Nirankari Satguru Vaani

Nirankari Satguru Vaani Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nirankari Satguru Vaani, Digital creator, Behror.

Dhan Nirankar Ji
संतों, दास का छोटा सा प्रयास है सोशल मीडिया के द्वारा सतगुरू के विचारों को ज्यादा से ज्यादा जन मानस तक पहुंचना। आप जी आशीर्वाद बनाए रखना।

धन निरंकार जी 🙏 🙏

Instagram -
youtube - nirankarisatguruvaani

02/08/2026

मौन रहना भी जरूरी है

इंसान दो जगह अपनी असली औकात दिखाता है।​एक गधा जंगल में घूम रहा था। एक जगह उसको शेर की खाल पड़ी हुई मिली। गधा उत्सुकतावश ...
01/08/2026

इंसान दो जगह अपनी असली औकात दिखाता है।
​एक गधा जंगल में घूम रहा था। एक जगह उसको शेर की खाल पड़ी हुई मिली। गधा उत्सुकतावश उस खाल में घुस गया। वह खाल पहन कर जंगल मे निकला तो हर जानवर उससे डर कर भाग रहा था। ये सब देखकर वह बहुत खुश हुआ। उसे भूख लगी तब वह एक गन्ने के खेत में चरने लगा। किसान ने उसे देखा तो डर कर भाग गया। पेट भरने कर बाद उसका मन बहुत खुश था। खुशी मे गधे ने ढेंचू ढेंचू की आवाज निकालनी शुरू कर दी उसकी आवाज सुनकर खेत का किसान आ गया। और पहचान गया कि शेर की खाल में गधा छुपा है। फिर गधे की खूब पिटाई हुई। खेत के मालिकने उसे पकड़ लिया और बोझा ढोने का काम करवाने लगा।

​कहानी का मोरल :- लोगो को जानने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें बोलने का अवसर दो। दिखावा और पहनावा हैसियत बदल सकता है फितरत नहीं बदल सकता। याद रखिए इंसान दो जगह अपनी असली औकात दिखाता है एक जब वह गुस्से में होता है दूसरी जब वह ज्यादा खुश होता है।

29/07/2026

अग्रिम सेवा

💔 माँ तो बस माँ होती है...​एक आठ साल के बच्चे की माँ मर जाती है तो उसका बाप दूसरी शादी कर लेता है। एक दिन वह बाप अपने बे...
26/07/2026

💔 माँ तो बस माँ होती है...
​एक आठ साल के बच्चे की माँ मर जाती है तो उसका बाप दूसरी शादी कर लेता है। एक दिन वह बाप अपने बेटे को अपने पास बुलाता है और पूछता है कि:
​🗣️ पिता: "तुझे तेरी नई माँ और पुरानी माँ में क्या फर्क लगता है?"
👦 लड़का: "मेरी पुरानी माँ झूठी थी, और नई माँ सच बोलती है।"
​लड़के का जवाब सुनकर आदमी हक्का-बक्का रह गया और उसने पूछा:
🗣️ "जिस माँ ने तुझे जन्म दिया और पाल-पोसकर इतना बड़ा किया, वो तुझे झूठी और ये कल की आई हुई औरत तुझे सच्ची कैसे लगती है?"
​लड़के ने जो कहा, उसने सबकी आँखें नम कर दीं:
👦 लड़का बोला:
"मेरी पुरानी माँ हमेशा कहती थी कि अगर तू मस्ती करेगा तो मैं तुझे खाना नहीं दूँगी। मैं फिर भी खूब मस्ती करता था। इसके बावजूद भी वह मुझे सारे गाँव से ढूँढ़कर लाती और मुझे अपने हाथ से खाना खिलाती थी...
​और मेरी नई माँ भी यही कहती है कि अगर तू मस्ती करेगा तो मैं तुम्हें खाना नहीं दूँगी, और आज मैं सच में ही तीन दिन से भूखा हूँ।"
​📌 सत्य वचन: दुनिया में माँ का कोई विकल्प नहीं हो सकता। माँ की डांट में भी प्यार और परवाह छुपी होती है।

Address

Behror
301701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirankari Satguru Vaani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nirankari Satguru Vaani:

Shortcuts

Share