Bhanu Pratap

Bhanu Pratap Welcome To The World Of Bhanu Pratap ! News | Media | Entertainment | Cricket

मोतिहारी के छतौनी चौक पर सड़क पर बस खड़ी कर यात्री बैठाने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, काटे गए चालानमोतिहारी: शहर...
10/09/2026

मोतिहारी के छतौनी चौक पर सड़क पर बस खड़ी कर यात्री बैठाने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, काटे गए चालान

मोतिहारी: शहर के व्यस्ततम छतौनी चौक पर सड़क किनारे अनधिकृत रूप से बस खड़ी कर जाम लगाने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सड़क पर बस रोककर मनमाने ढंग से पैसेंजर चढ़ाने और उतारने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाते हुए कई बसों के चालान काटे हैं। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बस चालकों और एजेंटों में हड़कंप मच गया।
छतौनी चौक और आसपास के मार्गों पर अक्सर बस चालकों द्वारा सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे वहां दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को होने वाली भारी परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
ट्रैफिक पुलिस ने बस मालिकों और चालकों को दो टूक चेतावनी दी है कि वे बस स्टैंड के बाहर या मुख्य सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करके यात्रियों को बैठाना तुरंत बंद करें। निर्धारित स्थान और बस डिपो के अलावा यदि कोई भी बस बीच सड़क या किनारे खड़ी पाई गई, तो नियम तोड़ने वालों पर आगे भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वाहनों को जब्त भी किया जाएगा।

ब्रेकिंग मोतिहारी एसपी *स्वर्ण प्रभात* के निर्देश पर पताही थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई की…पताही था...
10/09/2026

ब्रेकिंग

मोतिहारी

एसपी *स्वर्ण प्रभात* के निर्देश पर पताही थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई की…

पताही थाना अंतर्गत ग्राम जिहुली में रोड पर पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें से दो व्यक्ति की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गयी…कांड में संलिप्त तीन व्यक्ति 1. संजय सिंह पिता सिया राम सिंह 2. नागनारायण सिंह पिता सीता राम सिंह 3. लक्ष्मीनारायण सिंह पिता स्व लगन सिंह तीनों ग्राम जिहुली थाना पताही जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया…

CM सम्राट चौधरी के सामने एलजेपीआर के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरे...
10/09/2026

CM सम्राट चौधरी के सामने एलजेपीआर के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने एक भावनात्मक आग्रह रखा कि पटना स्थित मरीन ड्राइव (जे.पी. गंगा पथ) के गोलंबर का नामकरण "पद्म भूषण श्रद्धेय राम विलास पासवान गोलंबर" किया जाए और वहाँ उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित हो.

*71वीं वाहिनी SSB द्वारा बड़ी बरामदगी, 1350 किलो यूरिया खाद जब्त* दिनांक 09.09.2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोत...
09/09/2026

*71वीं वाहिनी SSB द्वारा बड़ी बरामदगी, 1350 किलो यूरिया खाद जब्त*

दिनांक 09.09.2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी द्वारा श्री प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आसूचना के आधार पर गश्ती के दौरान गश्ती दल ने भरी मात्रा में यूरिया खाद बरामद करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम किया गया। सीमा चौकी बड़हरवा के द्वारा गश्ती दल ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर यूरिया खाद ले जा रहे एक व्यक्ति राधेश्याम कुमार (26 वर्ष), निवासी छौड़ादानो, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया। वहीं, पीछे आ रहे तीन साइकिल सवार एसएसबी को देखकर यूरिया खाद छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए।गश्ती दल द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी के दौरान कुल 30 बोरी यूरिया खाद (1,350 किलोग्राम), एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं तीन साइकिलें बरामद कर जब्त की गईं। जब्त सामान को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

फैशन की आड़ में नशे का कारोबार: समस्तीपुर में लग्जरी सूटकेस से निकली विदेशी शराब की खेपफर्स्ट AC कोच में दो सूटकेस में 7...
07/09/2026

फैशन की आड़ में नशे का कारोबार: समस्तीपुर में लग्जरी सूटकेस से निकली विदेशी शराब की खेप

फर्स्ट AC कोच में दो सूटकेस में 75 लीटर विदेशी शराब, युवती समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर। मॉडर्न ड्रेस में सफर कर रही एक युवती को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि उसके लग्जरी सूटकेस में क्या है। समस्तीपुर जंक्शन पर चेकिंग हुई तो राज खुल गया और RPF-GRP की टीम भी हैरान रह गई।

घटना दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की है। समस्तीपुर स्टेशन पर फर्स्ट क्लास AC कोच में रूटीन चेकिंग के दौरान एक युवती के दो सूटकेस से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड की शराब बरामद की गई।

RPF और GRP की संयुक्त टीम ने दोनों सूटकेस खोले तो अंदर ब्रांडेड शराब की बोतलें खचाखच भरी थीं। प्रारंभिक जांच में बरामद शराब की मात्रा करीब 75 लीटर बताई जा रही है।

आशंका है कि आरोपी लंबे समय से दिल्ली से बिहार में ट्रेन के जरिए शराब तस्करी कर रहे थे। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

इस मामले में पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवती और उसके साथ सफर कर रहे 31 वर्षीय

06/09/2026

गरीबों के मसीहा क्यों कहे जाते है पप्पू यादव || बिहार का कोई भी जगह हो पीड़ित के पास सबसे पहले पहुंचते है पप्पू यादव

शिक्षक दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 🙏🙏
05/09/2026

शिक्षक दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 🙏🙏

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हरे कृष्णा 🙏🙏
04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
हरे कृष्णा 🙏🙏

मोतिहारी -बिहार के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल  सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) का मोतिहारी आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन...
02/09/2026

मोतिहारी -बिहार के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) का मोतिहारी आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ब्रेकिंग मोतिहारी।अरेराज मे मोबाइल खरीद फरोख्त के दौरान युवक ने दुकानदार पर ताना पिस्तौल.....अन्य दुकानदारों के सहयोग से...
02/09/2026

ब्रेकिंग
मोतिहारी।
अरेराज मे मोबाइल खरीद फरोख्त के दौरान युवक ने दुकानदार पर ताना पिस्तौल.....अन्य दुकानदारों के सहयोग से पिस्तौल के साथ युवक पकड़ाया.....पकडे गए युवक को दुकानदार ने पुलिस को सौंपा.

Address

Bettiah West Champaran
Bettiah
845452

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhanu Pratap posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share