Bhadra Live हिन्दी

Bhadra Live हिन्दी Media/news/company

राजस्थान सरकारजिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हनुमानगढ़। *जिला कलेक्टर और एसपी ने किया हरियाणा बॉर्डर चैक पोस्ट का निर...
07/10/2023

राजस्थान सरकार
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हनुमानगढ़।

*जिला कलेक्टर और एसपी ने किया हरियाणा बॉर्डर चैक पोस्ट का निरीक्षण*

*अधिकारियों को अलर्ट रहने और वाहनों कि जांच के दिए निर्देश*

हनुमानगढ़, 7 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार और एसपी श्री सुधीर चौधरी शनिवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा अन्तरराज्य बॉर्डर की नाकाबंदी और चैकपोस्ट का अवलोकन करने पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने भिरानी पुलिस थाने के नजदीकी हरियाणा बॉर्डर के चैक प्वाइंट शेरडा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण उपरांत भादरा उपखंड कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों कि बैठक ली । बैठक में अंतरराज्यीय नाकाबंदी चैकपाइंट पर ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा बॉर्डर से गुजर रहे वाहनों कि चेकिंग के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उनके साथ नोहर एडीएम श्रीमती चंचल वर्मा, एडिशनल एसपी श्रीमती नीलम चौधरी, नोहर एडिशनल एसपी श्री सुभाष शर्मा, भादरा एसडीएम श्रीमती शकुंतला चौधरी, टिब्बी एसडीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, नोहर एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार , भिरानी थानाधिकारी श्रीमती कविता पुनिया सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

02/10/2023
तहसील भादरा रेलवे स्टेशन की नई समय सारणी जारी
01/10/2023

तहसील भादरा रेलवे स्टेशन की नई समय सारणी जारी

30/09/2023
29/09/2023

विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस बलवान पूनिया को भादरा में समर्थन देगी ?

28/09/2023

भादरा में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण

27/09/2023

इंकलाब रैली में पहुंचने वालों का किया धन्यवाद

गद्दार निकला मोहम्मद मुश्ताक आदिल ! देश का नमक खाकर देश से ही करता था गद्दारी। DSP मोहम्मद मुस्ताक आदिल पाकिस्तानी आतंकव...
24/09/2023

गद्दार निकला मोहम्मद मुश्ताक आदिल ! देश का नमक खाकर देश से ही करता था गद्दारी। DSP मोहम्मद मुस्ताक आदिल पाकिस्तानी आतंकवादियों की करता था मदद। वर्दी को किया शर्म सार। श्रीनगर पुलिस ने गद्दार मोहम्मद मुश्ताक आदिल को किया गिरफ्तार।

24/09/2023

*चक चिडिया गॉधी के पूर्व संरपच व वर्तमान सरंपच पति सतवीर धायल,दाऊद खान व विक्रम के खिलाफ गांधी बड़ी के सरकारी चिकित्सक से मारपीट व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाने के आरोप में भिरानी थाने में मुकदमा दर्ज*

24/09/2023

*जैसलमेर में था दुनिया का सबसे पुराना डायनासोर! : मॉर्निंग वॉक करते साइंटिस्ट को मिले सबूत, लाखों साल से दबे रहने से अंडे बन गए पत्थर..!!*

*जयपुर:-* जैसलमेर शहर में जेठवाई की पहाड़ी। कभी लोग यहां से पत्थर निकालकर मकान बनाते थे। लेकिन जब लोगों को ये पता लगा कि यहां डायनासोर के अवशेष (फॉसिल) मिलते हैं तो हर कोई चौंक गया।

एक महीने पहले ही वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि दुनिया का सबसे पुराना डायनासोर जैसलमेर में ही रहता था। इस डायनासोर काे ‘थार का डायनासोर’ नाम दिया गया है।

कुछ हफ्ते पहले एक साइंटिस्ट मॉर्निंग वॉक पर अपनी बेटी के साथ आए तो घूमते-घूमते उन्हें डायनासोर का अंडा मिल गया। जहां ये अंडा मिला, उसी जगह डायनासोर की कहानियां बयां करते कई फॉसिल मिल चुके हैं।

