B N News

B N News बहरोड़ नीमराणा क्षेत्र का लोकप्रिय न्यूज़ चैनल व पेज news in behrod
(1)

🔴 बेलनी गांव में सड़क नहीं, पानी का दरिया!बरसात ने खोली विकास के दावों की पोल… मुख्य रास्ता बना जलभराव का अड्डा।गांव की ...
09/08/2026

🔴 बेलनी गांव में सड़क नहीं, पानी का दरिया!

बरसात ने खोली विकास के दावों की पोल… मुख्य रास्ता बना जलभराव का अड्डा।
गांव की सड़क पर पानी का कब्जा, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल से भी मुश्किल।
👉 आखिर कब सुधरेगी बेलनी की बदहाल सड़क व्यवस्था?

#बेलनी #नीमराणा #जलभराव #सड़क_की_बदहाली #ग्रामीण_समस्या

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहरोड़भीमसिंहपुरा गांव में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान, आखिर कब होगा समाधान?बहरोड़। भीमसिंहपुरा ...
09/08/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहरोड़

भीमसिंहपुरा गांव में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान, आखिर कब होगा समाधान?

बहरोड़। भीमसिंहपुरा गांव में सड़कों और रास्तों की बदहाली से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई रास्तों पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्तों के कारण पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत एवं रास्तों के स्थायी सुधार की मांग की है।

📍 ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब सुधरेंगे भीमसिंहपुरा के बदहाल रास्ते?

*राजस्थान सरकार का नवीनतम 7 अगस्त का आदेश*चारागाह भूमि पर जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है, उनको हटाया जाना है। साथ ही में उ...
09/08/2026

*राजस्थान सरकार का नवीनतम 7 अगस्त का आदेश*

चारागाह भूमि पर जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है, उनको हटाया जाना है। साथ ही में उनका नाम ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट, मुख्य चौराहों व न्यूज पेपर में प्रकाशित करने के लिए....

09/08/2026

🚨 सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बहरोड़ के हमजापुर की ढाणी के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक की पहचान भिटेड़ा निवासी उपदेश पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

👉 मौत की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी।
#बहरोड़

08/08/2026

#कोटपूतली
किराए को लेकर सवारी और कंडक्टर के बीच हुआ विवाद

सवारी ने फोन कर साथियों को मौके पर बुलाया,
करीब दर्जनभर युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से बस पर किया हमला,
बस में सवार 50 से 60 यात्रियों में मची चीख-पुकार,
परिवहन विभाग का दस्ता पहुंचा तो हमलावर मौके से फरार,
RTO इंस्पेक्टर नरेश स्वामी ने दिखाई सूझबूझ,
चालक-कंडक्टर घायल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

08/08/2026

आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी, यह लॉटरी सभी जिलों में जिला कलेक्टर की निगरानी (मॉनिटरिंग) में निकाली जाएगी। वहीं, निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति और चेयरमैन) के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 14 अगस्त को DLB में निकाली जाएगी!

08/08/2026

🚨 नशे और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर पुलिस का वार!

बहरोड़ कोतवाली में युवा CLG की बैठक में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने युवाओं को नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले खतरों की जानकारी दी।

📱 सोशल मीडिया हथियार बने या हथकड़ी—फैसला आपके हाथ में!
💊 नशे से दूर रहें, अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं।
👮‍♂️ एसपी सतवीर सिंह ने वीडियो कॉल से युवाओं से संवाद कर सुझाव लिए और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

पुलिस की अपील साफ—युवा जागरूक होंगे, तभी समाज नशामुक्त और अपराधमुक्त बनेगा। 🔥

#बहरोड़ #नशामुक्तसमाज

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Vikas Gupta, Ravindra Yadav, Dinesh Sharma, Sanjay Yadav,...
08/08/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Vikas Gupta, Ravindra Yadav, Dinesh Sharma, Sanjay Yadav, Jagdish Kushwah, Rao Naresh Kumar, Pradeep Kumar, Mohit Kumar, Satish Tanwar, Omprakash Ji, Yadvanshi Rao Rao, Rahul Sankhla, Samraat Singh, Anil Gujjar Gujjar, Sajjan Singh, Ankit Bajaj, Ravi Kumar Yadav, Lokesh Yadav Jhamawas, Malkhan Yadav, Sonidevi Sonidevi, Sunil Kaushik, Narendra Yadav, Narendar Singh Dhikwaria, Pawan Bhargav, Rajkumar Raj Kumar, Anil Riwala, Subham Solanki, Balwan Yadav, Poornmal Saini, Sunil Kumar Yadav, Rajndar Rajnder, Anil Yogi, Deepak Saini Deepak Saini, Sandeep Maan, Minturam Gurjar, Ashok Sharma, Ravindra Kumar, Dalbir Singh Naroliya, Abhimanyu Yadav, Manoj Jaat Jaat, Vikram Singh, Dinesh Kasana, Veer Ji, Kiler Corona, Pradeep Yadav, Monu Monu Momu, Sunil Shekhawat, Gurucharan Biruly, Rajpal Yadav, Shikha Mishra

08/08/2026

🚨 खुले नाले ने लिया कार को निगल! बड़ा हादसा टला 🚨

बहरोड़ के सोतानाला के पास NH-48 की सर्विस रोड पर बारिश का पानी बना मुसीबत। हाईवे के खुले कट से कार मोड़ रहे चालक को पानी में डूबा खुला नाला दिखाई नहीं दिया और कार सीधे नाले में जा फंसी। गनीमत रही कि हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

⚠️ सवाल ये—खुले नाले और खतरनाक कट के भरोसे कब तक चलेगा हाईवे?
बारिश में सड़क दिखे या नाला… जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग!

#बहरोड़ #हाईवे #बारिश

06/08/2026

राजस्थान निकाय चुनाव का नया फॉर्मूला तय
स्वायत्त शासन (UDH) राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अब मेयर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा सीधे (Direct) नहीं होगा।
अब ये पद चुनकर आए पार्षदों के बीच से (Indirect Election) चुने जाएंगे।
राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने निकाय चुनाव के इस नए चुनावी फॉर्मूले पर मुहर लगा दी है।

Address

Shyam Nagar
Behror
301701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B N News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to B N News:

Shortcuts

Share