pcm news paper

pcm news paper �परिवर्तन चेतना मंच न्यूज़�
�Official Instagram�
���������
सच, समाज और जनहित की आवाज़।
ह

17/07/2026

कैमूर में 91 लाख की सड़क पर जलजमाव में पिचिंगः ग्रामीण कार्य विभाग और संवेदक की मनमानी, बिना सूचना घटिया निर्माण कार्य

कैमूर में ग्रामीण कार्य विभाग के तहत ददरा कैनाल रोड के निर्माण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 91 लाख रुपये की लागत से पॉट पिचिंग (मरम्मत और कालीकरण) का कार्य किया जा रहा है।

आरोप है कि संवेदक और विभाग की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है।

Randhir Singh pcm news paper

16/07/2026

सांप के काटने से 2 साल के बच्चे की मौत: रामगढ़ में परिजन झाड़-फूंक में समय गंवाए, देर से लेकर अस्पताल पहुंचे

कैमूर में रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में जहरीले सांप के डसने से दो वर्षीय मासूम आर्यन सैनी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ौरा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा माली के पुत्र आर्यन सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Randhir Singh pcm news paper

16/07/2026

रामगढ़-बड़ौरा पथ पर दो बाइकों की टक्कर, 5 लोग घायलः 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती।

कैमूर जिले के रामगढ़-बड़ौरा मुख्य मार्ग पर लसड़ा गांव के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Randhir Singh pcm news paper

15/07/2026

कैमूर के 6 सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टर नहीं: 7.79 लाख महिलाओं पर सिर्फ 9 डॉक्टर, गर्भवतियों की बढ़ी परेशानी, विभाग को भेजा प्रस्ताव

कैमूर जिले के छह सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञों और महिला चिकित्सकों की भारी कमी के कारण ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले के नुआंव, रामगढ़, रामपुर, चांद और दुर्गावती सहित कई प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में एक भी महिला डॉक्टर तैनात नहीं है, जिससे महिलाओं को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

Randhir Singh pcm news paper

14/07/2026

रामगढ़ नगर पंचायत की डस्टबिन गायब

बाजार हो या वार्ड... डस्टबिन सब हुए फरार !

pcm news paper Randhir Singh

14/07/2026

आर्मी जवान का मर्डर करने वाले का एनकाउंटर: पुलिस से इंसास राइफल छीनकर फायरिंग की, वैशाली में पिता-बेटे को मारी थी गोली
वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में आरोपी जगदीश राय के पैर में दो गोली लगी है। जगदीश राय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

pcm news paper Randhir Singh

13/07/2026

एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू

रामगढ़ कैमूर

रामगढ़ थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तिलसड़ा गांव निवासी सुखराम राम (50 वर्ष), पिता रामप्रीत राम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी।


pcm news paper
Randhir Singh

13/07/2026

गोंड़सरा मल्लाह टोली में बस्ती के पास कूड़ा डंप होने से ग्रामीण परेशान, जल्द समाधान की मांग

रामगढ़ (कैमूर): नगर पंचायत रामगढ़ के वार्ड संख्या 13 स्थित गोंड़सरा गांव, मल्लाह टोली सामुदायिक भवन के समीप लंबे समय से बस्ती के पास नगर का कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद से ही कूड़ा आबादी के समीप फेंका जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है और आसपास रहने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में कई बार वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद रामनिवास राम, जो स्वयं इसी बस्ती के निवासी हैं, से शिकायत की गई। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है।

परिवर्तन चेतना मंच के सदस्य राजेश पासवान, आकाश चौधरी एवं अन्य ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बस्ती के पास से कूड़ा डंपिंग तत्काल बंद कर इसे आबादी से दूर निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में यह समस्या गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है।

ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

pcm news paper Randhir Singh

12/07/2026

रामगढ विधानसभा के रामगढ गाँव में ब्लॉक के पास आधार केंद्र पर कई वर्षो से यहाँ पानी का भंडार रहता है जिससे युवाओं को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है आज तक विधायक और संसद द्वारा इसका समाधान नहीं किया गया
परिवर्तन चेतना मंच के संरक्षक रणधीर सिंह और उनके समस्त सदस्य द्वारा पानी निकाशी के लिये नाली का निर्माण किया गया
जो की परिवर्तन चेतना मंच के सदस्य बस एक समाजसेवक है
जो काम संसद और विधायक को करना चाहिए वो काम एक समाजसेवक कर रहे हैं

सोचिये:- जब जनता के समस्या का समाधान समाजसेवक करेंगे तो नेता क्या कर रहे हैं

Randhir Singh pcm news paper

Address

Ramgarh Kaimur
Bhabhua
821110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when pcm news paper posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share