Reporter anand live

Call Directions

Reporter anand live प्रतापगढ़ जिले की खबरों के लिए पेज को लाइक करें .....

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में घायल सीओ नरेंद्र सिंह का निधन, पुलिस परिवार में शोकलखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड...
28/09/2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में घायल सीओ नरेंद्र सिंह का निधन, पुलिस परिवार में शोक
लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायल जनपद बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके असमय निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। अधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हादसे में घायल आरक्षी योगेंद्र सिंह का उपचार जारी है। उनके समुचित उपचार की व्यवस्था मुख्यालय स्तर से सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

27/09/2026

PRATAPGARH - कच्चा मकान गिरने से महिला की मौ_त। Reporter anand live

खबर प्रतापगढ़ से है जहां सांप के काटने  से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। नगर पंचायत मानिकपुर के चौका पारपुर मुन्ना का पुर...
27/09/2026

खबर प्रतापगढ़ से है जहां सांप के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। नगर पंचायत मानिकपुर के चौका पारपुर मुन्ना का पुरवा निवासी गुड्डू मौर्य के 6 वर्षीय बेटे अभिनव मौर्य को शनिवार की शाम सांप के काटने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मां पूनम सहित घर में कोहराम मच गया। वह तीन भाई में सबसे बड़ा था। अभिनव के पिता की मौत पांच माह पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। थाना अध्यक्ष मानिकपुर पंकज राय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबर प्रतापगढ जिले के मानिकपुर से है जहां के लाटतारा वार्ड चकोलिया निवासी शकुंतला देवी पत्नी श्री राम सरोज उम्र 48 वर्ष श...
27/09/2026

खबर प्रतापगढ जिले के मानिकपुर से है जहां के लाटतारा वार्ड चकोलिया निवासी शकुंतला देवी पत्नी श्री राम सरोज उम्र 48 वर्ष शनिवार की रात लगभग 10 बजे अपने घर पर अकेली सो रही थी। उसी समय अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। और वह मलबे में दब गई। आसपास के लोग मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम कुंडा अजय कुमार और सीओ कुंडा भी मौके पर आ गए। रात्रि में ही शव को मलवे से बाहर निकल गया। इंस्पेक्टर मानिकपुर पंकज राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उसका पति मानसिक रूप से बीमार रहता है और वह पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल में है। लड़की की शादी हो चुकी है और 15 वर्षीय बेटा आकाश चंडीगढ़ में रहता है।
***aNews

  - कुंडा रेंजर आशीष सिंह को फोन पर धमकी देने वाले पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी धीरेन्द्र जायसवाल उर्फ चुल्ली ...
26/09/2026

- कुंडा रेंजर आशीष सिंह को फोन पर धमकी देने वाले पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी धीरेन्द्र जायसवाल उर्फ चुल्ली पुत्र गया प्रसाद निवासी धरौली यादव बस्ती थाना मानिकपुर को कुंडा पुलिस गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

तो फिर आप विष्णु तिवारी के परिवार से क्यों नहीं मिलते।क्या वो पीड़ित नहीं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मान लिया। जुबां सुन्न...
24/09/2026

तो फिर आप विष्णु तिवारी के परिवार से क्यों नहीं मिलते।क्या वो पीड़ित नहीं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मान लिया। जुबां सुन्न हो गई या आपका पीडिए सिर्फ दिखावा है

ये तस्वीर एक दशक पुरानी है। मतलब 10 साल पहले की। लेकिन मेरी और प्रिय मित्र काशी राणा जी का साथ पढाई से लेकर सार्वजनिक जी...
15/09/2026

ये तस्वीर एक दशक पुरानी है। मतलब 10 साल पहले की। लेकिन मेरी और प्रिय मित्र काशी राणा जी का साथ पढाई से लेकर सार्वजनिक जीवन तक रहा। लगभग एक साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में मुन्ना भैया के सानिध्य में आए। पत्रकारिता के क्षेत्र में आज लगभग लगभग 14 साल से "हम साथ साथ हैं"

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक, गंभीर हालत में रेफरकुंडा कोतवाली क्षेत्र के बिदासिन गांव निवासी अजय साहू पुत्र मन्नेलाल...
14/09/2026

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक, गंभीर हालत में रेफर
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बिदासिन गांव निवासी अजय साहू पुत्र मन्नेलाल कुंडा से अपने घर जा रहा था। फरेदूपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से आ रहे दो वाहन एक बाद एक उसके ऊपर चढ़ गये। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। Reporter anand live

  - कुंडा में पुलिस ने लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिर...
14/09/2026

- कुंडा में पुलिस ने लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी सुधाकर सरोज पुत्र पुत्तुन के रूप में हुई है। वह हथिगवां थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहा था और उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को कुंडा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त न्यायालय कुंडा की ओर से आने वाला है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखनऊ-प्रयागराज मार्ग स्थित गयासपुर अंडरपास के टी-पाइंट के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद सफेद शर्ट और नीली जींस पहने एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में उसकी पहचान सुधाकर सरोज के रूप में हुई। तलाशी में पहने कपड़ों के अतिरिक्त उसके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Reporter anand live

  - बिहार विकास खंड के ग्रामसभा छतार व मलावा छजईपुर में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जनसंपर्क करने के बाद बैठक किया। इस दौर...
11/09/2026

- बिहार विकास खंड के ग्रामसभा छतार व मलावा छजईपुर में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जनसंपर्क करने के बाद बैठक किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के विचारो एव नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई । कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जन-जन तक पहुंच बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासिओं को 17, 18 19 एवं 20 नवंबर को राज भवन बेंती में आयोजित होने वाली भगवान श्रीराम कथा में सपरिवार समल्लित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख बिहार प्रफुल्ल कुमार सिंह उर्फ डब्बू, प्रधान सिद्धनाथ यादव, प्रधान राम शिरोमणि यादव, बूथ अध्यक्ष राम मूर्ति शुक्ला,सचिव गणेश चंद्र शुक्ला,हरिलाल यादव,बृजेश यादव,ओम प्रकाश यादव,अजीत यादव,अवधेश यादव,पारसनाथ यादव,रोहित यादव,सुनील यादव,श्याम लाल साहू,राजा बाबू साहू,नंद लाल पाल,अरविंद पाल,प्रेम सरोज,अर्जुन सरोज,संजय सरोज,दाशाराम सरोज,अशोक सरोज,रामफल सरोज,निखिल सरोज,राम खेलावन सरोज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामसभा की जनता मौजूद रहीं।
***aNews Reporter anand live

Address

NH-24B, Lucknow Allahabad Road, K***a
Bela Pratapgarh
230204

Telephone

+919839844377

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reporter anand live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share