09/09/2026
09/09/2026. प्रिय फेसबुक फैमिली, मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूँ कि मेरी इस अपील को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि यह बात संबंधित अधिकारियों तक पहुँचे और मेरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो सके। दिनांक 17/05/2020 को मेरी माताजी के नाम से इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था। उसके बाद से मुझे और मेरे परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। पहले हम लोग शांति और सुकून से जीते थे। मेरे पास SDM न्यायालय का आदेश भी है जिसमें मामला खारिज किया जा चुका है। फिर भी पिछले करीब 6 वर्षों से मुझे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं। आज की स्थिति यह है कि मुझे अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मेहनत-मज़दूरी करनी पड़ती है और कभी-कभी दफ़्तरों के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। बारिश के दिनों में काम नहीं मिल पाता और हालत कभी-कभी ऐसी हो जाती है कि परिवार को बिना भोजन के भी रहना पड़ता है। मेरी आप सभी से प्रार्थना है कि इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि संबंधित अधिकारियों तक मेरी बात पहुँचे, मेरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो और मुझे न्याय मिल सके। अगर जाँच में मैं दोषी पाया जाऊँ तो कानून के अनुसार मुझे सज़ा दी जाए। और यदि दूसरा पक्ष दोषी पाया जाए तो उन पर भी कानून के अनुसार कार्यवाही कर उचित सज़ा दी जाए। मेरा उद्देश्य सिर्फ यह है कि सच्चाई सामने आए और सभी के साथ न्याय हो। नाम: नारायण ठाकुर, पिता का नाम: सुरेंद्र ठाकुर. निवास का पता: गाँव सतगढ़ई, अनुमंडल नरकटियागंज, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार. संपर्क पता: राजेश हेयर सैलून, शांति चौक. मोबाइल नंबर: 9546991951.