26/07/2026
*सरकारी विद्यालय में मनाया गया कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम"*
आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दरगहपुर ठाकुरवाड़ी बछवाड़ा बेगूसराय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यूथ एंड इको क्लब के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने कहा पौधारोपण (पेड़ लगाना) हमारे पर्यावरण, स्वास्थ्य और जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करता है बल्कि तापमान को नियंत्रित रखने, प्रदूषण कम करने और मिट्टी का कटाव रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेड़ बादलों को आकर्षित करते हैं जिससे अच्छी वर्षा होती है। इनकी मदद से बारिश का पानी जमीन के अंदर जाता है, जिससे जलस्तर बढ़ता है जुलाई में पौधारोपण करना सबसे आदर्श माना जाता है क्योंकि इस समय मानसून के कारण मिट्टी में प्राकृतिक नमी होती है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने कहा कि यूथ एंड इको क्लब में बच्चे ऊर्जा की खपत, जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक, कचरा प्रबंधन,स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना, सतत खाद्य प्रणाली और और जैव विविधता अपनाना को बढ़ावा देते हैं और बच्चों के माध्यम से वे समाज के लोगों को जागरूक करते हैं पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार 'एक पेड़ मां के नाम' और 'जल-जीवन-हरियाली' जैसी कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मुरारी कुमार यादव,शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, शिक्षिका रागिनी कुमारी, खुशबु कुमारी, सविता कुमारी और यूथ एंड इको क्लब के पर्यावरण मंत्री प्रिंस कुमार, जल मंत्री प्रियांशी कुमारी, सदस्य द्रौपदी कुमारी, दिशा कुमारी,सोनाली कुमारी, सिंधु कुमारी, शुभम, अंकुश, व अन्य छात्र छात्रा और अभिभावकगण मौजूद रहे।