Kaimur

Kaimur Brking News

08/08/2026

मोहनिया में
हवन के नाम पर नौ लाख के जेवर ले जाने का आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार

कैमूर रामगढ़ पुलिस ने बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया 7 वाहनों से ₹8,000 के चालान काटे गए.
08/08/2026

कैमूर
रामगढ़ पुलिस ने बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया 7 वाहनों से ₹8,000 के चालान काटे गए.

कैमूर जमीन विवाद में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग का आरोप , चाचा-भतीजा घायल   सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी...
08/08/2026

कैमूर
जमीन विवाद में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग का आरोप , चाचा-भतीजा घायल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुसौली पावरग्रिड के समीप का ममला

दुर्गावती पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार.गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजा खान, उम्र 19 वर्ष ...
08/08/2026

दुर्गावती पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार.
गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजा खान, उम्र 19 वर्ष पिता फिरोज खान, 02. सुंदर सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता मुराहु बिंद दोनों ग्राम - कोटसा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रुप में हुई

कैमूर की खूबसूरत काश्मीर से कम नहीं देखे तस्बीर
08/08/2026

कैमूर की खूबसूरत काश्मीर से कम नहीं देखे तस्बीर

मोहनिया में हवन के नाम पर 9 लाख की ठगी पिता-पुत्र गिरफ्तार, मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टुवरगंज ...
08/08/2026

मोहनिया में हवन के नाम पर 9 लाख की ठगी
पिता-पुत्र गिरफ्तार, मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद

मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टुवरगंज गांव, वार्ड नंबर 7 में हवन कराने के नाम पर एक महिला से करीब 9 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठग कर ले जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ के छेवरी निवासी अर्जुन यादव और ईश्वर दयाल यादव दोनों पिता पुत्र हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से एक मंगलसूत्र और घटना के दौरान बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य लोगों और शेष आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कैमूर रामगढ़ में मोटरसाइकिल को बचाने में पलटा ऑटो, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास हादसाप्राथमिक ...
08/08/2026

कैमूर रामगढ़ में
मोटरसाइकिल को बचाने में पलटा ऑटो, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल
रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास हादसा
प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
घायल की पहचान अभैदे गांव निवासी शोभनाथ तिवारी (70) के रूप में हुई है।

कैमूर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को  जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्व...
08/08/2026

कैमूर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कृषि, उद्यान, कृषि अभियंत्रण, मृदा जांच, आत्मा, भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों की संख्या, निर्धारित लक्ष्य एवं अब तक की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि *सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं योग्य लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित* किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी ने किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए धान-गेहूं चक्र में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत खरीफ एवं रबी में दलहन का रकबा बढ़ाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को किसानों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाकर उन्हें वैकल्पिक एवं लाभकारी फसल प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कैमूर में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वहन ने जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया
08/08/2026

कैमूर में
कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वहन ने जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया

08/08/2026

कैमूर जिले में बारिश शुरू होते ही सर्प दंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे में सर्प दंश से 3 लोगों की मौत

Address

Bhabua
821109

Telephone

+917905689079

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaimur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kaimur:

Shortcuts

Share