RS News Network

RS News Network “RS News Network brings you the latest breaking news, political updates, and local reports from Bihar and across India. Fast, reliable and true news.”

25/05/2026

आज फिर बढ़े दाम! पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर, डीज़ल 2.71 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

22/05/2026

नई सरकार के बाद तेजस्वी सम्राट एक साथ भेट मुलाकात और बात

22/05/2026

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाथ मिलाया

18/05/2026

सहयोग शिविर :
तरनजोत सिंह, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया की अपील।





18/05/2026

बेतिया DM तरनजोत सिंह ने सहयोग शिविर : की अपील।

निहार भूषण को बगहा के नए SDPO/DSP के रूप में पदस्थापित किया गया है। हाल ही में बिहार पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबा...
18/05/2026

निहार भूषण को बगहा के नए SDPO/DSP के रूप में पदस्थापित किया गया है। हाल ही में बिहार पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबादला बगहा में हुआ है। पहले भी वे बगहा नगर थाना में अपनी सेवा दे चुके हैं और स्थानीय लोगों के बीच उनकी कार्यशैली की काफी चर्चा रही है। RS News Network

16/05/2026

योगापट्टी नगर पंचायत में रोक के बावजूद सड़क निर्माण जारी

16/05/2026

बेतिया के SP सोर्य सुमन ने शिकार पुर थाना को लिया गोद

पुपरी में बड़ी कार्रवाई: नगर परिषद जनकपुर रोड के कनीय अभियंता 1.45 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तारप्रातः आवाज सीतामढ़ी :- सीताम...
15/05/2026

पुपरी में बड़ी कार्रवाई: नगर परिषद जनकपुर रोड के कनीय अभियंता 1.45 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रातः आवाज सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी जिले के पुपरी में शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद जनकपुर रोड कार्यालय के कनीय अभियंता विजय कुमार शर्मा को 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया, वहीं पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार पुपरी निवासी ठेकेदार राजभूषण प्रसाद ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि उनके द्वारा कराए गए कार्य का विभागीय भुगतान होने के बावजूद फाइल को आगे बढ़ाने और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए भुगतान से संबंधित कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग पटना ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।

इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की। शुक्रवार को जैसे ही रिश्वत की राशि अभियंता को दी गई, पहले से जाल बिछाकर बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान अभियंता विजय कुमार शर्मा अपनी कार में बैठे थे और वहीं रिश्वत की राशि ले रहे थे। टीम ने मौके पर ही 1 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए।

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि निगरानी विभाग की टीम ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और कानूनी औपचारिकताओं के बाद गिरफ्तारी की है। उन्होंने कहा कि अभियंता को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार अभियंता को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुजफ्फरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान अभियंता के साथ मौजूद ऋषि नामक युवक को भी निगरानी टीम अपने साथ लेकर गई है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो ऋषि नामक युवक नगर परिषद से जुड़े कुछ लोगों के साथ अक्सर देखा जाता था। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार शर्मा संविदा पर कार्यरत थे और नगर परिषद जनकपुर रोड में कई महत्वपूर्ण कार्यों की देखरेख कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ कार्यालय परिसर के बाहर जुट गई। लोग एक-दूसरे से कार्रवाई की जानकारी लेते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद में लंबे समय से कमीशनखोरी और रिश्वतखोरी की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन इस तरह की बड़ी कार्रवाई पहली बार सामने आई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और अन्य कर्मियों में भी डर पैदा होगा।

इधर निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में भी हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारी और कर्मी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। चर्चा है कि जांच के दौरान कई अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

पुपरी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। चाय दुकानों से लेकर बाजार और सरकारी कार्यालयों तक लोग नगर परिषद में हुई इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बातें करते नजर आए। कई लोगों ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और साहसिक कार्रवाई बताया है।

15/05/2026

8वीं की छात्रा अमृता का सपना बना हकीकत! 👮‍♀️
कुछ मिनटों के लिए बनीं बगहा की SP, IPS बनने का जज़्बा देख भावुक हुई पुलिस ❤️🔥

KasturbaSchool GirlPower

Address

Bettiah

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RS News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share