*📌 तीन जगहों को कहते हैं डायनासोर का गांव:*

जैसलमेर शहर में जेठवाई की पहाड़ी, यहां से 16 किलोमीटर दूर थईयात और लाठी को डायनासोर के गांव ही कहा जाता है। इसकी वजह है कि इन जगहों पर ही डायनासोर होने के प्रमाण मिलते हैं।

जेठवाई पहाड़ी पर पहले माइनिंग होती थी। लोग घर बनाने के लिए यहां से पत्थर लेकर जाते थे। ऐसे ही थईयात और लाठी गांव में सेंड स्टोन के माइनिंग एरिया में डायनासोर के फॉसिल मिलते हैं। तीनों गांवों में ही माइनिंग से काफी सारे अवशेष तो नष्ट हो गए थे।

जब यहां डायनासोर के फॉसिल मिलने लगे तो गवर्नमेंट ने माइनिंग का काम रुकवा दिया। अब तीनों जगहों को संरक्षित कर दिया गया है।

*📌साइंटिस्ट को मिले डायनासोर युग के अंडे:*

जैसलमेर के भू-जल वैज्ञानिक नारायण दास इनखिया का घर जेठवाई पहाड़ी के पास ही है। उन्होंने बताया कि वे हर दिन सुबह के समय भीमकुंज की इन पहाड़ियों में अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर आते हैं। उन्होंने बताया कि मैं करीब 17 दिन पहले संडे को अपनी बेटी के साथ यहां मॉर्निंग वॉक पर आया था। हर बार की तरह मैं अपनी बेटी को बता रहा था कि फॉसिल कैसे ढूंढे जाते हैं।

इसी दौरान मेरी नजर एक पत्थर पर पड़ी। मैंने इस गोल पत्थर से बड़ी सावधानी के साथ मिट्‌टी हटाकर अलग करके निकाला और बेटी को दिखाया। उसने देखते ही कहा यह कितना चमकीला पत्थर है। जब मैंने बताया कि यह पत्थर नहीं आज से लाखों वर्ष पुराने किसी अंडे का फॉसिल है तो वो देखकर चौंक गई।

*📌डायनासोर के समय का है अंडा:*

जिस समय जैसलमेर में डायनासोर हुआ करते थे, यह अंडा उस समय किसी जीव का था। इसका आकार मुर्गी या सामान्य अंडे से काफी बड़ा है। लाखों साल जमीन के नीचे दबने से यह अंडा पत्थर बन गया। अंडा भी आधा टूटा हुआ है। बावजूद इसके अंडे के अंदर पाए जाने वाले पीले हिस्से की झलक आसानी से देख सकते हैं।

▪️डॉ. नारायण दास इनखिया ने बताया कि अब वे खुद इस अंडे के जीवाश्म को लेकर जयपुर जाएंगे। जयपुर स्थित जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की जीवाश्म विज्ञान की लेबोरेटरी में इस अंडे की जांच करवाएंगे। इससे अंडे की उम्र पता चलेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह अंडा किसी डायनासोर का था या किसी दूसरे जीव का था।

*📌साइंटिस्ट कैसे खोजते हजारों साल पुराने फॉसिल:*

*▪️मिट्टी और पत्थरों के बीच पहचानना सबसे मुश्किल:*

लाखों वर्ष पहले जब डायनासोर विलुप्त हुए तो प्राकृतिक कारणों से मिट्टी के नीचे दब गए। डायनासोर ही नहीं ऐसे अन्य प्राणी भी हजारों साल तक मिट्टी के नीचे दबे रहने के बाद जीवाश्म बन जाते हैं। यानी उन जीवों का शरीर पत्थर बन जाता है। रंग भी आस-पास की मिट्टी और पत्थरों जैसा हो जाता है।

