SONI News

SONI News SONI NEWS BARROD

07/08/2026

बालोतरा/ राजस्थान

#छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन....
कॉलेज गेट पर जड़ा ताला.....
पुलिस से धक्का-मुक्की......

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बालोतरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राजकीय एमबीआर महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग उठाई।

कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी किए जाने से परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच गेट खोलने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एबीवीपी पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद कॉलेज का मुख्य गेट खुलवाया गया और आवागमन सामान्य हो सका।

प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार एवं महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। महाविद्यालय प्राचार्य ने भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

एबीवीपी के जिला संयोजक हनुमान चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों से छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगी हुई है। इस अवधि में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें रही हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि छात्र राजनीति से ही आगे बढ़कर विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं करती है तो एबीवीपी प्रदेशभर में आंदोलन को ...र अधिक व्यापक करेगी।

06/08/2026

#पार्षद ही चुनेंगे मेयर, #सभापति व #पालिकाध्यक्ष - झाबर सिंह खर्रा

#राजस्थान में नगर निकायों में मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्ष का चुनाव इस बार भी निर्वाचित पार्षदों के जरिए होगा। यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में कहा कि पहले की तरह इस बार भी वही चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रत्यक्ष चुनाव कराने पर कई स्थानों पर अध्यक्ष और पार्षद अलग-अलग विचारधारा के चुने गए, जिससे पूरे कार्यकाल में खींचतान बनी रही और विकास कार्य प्रभावित हुए। इसी अनुभव को देखते हुए पार्षदों द्वारा अपने बीच से अध्यक्ष चुनने की व्यवस्था अधिक उपयुक्त मानी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

 # #कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बहरोड़ सदर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ...
06/08/2026

# #कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बहरोड़ सदर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलवर-बहरोड मुख्य राजमार्ग पर स्थित ग्राम #देवनगर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60.730 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा तथा बिक्री के 3 लाख 32 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए हैं।
थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने देवनगर में कार्रवाई की। इस दौरान रामफूल गुर्जर (62) के कब्जे से 53.730 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा और 3 लाख 14 हजार 350 रुपये तथा गिर्राज गुर्जर (23) के कब्जे से 7 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा और 18 हजार 50 रुपये नकद बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बहरोड़ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 25 तथा बीएनएस की धारा 111(2)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा के सुपरविजन में की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अफीम डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले की जांच जारी है।

News

06/08/2026

बहरोड़ नगर परिषद में सफाई व्यवस्था में धांधली को लेकर कांग्रेस नेता संजय यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन.....

05/08/2026

बर्डोद स्थित जलदाय विभाग के नलकूप लाइन की केबल चोरी..... विभागीय कर्मचारियों की सुचना पर
अधिकारियों ने मौका देखा......
सदर थाना बहरोड़ में एक युवक के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई..... चोर की तलाश में जुटी पुलिस.....
बीते वर्षों से कस्बा क्षेत्र में केबल चोरी की बढ रही है घटनाएं.... दो दिन पहले नालपुर शिव मंदिर पर हुई थी केबल चोरी की घटना..... बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष......

05/08/2026

शाहजहांपुर टोल टैक्स पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन........
सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे.......

 # #पूज्य संतगणों की उपस्थिति में 'समरसता संकल्प अभियान' एवं 'कलश वंदन यात्रा' का प्रदेश स्तरीय दिव्य एवं भव्य शुभारंभ.....
05/08/2026

# #पूज्य संतगणों की उपस्थिति में 'समरसता संकल्प अभियान' एवं 'कलश वंदन यात्रा' का प्रदेश स्तरीय दिव्य एवं भव्य शुभारंभ.......

#जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर भाजपा द्वारा आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' एवं 'कलश वंदन यात्रा' का प्रदेश स्तरीय भव्य शुभारंभ पूजनीय संत गणों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा लालसिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, एवं उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी, संगठन महामंत्री अजय कुमार के द्वारा किया गया.....

 # # राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री  #अशोक गहलोत ने जयपुर के SMS अस्पताल पहुंचकर 15 दिन से अनशनरत छात्र नेता  शुभम रेवाड़...
05/08/2026

# # राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री #अशोक गहलोत ने जयपुर के SMS अस्पताल पहुंचकर 15 दिन से अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी....

रेवाड़ ने कल से पानी भी त्याग दिया था उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें जल पिलवाया एवं अनशन समाप्त करने हेतु समझाइश की.....
gahlot
News
july

हरियाणा प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबाश कविराज से की शिष्टाचार भेंट..... ...
05/08/2026

हरियाणा प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबाश कविराज से की शिष्टाचार भेंट.....
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, एनआरआई मामलों एवं महिला संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर सार्थक चर्चा

महिला आयोग एवं पुलिस के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विस्तृत चर्चा......
News

इस तरह होती है पुलिस वैरिफिकेशन प्रक्रिया.........
05/08/2026

इस तरह होती है पुलिस वैरिफिकेशन प्रक्रिया.........

Address

BARROD
Behror
301020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SONI News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share