26/08/2026
फर्जी ट्रैकमैन बनकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, 20 लाख की ठगी का खुलासा
नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड से बड़ी खबर है। मुसहरवा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर फर्जी ट्रैकमैन बनकर घूम रहे दो युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी रेलवे आईकार्ड, हथौड़ा, लाल-हरा झंडा और बांस की पट्टियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के कुणाल आनंद और दिनेश धनगर हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों से रेलवे में ट्रैकमैन की नौकरी दिलाने के नाम पर 10-10 लाख रुपये, यानी कुल 20 लाख रुपये ठगे गए। पुलिस के मुताबिक, फर्जी पहचान पत्र बनाकर इन्हें ट्रेनिंग के बाद ट्रैक सर्वे के लिए भेजा गया था। तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।