N24x7

N24x7 no promotion only news on right time

https://www.youtube.com/
15/11/2023

https://www.youtube.com/

झारखंड राज्य के तमाम खबरें जानने के लिए इस चैनल को सब्सक्राइब करे

01/03/2020
बड़ी खबर : दूसरे राज्य के अभ्यर्थी नहीं होंगे सीएचओ नियुक्त, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सख्त निर्देश, कहा- सीएचओ के ...
25/02/2020

बड़ी खबर : दूसरे राज्य के अभ्यर्थी नहीं होंगे सीएचओ नियुक्त, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सख्त निर्देश, कहा- सीएचओ के पद पर केवल झारखंड के अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति करे :

कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के पद पर झारखंड के निवासी ही नियुक्त होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएचओ नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी से जानकारी ली। इसपर स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि संबंधित विज्ञापन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि इस पद पर नियुक्ति के लिए झारखंड का निवासी होना जरूरी है।

स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभी इस पद पर नियुक्ति नहीं हुई है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए जाने के आधार पर केवल मेरिट लिस्ट बनाई है, जिसमें दूसरे राज्यों के भी कुछ उम्मीदवारों के भी नाम हैं जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किए हैं। उनके अनुसार, नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की जानी है, जिसमें प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। काउंसिलिंग में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने नियमानुसार नियुक्ति का निर्देश स्वास्थ्य सचिव को देते हुए कहा कि इस पद पर नियुक्ति झारखंड के अभ्यर्थियों की ही होनी चाहिए। इधर, सोमवार को अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई। बता दें कि जीएनएम पद पर कार्य कर रहे अभ्यर्थियों को छह माह का ब्रिज कोर्स कराकर इस पद पर एक वर्ष के लिए अनुबंध पर नियुक्ति होनी है।

आज रात 12 बजे के बाद गुल हो जाएगी बिजली, अंधेरे में डूब जाएंगे झारखंड के कई इलाके, शाम से ही  दिखने लगा है असरझारखंड के ...
24/02/2020

आज रात 12 बजे के बाद गुल हो जाएगी बिजली, अंधेरे में डूब जाएंगे झारखंड के कई इलाके, शाम से ही दिखने लगा है असर

झारखंड के बड़े इलाके में आज आधी रात के बाद बिजली गुल हो जाएगी। पावर सप्‍लाई में कटौती के चलते राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले में अधिकतर चौक-चौराहे, गली-मोहल्‍ले अंधेरे में डूब जाएंगे। राज्‍य में विद्युत आपूर्ति करने वाले दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने आज रात 12 बजे से बिजली की कटौती की घोषणा की है। डीवीसी पावर सप्‍लाई में 300 मेगावाट की कटौती करेगा। झारखंड सरकार पर 4955 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं होने की स्थिति में यह फैसला लिया गया है। सोमवार को झारखंड बिजली वितरण निगम संग डीवीसी की वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। इसके बाद निगम की ओर से यह कदम उठाया गया। अब तक महज 200 करोड़ रुपये भुगतान करने की प्रक्रिया बिजली वितरण निगम ने शुरू की है। ऐसे में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। बिजली कटौती का खास असर जनजीवन पर पड़ेगा। उद्योग धंधे से लेकर लोगों की दैनिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी।

मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के देवघर आगमन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक!'राष्ट्रपति के दौरे के समय अनावश्यक ट्रैफिक नहीं रोक...
20/02/2020

मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के देवघर आगमन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक!
'राष्ट्रपति के दौरे के समय अनावश्यक ट्रैफिक नहीं रोकने के निर्देश'

29 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के देवघर आगमन कार्यक्रम के लिए झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए 28 और 29 फरवरी को झारखंड आ रहे हैं। इस यात्रा के क्रम में राष्ट्रपति 29 फरवरी को दोपहर एक बजे देवघर के बाबा मंदिर में पूजा करने आएंगे।
बहरहाल, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रपति के आगमन के समय अनावश्यक देर तक ट्रैफिक ना रोकें,ताकि आम जनता को परेशानी नहीं हो।

11/02/2020

ब्रेकिंग news-
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय का प्रस्ताव किया पेश।
17 फरवरी को बाबूलाल मरांडी की भाजपा में घर वापसी पक्की।।

06/02/2020

वैलेंटाइन डे के दिन 13 साल बाद बाबूलाल मरांडी की होगी घर वापसी, 14 फरवरी को बीजेपी में होगा पार्टी का विलय.. दोनों पार्टियों के नेताओं ने की पुष्टि..
Source: Hindustan

बड़ी खबर : रघुवर राज के दौरान एक दिन में 26 हजार युवाओ को नौकरी देने के दावे को सरयू राय ने बताया फर्जी, सीएम हेमंत सोरेन...
04/02/2020

बड़ी खबर : रघुवर राज के दौरान एक दिन में 26 हजार युवाओ को नौकरी देने के दावे को सरयू राय ने बताया फर्जी, सीएम हेमंत सोरेन से की जांच कराने की मांग :

