Gogamedi News

Gogamedi News आसपास की स्थानीय खबरों को जानने के लिए फोलो करें ्यूज
खबर भेजने के लिए वाट्सएप करें 9509875470
(2)

07/08/2026

आँखो का देशी इलाज सूरम नाथ सपेरा

दिनांक 02.08.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंग...
02/08/2026

दिनांक 02.08.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राजस्थान पुलिस


02/08/2026

साठ सेकेंड में ढाई लाख का सोना पार: गोगाजी मंदिर में गत माह 22 जुलाई की घटना पुरी जानकारी कमेंट में

गोगामेड़ी मंदिर विवाद: ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन, संबंधित कर्मचारी के स्थानांतरण की मांगगोगामेड़ी/नोहर। श्...
22/07/2026

गोगामेड़ी मंदिर विवाद: ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन, संबंधित कर्मचारी के स्थानांतरण की मांग
गोगामेड़ी/नोहर। श्री गोगाजी महाराज मंदिर, गोगामेड़ी में हाल ही में हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने देवस्थान विभाग की इंस्पेक्टर श्वेता चौधरी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे घटना के संबंध में संबंधित कर्मचारी से उसका पक्ष जानने पहुंचे, तब कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र भा षा का प्रयोग किया, पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तथा अनुचित व्यवहार किया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारी ने स्वयं को उच्च स्तर तक पहुंच रखने वाला बताते हुए ग्रामीणों के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तथा मंदिर की गरिमा प्रभावित हो रही है। उन्होंने देवभूमि गोगामेड़ी में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारी का शीघ्र स्थानांतरण करने और उचित कार्रवाई की मांग की है
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने इंस्पेक्टर श्वेता चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित कर्मचारी अथवा देवस्थान विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
— Gogamedi News

21/07/2026

गोगामेड़ी मंदिर परिसर में आरती और जयकारों को लेकर विवाद, पुजारी और श्रद्धालु के बीच हाथापाई का आरोप
​स्थान: गोगामेड़ी
विशेष खबर
​गोगामेड़ी सुप्रसिद्ध श्री गोगाजी मंदिर परिसर में आरती के दौरान जयकारे लगाने और शंख बजाने को लेकर पुजारी और एक स्थानीय श्रद्धालु के बीच विवाद का मामला सामने आया है। श्रद्धालु अनुसार, वो पिछले 4 वर्षों से नियमित रूप से मंदिर में आरती के समय शंख बजाते हैं और धार्मिक जयकारे के साथ अपने धर्म का निर्वहन करते है।
​क्या है पूरा मामला?
स्थानीय श्रदालू ​दलिप पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वे प्रतिदिन की भांति मंदिर में दर्शन एवं आरती के लिए उपस्थित हुए थे। उनके साथ बाहर से आए उनके एक मित्र भी दर्शन हेतु मौजूद थे। पुनिया का कहना है कि आरती समाप्त होने के बाद धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए जयकारे (जैसे भारत माता की जय, राजा जैवर सिंह महाराज की जय, रानी सरियल की जय, माता बाछल की जय, सनातन धर्म की जय, कुंवर केसरा जी महाराज कि जय, गौ माता की जय आदि) लगाए, तो मंदिर के पुजारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
​पुनिया का आरोप है कि पुजारी ने पीछे खड़े श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनके(पुनियां) साथ जयकारे न लगाएं और पुनियां पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दलिप पुनिया ने कहा कि वे किसी भी प्रकार से माहौल नहीं बिगाड़ रहे हैं, बल्कि पिछले 4 सालों से मंदिर में आकर धार्मिक परंपरा का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से आरती के दौरान शंख बजाने की सेवा देते आ रहे हैं।
​इस दौरान वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भी पुजारी के रोकने पर आपत्ति जताई गई।

​गर्भ गृह के बाहर हाथापाई और वीडियो बनाने पर विवाद
​घटनाक्रम आगे तब बढ़ा जब आरती समाप्त होने के बाद दलिप पुनिया और उनके मित्र गर्भ गृह से बाहर निकले। आरोप के अनुसार, पुजारी ने पुनिया के मित्र को रोक लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
​दलिप पुनिया का कहना है कि जब उन्होंने अपने साथी के बचाव और उनकी सुरक्षा करने के उद्देश्य से मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा, तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुनिया का आरोप है कि पुजारी ने उनकी गर्दन पकड़कर मारपीट करने का प्रयास किया, जिससे बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान उनके मित्र के साथ भी हाथापाई की बात कही जा रही है, जो कि पहले से चोटिल है और उनके हाथ में रॉड डली हुई है।

इस मामले में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हम दूसरे पक्ष (पुजारी एवं मंदिर प्रशासन) से भी लगातार संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति और सच्चाई दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

मीडिया की निष्पक्ष अपील
गोगामेड़ी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। किसी भी धार्मिक स्थल पर शांति, मर्यादा और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हालांकि, घटना के कई पहलू हो सकते हैं और वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच प्रशासन द्वारा की जानी बाकी है।
​'Gogamedi News' सभी पक्षों से धैर्य और विवेक बनाए रखने की अपील करता है। हम किसी भी पक्ष का पूर्वाग्रही समर्थन न करते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके। आम जन से भी विनम्र प्रार्थना है कि सोशल मीडिया पर चल रही आधी-अधूरी खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में आपसी भाईचारा व शांति बनाए रखें।

कर्नल बैंसला गुर्जर छात्रावास निर्माण अंतिम चरण में: श्री देव शिक्षा समिति ने समाज बंधुओं से बकाया सहयोग राशि जमा कराने ...
19/07/2026