उन फॉसिल को जब हम ढूंढते हैं तो दूर से देखने पर यह आस-पास के पत्थरों जैसे लगते हैं। गौर से देखने पर उसकी आकृति से अनुमान लगाया जाता है। फिर बारीकी से अध्ययन करना पड़ता है। फॉसिल की आकृति थोड़ी अलग होती है। जैसे हमें अंडे का फॉसिल मिला तो वो दिखने में को पत्थर जैसा था लेकिन उसकी सतह एकदम अंडे की तरह चिकनी थी। उसकी आकृति और सतह को छूते ही पता लग गया कि यह किसी विलुप्त हो चुके जीव के अंडे का फॉसिल है।

*▪️पत्थरों की परतों की बीच दबे मिलते हैं फॉसिल:*

फॉसिल दो प्रकार से मिलते हैं। कुछ खुद ही जमीन से बाहर आ जाते हैं। उन्हें बस पहचानना होता है। जैसे आकल वुड फॉसिल पार्क में है। यहां 18 करोड़ साल पहले 30 से 40 फीट लंबे पेड़ हुआ करते थे। यह पेड़ जमीन के नीचे दबने के बाद पत्थर बन गए थे। फिर प्राकृतिक तरीके से जब इनके ऊपर से मिट्टी की परत हटी तो यह बाहर आ गए।

कई सालों तक क्षेत्र में यह ऐसे ही पड़े रहे। लोग इन्हें पत्थर समझते थे। लेकिन साइटिंस्ट ने पहली ही नजर में पता लगा लिया कि यह फॉसिल है। अब करोड़ों साल पुराने पेड़ों के फॉसिल को प्रिर्जव करके यहां रखा गया है।

अब इसे फॉसिल पार्क घोषित कर दिया है। दूसरा तरीका ये है कि मिट्‌टी और पत्थर की परत को हटाकर ढूंढा जाए। इसमें सबसे ज्यादा सावधानी रखनी पड़ती है। पत्थर और मिट्टी हटाते समय फॉसिल के नष्ट होने या टूटने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

*▪️इस तकनीक से पता लगाते हैं कितने साल पहले मरा था जीव:*

फॉसिल कितना पुराना है या उस जीव की मौत कितने वर्ष पहले हुई, इसका पता रेडियो कार्बन डेटिंग तकनीक से लगाया जाता है। धरती पर मौजूद हर जीव में कार्बन-14 जरूर होता है। कार्बन से ही जीवों के उम्र का पता लगाते हैं।

सुर्य के जरिए कार्बन पेड़ों, जीवों में आता है। जब कोई पेड़, इंसान, जानवर मर जाता है तो उसमें कार्बन-14 बनना बंद हो जाता है। कार्बन-14 कब से बनना बंद हो गया, उससे ही जीवों की उम्र का पता लगता है।

इस तकनी से 50 हजार साल पुराने जीव की उम्र का पता लगा सकते हैं। अगर कोई जीव 50 हजार साल से ज्यादा पुराना है तो उसका पता रेडियो कार्बन डेटिंग से पता नहीं किया जा सकता। इसके बाद पोटैशियम आर्गन डेटिंग और यूरेनियम ऑर्गन डेटिंग फामूर्ला इस्तेमाल होता है।

*▪️अगस्त में रिसर्च पूरी हुई तो जैसलमेर में मिले सबसे पुराने डायनासोर के सबूत:*

जैसलमेर शहर हजारों साल पहले डायनासोर का घर हुआ करता था। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के वैज्ञानिक देबाशीष भट्टाचार्य, कृष्ण कुमार, प्रज्ञा पांडे और त्रिपर्णा घोष ने 2018 में रिसर्च शुरू किया था। रिसर्च के दौरान सबसे पुराने शाकाहारी डायनासोर थारोसोरस के जीवाश्म मिले थे। सबसे ज्यादा डायनासोर की रीढ़, गर्दन, सूंड, पूंछ और पसलियों के जीवाश्म मिले थे।

