Nabhas Times

Nabhas Times Nabhas Times (नभास टाइम्स) is the Magazine Published In Hindi Language & the Hindi News Website. Nabhas Times Was started in February 2018.

We Brings exclusive top news stories & cover latest news on politics, business, technology, lifestyle, entertainment & astrology. It's situated in Bettiah, West Champaran, Bihar. We cover almost all areas of interest to viewers & readers including news, entertainment and lifestyles, business, sports, human-interest features, social and developmental issues. It's updated in round clock with the new

est breaking news content.

नभास टाइम्स राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को प्राथमिकता देता है। ब्रेकिंग ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें। नभास टाइम्स एक पत्रिका है जो हिंदी में प्रकाशित होती है और एक समाचार वेबसाईट भी है। हम विशेष तौर पर शीर्ष समाचार लाते हैं और राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, जीवन शैली, मनोरंजन और ज्योतिष पर समाचारों को कवर करते हैं।

Stay Updated Here For All Latest & Breaking News In Hindi. For Real-time News updates
Log on to www.nabhastimes.com

For Grievance related queries & Any Issues:

E-Mail ID: [email protected]
PH. No. +91 9472432172, +91 6254796217 (Official)

► Corporate Office : H.N. 370, Ward No. 16, Kamalnath Nagar, Near - Gopal Jee Mahto Coaching Complex, Bettiah, West Champaran, Bihar–845438.
► Reg. Office : H.N. 370, Ward No. 16, Kamalnath Nagar, Near - Gopal Jee Mahto Coaching Complex, Bettiah, West Champaran, Bihar–845438.
► Press Office: Kamalnath Nagar, Near - Gopal Jee Mahto Coaching Complex, Bettiah, West Champaran, Bihar–845438.

‘अब ACP की सैलरी से काटकर ₹ 2 लाख दो’◾ शख्स को 8 दिन अवैध हिरासत में रखे जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्टइलाहाबाद हाईकोर्ट ने ए...
11/06/2026

‘अब ACP की सैलरी से काटकर ₹ 2 लाख दो’

◾ शख्स को 8 दिन अवैध हिरासत में रखे जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक शख्स को 8-दिन तक अवैध रूप से न्यायिक हिरासत में रखने के एक मामले में यूपी सरकार को 6-सप्ताह के भीतर पीड़ित को ₹2 लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है. शख्स को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया था. कोर्ट ने आदेश दिया कि मुआवजा राशि एसीपी के वेतन से काटी जाए.

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन।बेतिया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, डॉ. शौर्य स...
11/06/2026

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन।

बेतिया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र बेतिया स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस पदाधिकारी तथा जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की स्थिति, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती, मद्य निषेध, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों तथा अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही पुलिस कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि संज्ञेय अपराधों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान सुनिश्चित करें तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया बैठक में विशेष रूप से शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने, एनडीपीएस कांडों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर थाना एवं सभी थानों को साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, भूमि विवाद से उत्पन्न होने वाले अपराधों की रोकथाम, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की गई तथा अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले पदाधिकारियों को कार्य में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य निर्वहन में किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी पश्चिम चंपारण पुलिस अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

District Police, West Champaran, Bettiah

*सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 39 करोड़ 14 लाख 53 हजार 200 राशि हस्तांतरित।**...
10/06/2026

*सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 39 करोड़ 14 लाख 53 हजार 200 राशि हस्तांतरित।*

*पश्चिम चम्पारण के 3,33,195 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि प्राप्त।*

*सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: जिला पदाधिकारी।*

*कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार।*

*सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार।*

बेतिया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पेंशनधारियों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के पेंशनधारी लाभुकों के खातों में डीबीटी के जरिए मासिक पेंशन राशि का हस्तांतरण किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभुकों के खातों में प्रति माह 1100 रुपये की दर से पेंशन राशि भेजी गई।

पश्चिम चम्पारण जिले में इस कार्यक्रम के तहत 3,33,195 पेंशनधारी लाभुकों के खातों में कुल 39 करोड़ 14 लाख 53 हजार 200 रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण होने से लाभुकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभागार, बेतिया में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पेंशनधारी एवं अन्य लाभुक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और लाभुकों से संवाद किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह ने सभी पेंशनधारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है कि सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे।

उन्होंने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आमजनों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा सहयोग पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सहयोग पोर्टल के माध्यम से पेंशन, आवास, शौचालय, म्यूटेशन, परिमार्जन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सहज एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले के 06 लाभुक दंपतियों को भी लाभान्वित किया गया। लाभुक दंपतियों को योजना के तहत एक लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी लाभुक दंपतियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरजातीय विवाह सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री विकास कुमार, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

स्विट्जरलैंड एवं म्यांमार के नागरिक अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तारमोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच के दौरान ह...
10/06/2026

स्विट्जरलैंड एवं म्यांमार के नागरिक अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार
मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच के दौरान हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक के समीप एक स्विट्जरलैंड की महिला तथा म्यांमार के एक युवक को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस एवं इमिग्रेशन विभाग ने कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ की गई तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
📍 हरैया थाना, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)
📅 09 जून 2026

🏥 निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजनजिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित 🏠 वृद्धाश्रम “सहारा”, पश्चिमी चंपारण📅 दिन...
09/06/2026

🏥 निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित
🏠 वृद्धाश्रम “सहारा”, पश्चिमी चंपारण
📅 दिनांक : 09/06/2026

आज दिनांक 09 जून 2026 को
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम “सहारा”, पश्चिमी चंपारण में आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में आवासित सभी वृद्धजनों की आंखों की विस्तृत जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। साथ ही जिन वृद्धजनों में मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, उनके आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन की व्यवस्था भी अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा दिनांक 11/06/2026 को की जाएगी।

शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ का स्वागत वृद्धाश्रम “सहारा”, पश्चिमी चंपारण के अधीक्षक श्री आदित्य मधुकर द्वारा किया गया। मेडिकल टीम ने सभी वृद्धजनों की अत्यंत संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ जांच की तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सकगण एवं मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव श्री चंदन झा, वृद्धाश्रम के अधीक्षक एवं अन्य कर्मीगण भी उपस्थित रहे।

यह शिविर वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर जीवन-स्तर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

09/06/2026

क्या एक छोटा सा “ठेकुआ” किसी की ज़िंदगी बदल सकता है?
यह कहानी है H C Verma की जिन्होंने खुद Struggles देखे, लेकिन लाखों IIT Aspirants की दिशा बदल दी।
Concepts of Physics जैसी Iconic किताब लिखकर उन्होंने Physics का डर छात्रों के दिलों से निकाल दिया।

Struggling Student से Legendary Teacher तक | H. C. Verma Story | Concepts of Physics |

IIT JEE Preparation, Padma Shri Indian Teacher, Physics Legend

कुछ ऐसे हो गए है इस दौर के रिश्ते, जो आवाज़ तुम ना दो तो बोलते वो भी नही।
09/06/2026

कुछ ऐसे हो गए है इस दौर के रिश्ते, जो आवाज़ तुम ना दो तो बोलते वो भी नही।

हनुमान जी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।🌸|| जय बजरंगबली ||🌸
09/06/2026

हनुमान जी की कृपा आप और
आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।

🌸|| जय बजरंगबली ||🌸

09/06/2026

I got over 1,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Address

Bettiah
845438

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nabhas Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nabhas Times:

Share