Pratapgarh Belha Times

Pratapgarh Belha Times प्रतापगढ़ बेल्हा टाइम्स में आप सभी का स्वागत है।

18/08/2026

मदाफरपुर गोली कांड का आरोपी सुनिये क्या कहा आरोपी ने

18/08/2026

प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदाफरपुर चौराहे पर चली गोली गोली लगने से देवेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल मौके पर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद




14/08/2026

कौन कहता है पत्थर के खंभे में करंट नहीं आता बारिस में अपने ओर अपना का ख्याल रखें और वीडियो को शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सके!

07/08/2026

आगरा के कमला नगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर पर हमला कर उसे मार डाला।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है

प्रतापगढ़ के महुली में जर्जर मकान ढहने से स्मृतिषेष प्रमोद श्रीवास्तव जी और उनके ही परिवार के 6 चिरागों के बुझ जाने का स...
06/08/2026

प्रतापगढ़ के महुली में जर्जर मकान ढहने से स्मृतिषेष प्रमोद श्रीवास्तव जी और उनके ही परिवार के 6 चिरागों के बुझ जाने का समाचार बेहद कष्टदायक है। 😢

​ईश्वर प्रमोद जी, उनकी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और दोनों पोते/पोतियों की पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

​हम ,हमारी टीम और भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हैं।
​भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏💐

भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़

Uttar Pradesh Pratapgarh MYogiAdityanath Sangamlal Gupta Ravi Gupta Rajendra kumar maurya Abhishek Vaish

...ब्रेकिंग...प्रतापगढ़...पुरानी रंजिश में मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, सर में गंभीर चोट मेडिकल कॉलेज रेफर।सिगरेट चोरी...
01/08/2026

...ब्रेकिंग...प्रतापगढ़...

पुरानी रंजिश में मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, सर में गंभीर चोट मेडिकल कॉलेज रेफर।

सिगरेट चोरी और छात्राओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा,थाने पर दी नामजद तहरीर।

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में शनिवार सुबह 9 बजे शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक पर रंजिश के चलते घात लगाए बैठे दबंग ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का दाहिना हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आया है सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने एक लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

शीतलागंज बाजार निवासी प्रवीण कुमार जायसवाल (30) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उसके चचेरे चाचा की किराने की दुकान के अंदर से एक डिब्बी सिगरेट चोरी करने और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करने को लेकर गांव के ही चार लोगों से उसकी कहासुनी हुई थी। प्रवीण ने उनकी इस हरकत का कड़ा विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात की रंजिश में दबंग ने इस वारदात को अंजाम दिया।

शनिवार सुबह प्रवीण शीतलागंज बाजार स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गया था। वहां से घर वापस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे दबंग ने उस पर लाठी-डंडों से अचानक हमला बोल दिया। मारपीट में प्रवीण का दाहिना हाथ टूट गया और सिर फटने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

प्रवीण कुमार जायसवाल ने दिलीपपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खूंझी (शीतलागंज बाजार) निवासी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Uttar Pradesh Pratapgarh Pratapgarh Police Ravi Gupta Sangamlal Gupta Rajendra kumar maurya Tinku Jiya Jaiswal

31/07/2026

लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।

एक ऐसे अधिकारी जो IPS (IG) रैंक से कल सेवानिवृत हो रहे हैं और सोचने वाली बात है कि उनके पास ख़ुद का कोई घर नहीं है 🤔अब व...
31/07/2026

एक ऐसे अधिकारी जो IPS (IG) रैंक से कल सेवानिवृत हो रहे हैं और सोचने वाली बात है कि उनके पास ख़ुद का कोई घर नहीं है 🤔
अब वो किराए के घर में जयपुर अपना आशियाना बना रहे हैं

सोचो आज एक IPS और IAS के पास बहुत संपत्ति होती है लेकिन इस भ्रष्ट तंत्र में एक ऐसा मानवतावादी व्यक्ति मैंने पहली बार सुना है वाकई काबिले तारीफ 🥰👌

ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करें 🙏🙏
Kishan Sahay Ips जी

Address

Pratapgarh Uttar Pradesh
Bela Pratapgarh
230401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pratapgarh Belha Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share