Bettiah Tak

Bettiah Tak Breaking News ,

बेतिया के छावनी में दोपहर करीब तीन बजे मारपीट के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।इलाज के दौरान अस्पताल में युव...
28/07/2023

बेतिया के छावनी में दोपहर करीब तीन बजे मारपीट के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के शेखधुरवा गांव निवासी शाहिद (20 साल) के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि शाहिद पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था. जिले के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब में शामिल था।

24/06/2023

ब्रेकिंग : मोतिहारी

शराबी बेटे और पिता के बीच विवाद सुलझाने गए पड़ोसी भूतपूर्व सैनिक की हुईं हत्या। ईट से हमला कर शराबी ने किया हत्या आजाद नगर मोहल्ले की है घटना।

अपना चम्पारण मोतिहारी Apna Bettiah Champaran Beats The Motihari

आज बेतिया नगर निगम के तरफ से स्वच्छ बेतिया बनाने हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। आप सभी नगर वासियों से आग्रह है क...
21/04/2023

आज बेतिया नगर निगम के तरफ से स्वच्छ बेतिया बनाने हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया था।

आप सभी नगर वासियों से आग्रह है कि स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को अब और भी जिम्मेदारी से निभाने का प्रण लें। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें, गीला और सूखा कचरे को अलग-अलग छांट कर ही उसे निष्पादित करें। याद रखिये ...जब कचरे का होगा सही विभाजन, तो शहर बनेगा सुंदर आंगन।।

Garima Devi Sikaria
Bettiah Tak First Bihar Apna Bettiah Bettiah Champaran बेतिया चम्पारण

मर्यादा पुरुषोत्तम, आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के महापर्व  #रामनवमी2023 की आप समस्त बेतिया ...
30/03/2023

मर्यादा पुरुषोत्तम, आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के महापर्व #रामनवमी2023 की आप समस्त बेतिया नगर निगम एवं चम्पारणवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#बेतिया #बेतियानगरनिगम

16/01/2023

आखिर इसका जिम्मेदार_कौन?

यह नजारा मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी का है धांधली देखिए ट्रक वालों की दिन में शहर में ट्रकों की एंट्री बंद है। (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) जो मीना बाजार से सटे है एक एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर के किसी बड़े अस्पताल के लिए जा रहा हैं और सब्जी मंडी का जो नजारा है वह आप लोगों के सामने हैं।

Bettiah Tak Garima Devi Sikaria

#बेतिया

11/01/2023

बेतिया के धरोहर बेतिया राज महल और पुराने खजानों को बचाने के लिए नगर निगम द्वारा ठोस कदम उठाना चाहिए।

Garima Devi Sikaria

बरवत सेना में श्री मोहन राम जी के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम की बिजली के करंट लगने से मृत्यु हो गई।   Bettiah Tak          #ब...
09/01/2023

बरवत सेना में श्री मोहन राम जी के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम की बिजली के करंट लगने से मृत्यु हो गई।

Bettiah Tak

#बेतिया #बेतिया_चम्पारण

बेतिया नगर निगम उपमेयर प्रत्यासी श्रीमति गायत्री देवी जी (Raman gupta) 280 वोट से उपमेयर चुनाव जीती। बेतिया की पहली उपमे...
30/12/2022

बेतिया नगर निगम उपमेयर प्रत्यासी श्रीमति गायत्री देवी जी (Raman gupta) 280 वोट से उपमेयर चुनाव जीती। बेतिया की पहली उपमेयर गायत्री देवी जी को जीत की बहुत बहुत बधाई एवं बेहतर बेहतर बेतिया के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं।💐

#बेतिया

बेतिया नगर निगम की पहली मेयर गरिमा देवी सिकारिया जी को एक तरफा ईतिहासिक 63200 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत की बहुत बहु...
30/12/2022

बेतिया नगर निगम की पहली मेयर गरिमा देवी सिकारिया जी को एक तरफा ईतिहासिक 63200 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत की बहुत बहुत बधाई एवं बेहतर बेहतर बेतिया के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं।💐

हमें पूर्ण विश्वास है की, आपके नेतृत्व में अपना शहर नई ऊँचाइयों को छुएगा।

#बेतिया

Garima Sikaria
Bettiah Tak

बेतिया के पूर्व SP एवं मुजफ्फरपुर के वर्तमान SSP श्री जयंत कांत सर को प्रमोशन कर DIG बनाया गया।Jayant Kant, IPS सर को बह...
26/12/2022

बेतिया के पूर्व SP एवं मुजफ्फरपुर के वर्तमान SSP श्री जयंत कांत सर को प्रमोशन कर DIG बनाया गया।

Jayant Kant, IPS सर को बहुत-बहुत बधाई, एवं
हार्दिक शुभकामनाएं।

ग्रेजुएट चाय वाली अब अपने शहर बेतिया में।Location: सुप्रिया सिनेमा रोड
22/12/2022

ग्रेजुएट चाय वाली अब अपने शहर बेतिया में।

Location: सुप्रिया सिनेमा रोड

आज सुबह संत घाट स्टेट बैंक से 12 लाख रुपए की लूट हो गई। जैसे ही सुबह बैंक खुला पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला बोल दि...
07/12/2022

आज सुबह संत घाट स्टेट बैंक से 12 लाख रुपए की लूट हो गई। जैसे ही सुबह बैंक खुला पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला बोल दिया। 6 बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया।

बदमाशों ने पहले से ही बैंक लूटने की प्लानिंग बना रखी थी।

बैंक खुलते ही 6 की संख्या में लूटेरे आए और कर्मचारियों को गन पाॅइंट पर ले लिया। बदमाशों ने बड़ी आसानी से इस घटना को अंजाम दिया और पैसे को बैग में भरकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना संतघाट स्थित टोला मलाही शाखा की है। घटना को लेकर सर्विस मैनेजर शशिकांत ने बताया कि अपराधी दोनों हाथों में हथियार लेकर बैंक में घुसे और ब्रांच मैनेजर पर बंदूक तान दिया।

लूट की इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गया है।

लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अपराधियों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी नोच लिया और उसे भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बैंक से लुटे गए पैसे भी बरामद कर लिए जाएंगे।

news source:- First Bihar

Address

Bettiah

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bettiah Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share