Yes Bihar News

Yes Bihar News Thank You

30/08/2026

Bihar news : इनरवा थाना क्षेत्र कि है महिला, रामनगर मे चलाती थी गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

30/08/2026
29/08/2026

Bihar news : छठियार की खुशियां मातम में बदलीं: खौलते पानी में झुलसी 5 साल की प्रीति ने जीएमसीएच में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप। बेतिया से बड़ी खबर है, जहां चारागाहा मिश्र टोला वार्ड नंबर 40 निवासी हरेन्द्र पासवान की पांच वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी की इलाज के दौरान शनिवार, 29 अगस्त को करीब 7 बजे जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।परिजनों के अनुसार, मृतका के चाचा के पुत्र के जन्म के बाद घर में छठियार का आयोजन था। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रीति खौलते पानी में गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर रूप से झुलसी बच्ची का समुचित इलाज नहीं हुआ। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की निगरानी के बजाय नर्सिंग स्टाफ के भरोसे उपचार चलता रहा और ऑक्सीजन लगाने की व्यवस्था भी उचित नहीं थी। गंभीर हालत में बच्ची को अलग-अलग मंजिलों और वार्डों में ले जाने को कहे जाने का भी परिजनों ने आरोप लगाया, जिससे इलाज में देरी हुई।बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

29/08/2026

Bihar news : सिकटा में डायल-112 की टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप; जाम हटाने के दौरान बिगड़ा मामला। पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संभालने और लोगों की मदद के लिए तैनात डायल-112 की टीम पर कथित हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सिकटा बॉर्डर चौक और नहर चौक के बीच 27 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी शंकर दास ने सिकटा थाने में आवेदन देकर नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिसकर्मी के आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:40 बजे डायल-112 की टीम एक सूचना पर सिकटा बॉर्डर चौक की ओर जा रही थी। नहर चौक और बॉर्डर चौक के बीच सड़क पर जाम लगा हुआ था। टीम ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर जाम हटाने की कोशिश शुरू की।इसी दौरान बॉर्डर चौक के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को हटाने के लिए महिला सिपाही सोनम कुमारी ने उसके चालक से कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर चालक महिला सिपाही से गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला कथित तौर पर और बिगड़ गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद फरहान आलम, इरफान आलम और एजाज आलम समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि डायल-112 के चालक और चौकीदार को भी निशाना बनाया गया तथा लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया गया।
बताया गया है कि देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम को घेर लिया गया। अचानक बिगड़ी स्थिति के बीच पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त पुलिस बल को सूचना दी। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान पुलिसकर्मियों को धमकी देने के साथ उनका मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।इस मामले में मोटरसाइकिल चालक के अलावा मेडिकल स्टोर संचालक फरहान आलम, इरफान आलम और एजाज आलम सहित कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है।डायल-112 की टीम पर हुए कथित हमले ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जिन पुलिसकर्मियों पर लोगों की सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी है।

Bihar news : 🚨 नेपाल में फिर बढ़ सकता है पानी का स्तर! नेपाल पुलिस की बड़ी चेतावनी 🚨नेपाल में भारी बारिश के चलते नदियों ...
29/08/2026

Bihar news : 🚨 नेपाल में फिर बढ़ सकता है पानी का स्तर! नेपाल पुलिस की बड़ी चेतावनी 🚨नेपाल में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने और फिर से भयावह बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।⚠️ सावधान रहें, सुरक्षित रहें और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

Road accidend : मैनाटाड़ के एक व्यक्ति कि राजस्थान में पिकअप की ठोकर से मौत।
29/08/2026

Road accidend : मैनाटाड़ के एक व्यक्ति कि राजस्थान में पिकअप की ठोकर से मौत।

Breaking news: रिश्ता खून का नही दिल का होता है।
28/08/2026

Breaking news: रिश्ता खून का नही दिल का होता है।

28/08/2026

Bihar news : नेपाल के दशौता में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के दशौता में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा सिसवा गांव निवासी 50 वर्षीय इंतेयाज अंसारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी मेहरून नेशा, पुत्र मोहम्मद रईस और साहिल आलम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार इंतेयाज अंसारी मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। परिजनों ने बताया कि इंतेयाज अंसारी की मौत नेपाल के दशौता में संदिग्ध परिस्थिति में हुई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद नेपाल एपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच कर मामलें कि जांच पड़ताल करने मे जुटी हुई। मौत की परिस्थितियों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

28/08/2026

Bihar news : रक्षाबंधन पर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम। रक्षाबंधन के अवसर पर तमिलनाडु से अपने घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में रक्षाबंधन को लेकर खुशियां और तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया।

मृतक की पहचान बेतिया जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बच्चा चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रोशन चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रोशन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी आठ माह की एक पुत्री भी है।

मृतक के चाचा बृजकिशोर चौधरी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रोशन शादी के बाद मजदूरी करने तमिलनाडु चला गया था। रक्षाबंधन के अवसर पर वह ट्रेन से अपने घर रामनगर लौट रहा था। इसी दौरान कप्तानगंज और हुगली के बीच अचानक वह चलती ट्रेन से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल रोशन पर पड़ी। उसके पास मिले मोबाइल फोन से स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोशन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। रेल पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही रोशन के चाचा बृजकिशोर चौधरी आनन-फानन में कप्तानगंज पहुंचे। वहां से गंभीर रूप से घायल रोशन को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के शिवम हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान रोशन ने दम तोड़ दिया।

रोशन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रक्षाबंधन के मौके पर घर लौट रहे बेटे की मौत ने परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं। वहीं, पत्नी और मासूम बच्ची को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Address

Inarwa
Bettiah
845306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yes Bihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share