झारखंड के पूर्व मंत्री व वर्तमान में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक बार फिर पूर्व की रघुवर सरकार पर निशाना साधा है। सरयू ने रघुवर सरकार के उस दावे को फर्जी बताया है जिसमें तत्कालीन सरकार ने एक दिन में सबसे ज्यादा युवकों को नौकरी देने का रिकार्ड बनाया था और इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज भी किया गया था। इस संबंध में सरयू राय ने आज ट्वीट किया और पूरे मामले की जांच हेमंत सरकार से कराने की मांग की।

ट्वीट में सरयू राय ने लिखा कि 12 जनवरी 2018 को को 26000 युवकों को नौकरी देने की घोषणा तत्कालीन राज्य सरकार ने तामझाम के साथ की। जिन्हें नौकरी देने का दावा किया गया उन सभी का व जहां इन्हें नौकरी मिली.. उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर मेरे पास है। मैंने अपने स्तर से मामले की जांच की जिसके बाद पूर्व की सरकार का दावा फर्जी निकला। उन्होंने लिखा कि इसे उपलब्धि बताकर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज कराया गया, किसने किया यह फर्जीवाडा? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी जांच कराएं।

क्या है पूरा मामला ?

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा 12 जनवरी 2018 को एक मंच से झारखंड के 26,674 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था। कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी 2018 को रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में किया गया था। इतनी बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा राज्य में कुल 38 प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किए गए थे। वहीं 221 प्लेसमेंट ड्राइव चलाए गए थे। इस प्लेसमेंट महाकुंभ में 56,423 युवक-युवतियां नौकरी के लिए आवेदन किया था। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने को सितंबर 2019 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

कौशल विकास के रोजगार के दावे और हकीकत में अंतर :

कौशल विकास के रोजगार के दावे और हकीकत में काफी अंतर है। कौशल विकास मिशन ने अपने कॉल सेंटर से तहकीकात कर जो आंकड़ा तैयार किया है, वह चौंकाने वाला है। 10 जनवरी 2019 को राज्य सरकार ने ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया था। इसमें कहा गया था कि झारखंड सरकार ने एक साल में 1 लाख 6 हजार 669 स्किल्ड युवकों को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाई है। इसमें कौशल विकास मिशन की ओर से करीब 44000 युवाओं को रोजगार देने का आंकड़ा था।

12 जनवरी 2018 को कुल 26693 लोगों को जॉब देने का दावा किया गया था। जब कौशल विकास मिशन ने अपने कॉल सेंटर से तहकीकात कराई तो इसमें 11541 लोगों का फोन नॉट रिचेबल था या स्विच ऑफ मिला। 878 लोगों का डज नॉट एक्जिस्ट पाया गया। 261 लोगों का रांग नंबर पाया गया। 7200 लोगों ने ऑफर लेटर रिसिव किया था लेकिन ज्वाइन नहीं किया। अभी कितने लोग काम कर रहे हैं, यह आंकड़ा मिशन बताने को तैयार नहीं है।

बड़ी खबर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बाद अब हेमंत सरकार में मंत्री जगरनाथ महतो ने 1932 के खतियान को लेकर दिया बड़ा बयान, कह...
02/02/2020

बड़ी खबर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बाद अब हेमंत सरकार में मंत्री जगरनाथ महतो ने 1932 के खतियान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - 1932 के खतियान पर ही स्थानीय नीति बनेगी :

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बाद अब झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भी 1932 के खतियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। जगरनाथ मंहतो ने कहा कि 1932 के खतियान पर ही स्थानीय नीति बनेगी। गुरुवार को बेरमो में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

शिक्षा मंत्री ने कहा, हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद कई मौके पर लोग़ पूछते हैं कि 1932 का खतियान से स्थानीय नीति बनेगी या नहीं, मैं कहता हूँ कि जब हमारे गुरुजी ने ही घोषणा कर दी है, तो फिर नही होने का सवाल कहां बचता है। अब यहां खोरठा और ऑल चिक्की की पढ़ाई होगी।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनने के बाद दुमका जाने के दौरान धनबाद के बरवाअड्डा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा था कि राज्य में स्थानीय नीति में संशोधन कर 1932 के खतियान के आधार पर नई नीति बनाई जाएगी।

विलय के नाम पर बंद किए गए स्कूल खोले जाएंगे :

29 जनवरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर जगरनाथ महतो ने मीडिया से कहा है कि स्कूलों के विलय (मर्जर) का वे पहले से विरोध करते रहे हैं। इसलिए विलय के नाम पर बंद किए गए स्कूल खोले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया और स्थिति की वे समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाएंगे।

डुमरी से जेएमएम के विधायक जगरनाथ महतो को हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह स्कूलों के विलय का विरोध करते रहे हैं, इससे राज्य के गरीब बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। ज्ञात हो कि राज्य की पिछली सरकार ने 6500 विद्यालयों का विलय किया था।

Join us on whatsapp.
02/02/2020

Join us on whatsapp.

WhatsApp Group Invite

Address

Giridih
Bengabad
GIRIDIH

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category