अगस्त 2023 के पहले सप्ताह में रुड़की रिसर्च सेंटर ने अपनी जांच पूरी की। वैज्ञानिकों ने बताया कि जेठवाई पहाड़ी पर ‘थारोसोरस इंडिकस’ के फॉसिल मिले थे। वो दुनिया का सबसे पुराना डायनासोर था। इस डायनासोर के फॉसिल जैसलमेर में मिलने पर इसे ‘थार का डायनासोर’ नाम दिया गया है। ये जीवाश्म चीन में मिले जीवाश्म से भी पुराना है। जैसलमेर में यह डायनासोर 16.7 करोड़ साल पहले यहां रहते थे।

*▪️शाकाहारी थे ये डायनासोर:*

थारोसोरस इंडिकस या थार का डायनासोर शाकाहारी होते थे। इनकी लंबी गर्दन, रीढ़ लंबी, सिर छोटा और सिर पर ठोस नोक होती थी। वैज्ञानिकों ने इसे डायनासोरों के पुराने परिवार डायक्रेओसोराइड सोरोपॉड्स में रखा है। इस परिवार के डायनासोर की गर्दन लंबी और सिर छोटे होते थे। वे शाकाहारी होते थे। इस डायनासोर के यहां होने का दूसरा सबूत वर्ष 2014 में मिला था। जब जैसलमेर से 16 किलोमीटर दूर थईयात गांव की पहाड़ियों में इसे पंजों के निशान मिले थे।

*▪️चीन में मिले जीवाश्म से भी पुराने:*

थारोसोरस से पहले चीन में मिले डायक्रेओसोराइड के जीवाश्म को सबसे पुराना समझा जाता था। वह 16.6 करोड़ से 16.4 करोड़ साल पुराना था। भारत में हुई ताजा खोज ने चीन के जीवाश्म को 10 से 30 लाख साल पीछे छोड़ दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन सभी खोजों को जोड़ कर देखें तो पक्के सबूत मिलते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप डिप्लोडोसॉइड डायनोसोरों की उत्पत्ति और उनके क्रमिक-विकास का केंद्र था।

*📌जैसलमेर में कहां-कहां थे डायनासोर और शार्क मछलियां:*

*1. सोनार का किला : यहीं था टेथिस समुद्र का किनारा:*

वैज्ञानिक जमीन के नीचे की परते खोलते हैं तो पता लगता है कि यहां करोड़ों साल पहले क्या था। जैसलमेर शहर का फोर्ट और पूरा शहर जहां बसा है, यहां करोड़ों सालों पहले जुरासिक युग का टेथिस सागर का किनारा हुआ करता था। इसी एरिया में बड़ी मात्रा में समुद्री कोरल और मूंगिया पत्थर के जीवाशम मिले हैं।

*2. कुलधरा : गहरा समुद्र, जहां रहती थी खूंखार शार्क मछलियां:*

बैसाखी, कुलधरा, खाबा क्षेत्र में समुद्र का गहरा हिस्सा था। यहां समुद्र 1 हजार मीटर से ज्यादा गहरा था। यहीं कारण है कि यहां समुद्र के तल में मिलने वाले सूक्ष्म जीव और हाईबोडॉन्ट शार्क के जीवाश्म मिले हैं।

*3. थईयात और लाठी गांव : यहीं घूमते और उड़ान भरते थे डायनासोर:*

जैसलमेर से जोधपुर हाइवे रोड़ पर थईयात गांव है। थईयात से लाठी तक का एरिया में डायनासोर सबसे ज्यादा घूमते थे। डायनासोर के सबसे ज्यादा जीवाश्म भी इसी एरिया में मिले हैं। डायनासोर के पैरों के निशान से साबित होता है कि इन क्षेत्रों में डायनासोर की सबसे ज्यादा आवाजाही थी।

*4. आकल : यहां घने जंगलों में थे 40 फीट लंबे पेड़:*

जैसलमेर शहर से आकल की तरफ घना जंगल हुआ करता था। यहां 30 से 40 फीट लंबे पेड़ होते थे।घने जंगल के कारण ही यहां डायनासोर का इतना विकास हुआ था।

