02/08/2026
आज Apna Bettiah के 14 साल पूरे हो गए।
इन 14 वर्षों का सफर वैसा नहीं रहा जैसा हमने कभी सोचा था। कभी हम बहुत सक्रिय रहे, कभी परिस्थितियों के कारण लंबे समय तक खामोश भी रहे। लेकिन इन सबके बीच एक चीज़ हमेशा हमारे साथ रही—Bettiah के लोगों का प्यार और Apna Bettiah की पहचान।
आप सभी लोगों को दिल से धन्यवाद कहना है, जो 2012 से आज तक किसी न किसी रूप में Apna Bettiah से जुड़े रहे। ❤️