AIMA Jan Jan ki Awaz

Call Directions Website Contact the business

AIMA Jan Jan ki Awaz latest news from Pratapgarh belha.

All India Media Association Trust has been formed to support the huge media personnel to meet the basic requirements of various media houses and media persons connected to them.

*रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 2...
26/08/2026

*रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*

25/08/2026

प्रयागराज स्थित बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने अधिवक्ताओं के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। जारी नए निर्देशों के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से COP से जुड़े सभी डेक्लेरेशन, वेरीफिकेशन और री-इश्यू फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अधिवक्ताओं को बार काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट upbarcouncil.in पर जाना होगा।

बार काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि 1 सितंबर 2026 की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में भौतिक (हार्ड कॉपी) आवेदन या कागजी प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी पूरी तरह से ऑनलाइन ही करना अनिवार्य होगा। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य COP आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और त्वरित बनाना है।

इस नई व्यवस्था के लागू होने से उत्तर प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओं को प्रयागराज स्थित बार काउंसिल कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन जमा करने से लेकर COP प्रमाण पत्र जारी होने तक की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल रहेगी। अधिवक्ता अपना COP सर्टिफिकेट सीधे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बार काउंसिल ने सभी संबंधित अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखते हुए सही विवरण दर्ज कर समय पर आवेदन पूरा करें।

20/08/2026

प्रतापगढ़ में नया आधार कार्ड बनवाने के लिए अब भटकना नहीं होगा टेलीफोन एक्सचेंज दहिलामऊ में खुला आधार सुविधा केंद्र
उपभोक्ताओं को पोस्ट ऑफिस में आधार के लिए पसीना बहाने से मिली निजात। कारपोरेट ऑफिस की तर्ज पर UIDAI का हाईटेक ऑफिस खुलने से उपभोक्ताओं मिलेगी राहत, कम्पनी बाग से चंद कदमों की दूरी स्थित BSNL बिल्डिंग में उत्तरी हिस्से में बनाया गया भव्य ऑफिस।

19/08/2026

प्रतापगढ़ के चिलबिला के हनुमान मंदिर के **पायाहारी मौनी महाराज** ब्रम्हलीन हो गए। रात 1 बजे रात उन्होंने अपने नश्वर शरीर को छोड़कर अपनी आंखें मूंद लीं। मंदिर में शिवपुराण की कथा चल रही थी इसी बीच वह गोलोक धाम के लिए प्रस्थान कर गए। अब तक की जानकारी में 42 साल... से उन्होंने न अन्न, न जल, न फल। सिर्फ चाय का ही सेवन करते थे। मौन रहकर और हनुमत भक्ति के साथ लोगों की सेवा की। पूछने पर सिर्फ डायरी में लिखकर जवाब देते थे।
#पूरा जीवन धार्मिक कार्यों और असंख्य राम चरित मानस पाठ कराकर दूसरों का कल्याण किया, साथ ही वह नियमित बालाजी की सेवा में जुटी थे। अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा, कभी सेवा नहीं ली। महाकुंभ में मौनी महाराज के बारे में आजतक जैसे नेशनल टीवी पर उनकी काफी चर्चाएं थी। जिसके बाद उनके पास भक्तों की भरी भीड़ उमड़ने लगी। उनका मूल नाम: दिनेश स्वरूप ब्रह्मचारी (प्रतापगढ़/महोबा के रहने वाले थे। मौन व्रत: पिछले 42 वर्षों से एक शब्द नहीं बोला हैआहार: अन्न और पानी का पूरी तरह त्याग; दिन में केवल दूध वाली चाय का सेवन
शिक्षा कार्य: सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को व्हाट्सएप व लिखित नोट्स के जरिए मुफ्त मार्गदर्शन देना
उनके निधन से जिले में उनके भक्तों और अनुयायियों में गहरा दुःख और शोक की लहर है।

18/08/2026

मदाफरपुर बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, रिश्तेदार ने मेडिकल स्टोर संचालक को मारी तीन गोलियां
प्रतापगढ़। कोहड़ार थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किराना कारोबारी एवं मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र यादव पर उसके ही रिश्तेदार ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों की आवाज से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने देवेंद्र यादव को तीन गोलियां मारीं, जिनमें गोली सिर और पैर में लगने की बात सामने आई है। फायरिंग के बाद गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पुलिसकर्मियों की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
घटना के बाद बाजार में आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायरिंग के आरोपी रिश्तेदार को बाजार के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। पुलिस टीम घटना के कारणों और फायरिंग की पूरी परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
फिलहाल घटना के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। रिश्तेदारी के विवाद में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे मदाफरपुर बाजार को हिलाकर रख दिया है। पुलिस की जांच और घायल व्यापारी के बयान के बाद घटना की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा,बारिश के दौरान जर्जर मकान हुआ जमीदोज,हादसे में एक परिवार के 7 लोग मलबे में दबे,एक ही परिवार के ...
06/08/2026

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा,

बारिश के दौरान जर्जर मकान हुआ जमीदोज,

हादसे में एक परिवार के 7 लोग मलबे में दबे,

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर हुई मौत,

जबकि एक व्यक्ति हादसे में घायल,अस्पताल में भर्ती,

सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर,

100 साल पुराना था जर्जर मकान,

हादसे में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम बच्चों की मौत,

एसी के कारण एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार,

नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में हुआ हादसा।

Address

230001, Pratapgarh
Bela Pratapgarh
230001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIMA Jan Jan ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to AIMA Jan Jan ki Awaz:

Shortcuts

Share