30/04/2026
चूरू संसदीय क्षेत्र के भादरा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में शामिल होने का अवसर मिला।
यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष का संकल्प है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि अपनी विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों की आवाज को हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक मजबूत संगठन के साथ पहुंचाया जाए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वर शेरसिंह जी गोस्वामी ने की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मनीष जी मक्कासर, विधानसभा प्रभारी श्री महेश जी चौधरी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अजय ढ़िल, नगर अध्यक्ष श्री लीलूराम जी तैनान सहित पार्टी के पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कांग्रेस का स्पष्ट संकल्प है —
मजबूत संगठन, मजबूत लोकतंत्र और जनता की आवाज को हर मंच तक पहुंचाना।