06/08/2026
जय श्री राम
भादरा
श्री रामलीला महोत्सव का आगाज बुधवार शाम पूजा अर्चना के बाद रिहर्षिल के रूप में शुरू किया गया
प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र की लीलाओ का विधि विधान के साथ पंडित श्री अनिल शास्त्री द्वारा श्रीरामलीला भवन मे पूजा अर्चना कि गई।
जिसमे रामलीला समिति अध्यक्ष मांगीलाल गोयल ने बताया कि 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्री रामलीला के लिए आज से राजू डिम्पल, पवन भार्गव, बिरजलाल स्वामी के निर्देशन मे लगभग डेढ़ महीने तक इनकी रिर्सल करवाई जायेगी, जिसमे रामलीला से जुड़े कलाकार अपने रोल व कला दिखाने के लिए तन मन से ढल जाते है ,गोयल ने कहा कि दशहरा महोत्सव 20 अक्टूबर को खेल ग्राउंड मे होगा, समय रहते अबकि बार भी कुछ नया रूप देने कि कोशिश रहेगी,हर साल रामलीला के माध्यम से समाज को नया संदेश देने कि कोशिश करते है नई पीढ़ी से निवेदन है कि श्री रामलीला से ज्यादा से ज्यादा जुड़कर श्री राम कि लीलाओ का मंचन करे और नशे एवं बुराइयों से परे हटकर श्रीराम कि राह पर चले
संरक्षक देवानंद सर्राफ नंदकिशोर गोयनका जयवीर सरेवा सहित समस्त पदाधिकारीगण और कलाकार आरती मे उपस्थित रहे