पूरी टीम बिहार आएगी और फिल्म शूटिंग के लिए अलग-अलग लोकेशनों का निरीक्षण करेगी। अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो बिहार में फिल्म निर्माण और स्थानीय कलाकारों के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

बेगूसराय के पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिले के 2,53,042 लाभुकों के बैंक खा...
10/08/2026

बेगूसराय के पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर!

जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिले के 2,53,042 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के जरिए ₹28.97 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इसमें वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभुक शामिल हैं।

बिहार के रोहतास में चर्चित चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड के बाद हुए हिंसक उपद्रव का मामला अब एक बार फिर विवादों में है। ह/त्य...
10/08/2026

बिहार के रोहतास में चर्चित चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड के बाद हुए हिंसक उपद्रव का मामला अब एक बार फिर विवादों में है। ह/त्या के आरोपी अजीत तिवारी के घर में कथित आगजनी और तोड़फोड़ के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक और शुभचिंतक जोगिया गांव पहुंचे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ युवाओं ने "रणवीर सेना अमर रहे" और "ब्रह्मेश्वर मुखिया अमर रहे" के नारे लगाए। दशकों बाद सार्वजनिक रूप से इस तरह के नारे लगाए जाने के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इलाके में तनाव और हिंसा की स्थिति बनी थी।

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सोमवार को साधु-संतों के प्...
10/08/2026

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सोमवार को साधु-संतों के प्रदर्शन में शामिल हुए। दिल्ली के मंडी हाउस में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत जुटे थे। संतों की मांग है कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले की CBI जांच कराई जाए।

इसी मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने के लिए संत दिल्ली पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को एक जगह भीड़ लगाने से मना किया, तो कुछ साधु-संत सड़क पर ही लेट गए।

प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर संतों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसी बीच पप्पू यादव भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में मौके पर पहुंचे।

चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने एनकाउंटर में शामिल बताए जा रहे 1...
10/08/2026

चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने एनकाउंटर में शामिल बताए जा रहे 11 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 12 अगस्त तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस के सामने तय समयसीमा के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती बन गई है। मामले में तत्कालीन SDM संजीत कुमार, तत्कालीन SDPO राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, दरोगा अंकित आर्यन, हरिश्चंद्र कुमार, STF जवान अक्षय कुमार, विकास कुमार और ASI रमाशंकर यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

इनमें STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। अब देखना होगा कि कोर्ट की तय समयसीमा के भीतर पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं।

झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस न...
10/08/2026

झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन पानी की बौछार पड़ते ही कुछ प्रदर्शनकारी मौके पर ही साबुन लगाकर नहाने लगे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनसे सवाल किया है। गिरिराज सिंह न...
10/08/2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनसे सवाल किया है। गिरिराज सिंह ने लिखा, "राहुल जी, यह तस्वीर कहाँ की है, कब की है और आपके साथ ये कौन-कौन लोग हैं? मुझे जानने की उत्सुकता है!"

गिरिराज सिंह की इस पोस्ट के बाद तस्वीर को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। आखिर तस्वीर कहां की है और राहुल गांधी के साथ मौजूद लोग कौन हैं?

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "तिरंगा हमारे लिए ...
10/08/2026

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "तिरंगा हमारे लिए जीने और मरने का प्रतीक है। तिरंगे की आन के लिए हमारे लाखों सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर कोई देश भारत से लड़ने की कोशिश करता है तो भारत भी उसे कड़ा जवाब देता है। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि भारत 2047 तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल होकर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

10/08/2026

बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? NCAER Report में सामने आए चौंकाने वाले दावे



Bihar Sharabbandi, NCAER Report, Bihar Liquor Ban, Nitish Kumar, Samrat Choudhary

पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कह...
10/08/2026

पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और सिर्फ शुद्ध पेट्रोल के इस्तेमाल की मांग कर रहे हैं।

जनार्दन मिश्रा ने इसी पर सवाल उठाते हुए कहा, "शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा क्या?" बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

Address

Begusarai
Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Begusarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Begusarai:

Shortcuts

Share