*5. सुल्ताना : यहां गहरे समुद्र में तैरती थी शार्क*

हाईबोडॉन्ट शार्क के एशिया में सिर्फ तीन जीवाश्म मिले है। इनमें जापान, थाईलैंड और तीसरा जैसलमेर में मिला है। जैसलमेर में इसके जीवाश्म मिलने के बाद इसका नाम स्ट्रोफोडस जैसलमेरेंसिस रखा गया। जैसलमेर में जहां टेथिस सागर का किनारा था, वहां से 20 किलोमीटर आगे हाईबोडॉन्ट शार्क सबसे गहरे पानी में पाई जाती थी। यह शार्क 6.5 करोड़ वर्ष पहले विलुप्त हो गई थी। इसके फॉसिल जैसलमेर से 50 किमी दूर सुल्ताना गांव में मिले थे। वर्ष 2017 के नवंबर और दिसंबर महीने में मोकल-सुल्ताना रोड के किनारे दो शार्क के दांत मिले थे। दांत छोटा (चौड़ाई: 6.4 मिमी, ऊंचाई: 3.1 मिमी) के आकार का था।

*6. बांदा : यहां व्हेल तैरती थी*

भूगर्भीय वैज्ञानिक कृष्ण कुमार की टीम को जैसलमेर के बांदा गांव में व्हेल का एक खंडित जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी के जीवाश्म मिले थे। यह व्हेल 4.7 करोड़ साल पहले जैसलमेर के समुद्र में रहती थी। वहीं इस दौरान एक मगरमच्छ के दांत भी मिले थे। इसके साथ ही कछुए की हड्डियां मिली। ऐसे कई समुद्री जीवों के जीवाश्म यहां मिले थे।

*📌जैसलमेर में कब-क्या खोज हुई*

डायनासोर युग को साइंटिस्ट मेसोजोइक युग कहकर बुलाते हैं। जैसलमेर में इस युग में पाए जाने वाले 40 फीट लंबे पौधों के जीवाश्म की खोज सबसे पहले वर्ष 1826 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1861 और 1877 में रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए तो पूरी दुनिया के साइंटिस्ट की नजर जैसलमेर पर पड़ी। कई वैज्ञानिकों का यहां पहुंचना शुरू हो गया। यहां जुरासिक युग की चट्टानों की संरचना सबसे पहले ओल्डहैम ने 1886 और 1902 में ला टौचे ने खोजी थी।

_💫ओल्डहैम ने सबसे पहले जैसलमेर बेसिन के मेसोजोइक चट्टानों का मैप बनाया था। उन्होंने लाठी, जैसलमेर, भादासर की चट्टानों के बारे में जानकारी दी थी।_

_💫1953 से 1954 में साहनी और भटनागर, टेलर ने जैसलमेर किले के उत्तर दिशा में 1.5 किमी और भादासर से लगभग 1 किमी पश्चिम में भादासर में कई जुरासिक जीवाश्म इकट्ठे किए।_

_💫1963 में रिक्टर-बर्नबर्ग और शॉट ने जैसलमेर बेसिन के जुरासिक संरचनाओं का बायोस्ट्रेटिग्राफिक विवरण देने वाले पहले व्यक्ति थे।_

_💫वर्ष 1989 में कालिया और रॉय ने जैसलमेर बेसिन के जुरासिक से चूनेदार नैनोप्लांकटन रिकॉर्ड करने वाले पहले व्यक्ति थे।_

_💫राय और गर्ग (2007) ने कुलधारा खंड से अर्ली कैलोवियन नैनोफॉसिल्स को भी दर्ज किया। अल्बियन युग के नैनोफॉसिल्स की 55 प्रजातियां मिली।_

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*🔷 🔶 🔜 दैनिक समाचार ग्रुप*

22/09/2023

आदमी पानी का बुलबुला है,आपस मे मिलते रहिये

Address

Bhadra

Telephone

+919983051949

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhadra Live हिन्दी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhadra Live हिन्दी:

Share