10/02/2026
एक बार अभिनेता नवाज़ुद्दीन ने कपिल शर्मा के एक शो में बताया था कि जब वह #स्ट्रगल कर रहे थे, तो उनके साथ के और 8-10 strugglers अभिनेता सब राजपाल यादव के घर ही खाना खाया करते थे...
राजपाल यादव उनसे पहले इंडस्ट्री में चले आए थे और उनको आते ही काम मिलने लगा था जबकि हम सभी लोग स्ट्रगल कर रहे थे... हम लोगों के पास 100 रु भी नहीं होते थे... ऐसे में चूँकि #राजपाल को काम मिल रहा था, तो राजपाल के घर हमेशा चूल्हा जलता था और हम सब वहीं खाना खाते थे. और ये सिलसिला कई साल चला... राजपाल के घर का चूल्हा सालों साल कभी बुझा ही नहीं...
आज राजपाल को एक चेक बाउंस मामले में जेल हो गई है और उनको #तिहाड़ जेल जाना पड़ा है... उस समय वह जो सारे अभिनेता उनके घर खाना खाया करते थे, वह सब आज कामयाब एक्टर्स हैं... लाखों करोड़ों कमा रहे हैं...
दुख की बात यह है कि आज राजपाल की हेल्प के लिए उनमें से कोई भी आगे नहीं आया...😏