कर्नल बैंसला गुर्जर छात्रावास निर्माण अंतिम चरण में: श्री देव शिक्षा समिति ने समाज बंधुओं से बकाया सहयोग राशि जमा कराने की अपील की
​जयपुर/जहाजपुर।
श्री देव शिक्षा समिति जयपुर द्वारा जयपुर-कोटा हाईवे स्थित कुंचलवाड़ा कलां (देवली) में बनाए जा रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर छात्रावा का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। निर्माण कार्य को गति देने और पिछले भुगतानों को समय पर पूरा करने के लिए समिति ने समाज बंधुओं से सहयोग की विशेष अपील की है।
​समिति ने बताया कि इस अभियान में अब तक जहाजपुर क्षेत्र सहित भीलवाड़ा, संपूर्ण राजस्थान और राज्य के बाहर से भी समाज बंधुओं का अभूतपूर्व सहयोग और आशीर्वाद मिला है।
इसी सामूहिक सहयोग का सुखद परिणाम है कि आज इस छात्रावास में समाज के 50 होनहार बच्चे रहकर सुचारू रूप से अध्ययन कर रहे हैं। शिक्षा के इस मंदिर से परिणाम भी मिलने शुरू हो गए हैं और यहाँ रहकर तैयारी करने वाले कुछ बच्चों का राजकीय सेवा (सरकारी नौकरी) में चयन हो चुका है।

​छात्रावास निर्माण की शुरुआत से लेकर अब तक के संघर्ष, प्रयासों और भामाशाहों के योगदान को संजोने के लिए समिति द्वारा अगले महीने एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।
​इस बुकलेट में शुरुआत से लेकर अब तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों के नाम दर्ज होंगे।
​समाज के जिन बंधुओं के अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान (Business) हैं, उन्हें भी इस स्मारिका में विशेष स्थान दिया जाएगा ताकि समाज की व्यावसायिक ताकत को प्रदर्शित किया जा सके।
​समिति की अपील
​श्री देव शिक्षा समिति, जहाजपुर ने सभी समाज बंधुओं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि जिन भी भामाशाहों की घोषित सहयोग राशि बकाया है, वे उसे तुरंत समिति के खाते में जमा करवाएं ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सके। साथ ही, जिन लोगों ने अब तक सहयोग नहीं किया है, वे भी इस शिक्षा यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य दें।
समाज बंधु नीचे दिए गए नंबर पर PhonePe के माध्यम से या सीधे समिति के खाते में अपनी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं
​PhonePe (फोन पे) नंबर: 9079127996
​खाता नाम: श्री देव शिक्षा समिति, जहाजपुर
​निवेदक:
श्री देव शिक्षा समिति, जहाजपुर (भीलवाड़ा

गोगामेड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की दुकान दी जाएंगी किराए पर, 18 जुलाई को लगेगी बोली​गोगामेड़ी (नोहर)। गोगामेड़ी ग्राम ...
17/07/2026

गोगामेड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की दुकान दी जाएंगी किराए पर, 18 जुलाई को लगेगी बोली
​गोगामेड़ी (नोहर)। गोगामेड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड की दुकान को एक साल के लिए किराए पर दिया जाना है। इसके लिए कल 18 जुलाई 2026 को बोली (नीलामी) करवाई जाएगी।
​समिति व्यवस्थापक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जो भी ग्रामीण या इच्छुक व्यक्ति इस बोली में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें 20,000 रुपये की अग्रिम राशि (सिक्योरिटी) जमा करवानी होगी। इसके बाद ही वे बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। दुकानों को एक वर्ष की अवधि के लिए ही किराए पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
​ #गोगामेड़ी #नोहर #हनुमानगढ़

सभी भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह लडका सुरक्षित अपने घर लौट सके।​नाम:...
17/07/2026

सभी भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह लडका सुरक्षित अपने घर लौट सके।
​नाम: रवि
​पिता का नाम: मदन सिंह
​गांव: मोजू की ढाणी (ऐलनाबाद से 3 किमी दूर)
​लापता होने का समय: कल शाम (16 जुलाई) लगभग 7:00 बजे से
​घर से निकलने का कारण: घर में हुई मामूली अनबन/तकरार की वजह से बिना बताए निकल गया है।
​📍 संभावित लोकेशन व रूट:
​घरवालों को आशंका है कि रवि ऐलनाबाद से नोहर-भादरा की तरफ जाने वाली शाम की बस या रेलगाडी या अन्य गाड़ी में बैठा हो सकता है।
​📞 संपर्क सूत्र:
​यदि किसी भी व्यक्ति को इस नाम या हुलिए का लड़का नोहर, भादरा, ऐलनाबाद या आसपास के किसी भी रास्ते, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर नज़र आए, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
​सोनू कुमार (भाई): 📱 98134-49085

16/07/2026

🚨 बड़ी खबर: राजस्थान में अब 10वीं स्तर की भर्तियों के लिए भी होगी CET परीक्षा!
👇👇👇

गोगामेड़ी। गोगामेड़ी और सरदारगढ़िया के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रैक्टर अचानक ट्रेन के सामने आ गया। टक्कर के बाद ट्...
16/07/2026

गोगामेड़ी। गोगामेड़ी और सरदारगढ़िया के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रैक्टर अचानक ट्रेन के सामने आ गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पहिया टूटकर अलग हो गया।
​गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, सभी सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोगामेड़ी पुलिस और रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद रहकर मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे है।

Address

Bhadra
335504

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gogamedi News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gogamedi News:

Shortcuts

Share