SSV News Rajasthan

SSV News Rajasthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SSV News Rajasthan, Media/News Company, Bhadra.

SSV NEWS राजस्थान (एस एस वी न्यूज राजस्थान) जहां आपको मिलती है सत्य,स्वतंत्र और विश्वशनीय खबरें, सहयोग आपका विश्वास हमारा, खबर ओर विज्ञापन देने के व्हाटअप संपर्क करें -9649919883

26/08/2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का एक और डरावना वीडियो सामने आया है।

26/08/2026

नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक भयंकर फ्लैश फ्लड आ गया। लोग बह गए, गांव-बाजार और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए। सेना और रेस्क्यू टीमें मैदान में हैं। नीचे की तरफ नुवाकोट और धादिंग में अलर्ट जारी।
ईश्वर सबकी रक्षा करें!

26/08/2026

नेपाल में भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है.!

26/08/2026

Nepal Floods का एक और डरावना वीडियो आया सामने. नेपाल में आई तबाही के बाद वैशाली, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण समेत बिहार के 5 ज़िलों में अलर्ट जारी कर दिए गए हैं.

सीएम सम्राट चौधरी ने निर्देश जारी किए हैं. जिसके बाद बिहार के मुख्य सचिव और कई ज़िले के डीएम की मीटिंग भी जारी है.

26/08/2026

डोटासरा का बीजेपी पर बड़ा आरोप

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कुछ नेता टिकट के लिए एसडीएम से संभावित जीतने वाले उम्मीदवारों की जानकारी मांग रहे हैं और अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर टिकट देने की बात कही जा रही है। डोटासरा ने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो यह बीजेपी के अंदरूनी सिस्टम पर बड़ा सवाल है। उन्होंने ब्यूरोक्रेसी को टिकट प्रक्रिया से दूर रखने की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट बांटे।

26/08/2026

तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है

लेन्दे खोला (भोटेकोशी नदी) में अचानक आई बाढ़ से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र को व्यापक नुकसान पहुंचा है. बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हैं. कई जलविद्युत परियोजनाओं और बस्तियों को भी नुकसान पहुंचने की भी खबर है.

26/08/2026

चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया। बाढ़ के बाद टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ के बाद से इनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि, बॉर्डर पोस्ट पर मौजूद 25 से 30 दूसरे लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिला हाई अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है।

26/08/2026

नेपाल में कुदरत का कहर,बाढ़ का खौफनाक वीडियो

काठमांडू / रसुवा:
नेपाल के उत्तरी रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। चीन (तिब्बत) की ओर से आए इस तेज बहाव के कारण सीमावर्ती इलाकों में कई गांव, स्थानीय बाजार और जलविद्युत परियोजनाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं।

राहत और बचाव कार्य जारी
प्रशासन ने बताया कि बाढ़ के बाद से कई सुरक्षाकर्मियों सहित दर्जनों लोग लापता हैं और कई लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। नेपाली सेना के दो हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा टीमों के साथ बचाव अभियान में जुटाए गए हैं।

तटीय इलाकों के लिए हाई अलर्ट
गृह मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन ने भोटेकोशी व त्रिशूली नदी के तटीय क्षेत्रों (रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन) में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

   #बिंदायका: सिरसी में आधी रात को किया भाई बहन पर जानलेवा हमलाहीरा सिंह व सीनू शेखावत कार्यक्रम में जाकर रात को आए घर, ...
24/08/2026

#बिंदायका: सिरसी में आधी रात को किया भाई बहन पर जानलेवा हमला
हीरा सिंह व सीनू शेखावत कार्यक्रम में जाकर रात को आए घर, पड़ोसियों ने मौका देखकर दोनों पर किया हमला...

राजस्थान में जोजरी नदी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 100 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक....सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी के...
24/08/2026

राजस्थान में जोजरी नदी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 100 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक....

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी के संरक्षण को लेकर बड़ा अंतरिम आदेश दिया है। नदी के किनारे 100 मीटर दायरे में निर्माण और विकास गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। फ्लड लाइन के दोनों ओर 500 मीटर क्षेत्र में प्रदूषणकारी उद्योगों पर भी रोक रहेगी।
राजस्थान में जल संकट और नदियों में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जोजरी नदी प्रदूषण से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नदी के किनारों के संरक्षण के लिए अंतरिम आदेश जारी किया। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण या विकास गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
इसके अलावा कोर्ट ने पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया है कि नदी के मौजूदा प्रवाह पथ या चिन्हित फ्लड लाइन के दोनों ओर 500 मीटर के दायरे में कोई भी खतरनाक, प्रदूषण फैलाने वाली या नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली औद्योगिक गतिविधि संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध तब तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि हाई फ्लड लाइन और आवश्यक पारिस्थितिक बफर जोन के निर्धारण के लिए चल रही वैज्ञानिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतरिम उपाय
सुप्रीम कोर्ट ने नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। पीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जब तक हाई फ्लड लाइन (उच्च बाढ़ रेखा) और बफर जोन का वैज्ञानिक सीमांकन पूरा नहीं हो जाता, तब तक नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए एक निश्चित और मापने योग्य अंतरिम सुरक्षा क्षेत्र लागू करना अनिवार्य हो गया था।
कोर्ट ने उल्लेख किया कि जोजरी नदी में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक चिंताजनक स्थिति तक पहुंच चुका है, जिसके कारण राज्य के इस जल-अभाव वाले क्षेत्र में रहने वाली लगभग 20 लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को करेगी, जिसमें आगे की रिपोर्ट और निर्देशों पर विचार किया जाएगा।

प्रदूषण से प्रभावित प्रमुख नदियां और क्षेत्र
राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में नदियों के प्रदूषण का मुद्दा काफी समय से संवेदनशील बना हुआ है। जोजरी नदी मुख्य रूप से जोधपुर जिले से होकर गुजरती है, जबकि बांडी नदी पाली जिले से और लूणी नदी बालोतरा से होकर बहती है। बांडी और जोजरी नदियां आगे चलकर बालोतरा शहर के पास लूणी नदी में मिल जाती हैं।
कपड़ा छपाई, रंगाई और अन्य औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अंनट्रीटेड जहरीले पानी ने इन मौसमी नदियों के पानी और आसपास के भूजल को प्रदूषित कर दिया है। इससे न केवल पीने के पानी का संकट पैदा हुआ है, बल्कि कृषि भूमि भी बंजर हो रही है।

राज्य सरकार को 20 सूत्रीय कार्य योजना बनाने के निर्देश
इससे पहले 4 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में जारी प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 20 सूत्रीय संकल्प योजना तैयार करने का सुझाव दिया था। कोर्ट ने विशेष रूप से पाली शहर का जिक्र करते हुए कहा था कि वहां का पूरा औद्योगिक क्षेत्र नदी के किनारे स्थित है। दीर्घकालिक समाधान के रूप में राज्य अधिकारियों को इन उद्योगों को नदी से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार करना होगा।
इसके साथ ही 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हफ्ते के भीतर 'एकीकृत समन्वय समूह' का गठन करे। यह समूह तीनों नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने और अदालत के आदेशों को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी संभालेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, पर्यावरणविदों और स्थानीय निवासियों ने इसे नदियों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना है।

Address

Bhadra
HANUMANGARH

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SSV News Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SSV News Rajasthan:

Shortcuts

Share