Alapur Farming

Alapur Farming जय जवान, जय किसान!

Alapur Farming पेज पर आपको आधुनिक खेती-किसानी, नए तौर-तरीकों और उन्नत खेती से जुड़े वीडियो देखने को मिलेंगे। हमसे जुड़ने के लिए पेज को फॉलो करें।"

19/09/2026

हर-हर पौधे पर लटक रही हैं ढेरों लौकियां 😍🥒 सही समय पर खाद और स्प्रे का ध्यान रखा जाए और लौकी को सहारा देकर लटकाया जाए, तो लौकी की ग्रोथ और साइनिंग दोनों शानदार देखने को मिलती है। देखिए कितनी बढ़िया और चमकदार लौकियां तैयार हुई हैं। 🌱🔥

#लौकीकीखेती

18/09/2026

बारिश के बाद पालक में यूरिया + सल्फर डालें 🌱 | जल्दी तैयार होगी पालक | Alapur Farming
बारिश के बाद पालक की फसल में यूरिया और सल्फर का प्रयोग किया। अभी फसल हरी-भरी है और कीट व फंगस की समस्या भी दिखाई नहीं दे रही है। सही समय पर पोषण देने से पालक की बढ़वार अच्छी हो सकती है और फसल जल्द तैयार होने में मदद मिल सकती है। 🌱🥬

खेत में तैयार बैंगन की तुड़ाई के बाद अब मंडी की ओर रवाना। 🍆🚜 किसान की मेहनत खेत से लेकर मंडी तक लगातार जारी रहती है। मेह...
17/09/2026

खेत में तैयार बैंगन की तुड़ाई के बाद अब मंडी की ओर रवाना। 🍆🚜 किसान की मेहनत खेत से लेकर मंडी तक लगातार जारी रहती है। मेहनत का सही भाव मिले, यही हर किसान की उम्मीद है। 🌱❤️
#बैंगन #किसान #सब्जीकीखेती

खेती सिर्फ फसल उगाने का काम नहीं, बल्कि हर मौसम में मेहनत और उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का नाम है। 🌾किसान की मेहनत ही खेत क...
16/09/2026

खेती सिर्फ फसल उगाने का काम नहीं, बल्कि हर मौसम में मेहनत और उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का नाम है। 🌾
किसान की मेहनत ही खेत को हरा-भरा बनाती है। ❤️
#खेती

15/09/2026

जमीन पर उगाई गई लौकी भी बिल्कुल चमकदार और शानदार निकाली जा सकती है। इसके लिए फसल में समय-समय पर सही तरीके से फफूंदनाशक और कीटनाशक का प्रयोग करना जरूरी है।

कॉपर आधारित फफूंदनाशक, एजोक्सीस्ट्रोबिन और डायफेनोकोनाजोल जैसे उत्पादों का उपयोग फसल की जरूरत और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार बदल-बदलकर किया जा सकता है। इससे पत्तियां और बेल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है और लौकी की चमक भी अच्छी बनी रहती है।

जमीन पर होने की वजह से आकार में थोड़ी बहुत टेढ़ी-मेढ़ी लौकी हो सकती है, लेकिन सही देखभाल से चमक में कोई कमी नहीं आएगी।

आप भी जमीन की लौकी में अच्छी चमक और बेहतर उत्पादन के लिए समय पर फसल प्रबंधन जरूर करें।

सुबह-सुबह आ गए भिंडी की तुड़ाई करने
14/09/2026

सुबह-सुबह आ गए भिंडी की तुड़ाई करने

14/09/2026

लौकी में फल नहीं लग रहे? 😟 ऐसे लें भरपूर लौकी 🥒 | 3G कटिंग और खाद का सही तरीका
अगर आपकी लौकी में ज्यादा फल नहीं लग रहे हैं तो सही तरीके से पौधे को तैयार करना बहुत जरूरी है। 🌱🥒

3G कटिंग कैसे करें, कौन सी खाद दें और ज्यादा फल के लिए क्या तरीका अपनाएं—इन सभी चीजों पर मैंने पहले से वीडियो बना रखी हैं। मेरी प्रोफाइल पर जाकर पूरी जानकारी वाली वीडियो जरूर देखें।

आपकी लौकी में एक पौधे से कितनी लौकी निकल रही है? कमेंट में बताइए 👇

बैगन का रेट इस समय काफी अच्छा चल रहा है आपके यहां पर क्या रेट चल रहा है कमेंट है करके जरूर बताइए
13/09/2026

बैगन का रेट इस समय काफी अच्छा चल रहा है आपके यहां पर क्या रेट चल रहा है कमेंट है करके जरूर बताइए

आज हमने ई रिक्शा में बैगन लोड किया और मंडी के लिए ले जाते हुवे  #किसान  #बैगन
11/09/2026

आज हमने ई रिक्शा में बैगन लोड किया और मंडी के लिए ले जाते हुवे
#किसान #बैगन

आज दोस्तों सुबह-सुबह इस समय खेत में आ गए हैं खेत से सीधे एक फोटो  #खेती
10/09/2026

आज दोस्तों सुबह-सुबह इस समय खेत में आ गए हैं खेत से सीधे एक फोटो #खेती

Address

Graam And Post Alapur
Bela Pratapgarh
229408

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alapur Farming posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share