Maurya News18 Bhagalpur

Maurya News18 Bhagalpur News & Views dedicated Bhagalpur District

खगड़िया के पसराहा रेलवे स्टेशन के लिए बड़ी सौगात -खगड़िया : पसराहा रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करो...
24/07/2026

खगड़िया के पसराहा रेलवे स्टेशन के लिए बड़ी सौगात -

खगड़िया : पसराहा रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। खगड़िया की सम्मानित जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हुई है।

स्वीकृत राशि से स्टेशन पर नया आधुनिक यात्री शेड, ऊंचा प्लेटफॉर्म, स्वच्छ पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं का निर्माण होगा। इससे प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बारिश और धूप से राहत मिलेगी। स्थानीय जनता ने इस पहल के लिए लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया

CM सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा  #पटना स्थित एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास प...
24/07/2026

CM सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा
#पटना स्थित एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी तथा न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के बाद परिवार ने भी न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

23/07/2026

| पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान
नई दिल्ली: पेपर लीक के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा संसद सत्र में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून लाया जाएगा। सरकार इस विषय पर सदन में चर्चा के बाद विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी दिलाकर लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

खान सर को अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी रिहा होंगेपटना सिविल कोर्ट से मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैसल खान को बड़ी राहत ...
13/07/2026

खान सर को अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी रिहा होंगे
पटना सिविल कोर्ट से मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैसल खान को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। वहीं, बेऊर जेल में बंद उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी कोर्ट ने जमानत प्रदान की है। इस मामले की सुनवाई पहले 10 जुलाई को निर्धारित थी, लेकिन न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। अदालत के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। अब मामले की आगे की सुनवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

 #चौंकाने_वाली_रिपोर्ट : सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों का मोहभंग, निजी स्कूलों की ओर बढ़ा रुझान । िल्ली। केंद्र सरकार...
13/07/2026

#चौंकाने_वाली_रिपोर्ट : सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों का मोहभंग, निजी स्कूलों की ओर बढ़ा रुझान ।

िल्ली। केंद्र सरकार के यू-डाइस प्लस (UDISE+) के ताजा आंकड़ों ने सरकारी स्कूलों में घटते भरोसे की तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब 86 लाख छात्रों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिए, जबकि निजी और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में लगभग 88 लाख नए दाखिले हुए। वर्ष 2023-24 में कुल नामांकन 24.8 करोड़ था, जो 2025-26 में घटकर 24.72 करोड़ रह गया। सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 12.75 करोड़ से घटकर 11.89 करोड़ हो गई है। विशेषज्ञ इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर संकेत मान रहे हैं।

तेजप्रताप यादव की पार्टी JJD की उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, कोर्ट से राहत।  #पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ज...
13/07/2026

तेजप्रताप यादव की पार्टी JJD की उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, कोर्ट से राहत।

#पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वीणा मानवी को बड़ी राहत मिली और अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। गिरफ्तारी के कारणों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, जमानत मिलने के बाद जेजेडी समर्थकों ने इसे राहत भरा फैसला बताया। बांकीपुर उपचुनाव के बीच इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

#पीके

13/07/2026

बजट में जी हाँ! बिहार में अब हेलिकॉप्टर से घूमना हुआ बेहद आसान और सस्ता। 🤩
कम खर्चे में आसमान से निहारें अपना समृद्ध और सुंदर बिहार। रील को सेव कर लो और दोस्तों को टैग करो जिनके साथ यहाँ जाना है! ✈️

 #भागलपुर। पद्मश्री सम्मान की मांग प्रख्यात कथक साधिका जयंती माला मिश्रा को पद्मश्री सम्मान देने की मांग तेज हो गई है। क...
08/07/2026

#भागलपुर। पद्मश्री सम्मान की मांग
प्रख्यात कथक साधिका जयंती माला मिश्रा को पद्मश्री सम्मान देने की मांग तेज हो गई है। कला प्रेमियों और समर्थकों ने भागलपुर, बिहपुर, खगड़िया व बेगूसराय के सांसदों-विधायकों से भारत सरकार के समक्ष उनके नाम की अनुशंसा करने की अपील की है। वाराणसी में जन्मी और बिहपुर की बहू जयंती माला मिश्रा पिछले करीब 60 वर्षों से कथक साधना एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। समर्थकों का दावा है कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने भी उनके नाम की अनुशंसा की है। उनका कहना है कि जयंती माला मिश्रा को पद्मश्री मिलने से बिहार और भारतीय शास्त्रीय कथक परंपरा का गौरव बढ़ेगा।

बिहार में 270 अंचल अधिकारियों CO का तबादला, राजस्व विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदलबिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार वि...
01/07/2026

बिहार में 270 अंचल अधिकारियों CO का तबादला, राजस्व विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्यभर में 270 अंचल अधिकारियों (CO) का बड़े पैमाने पर तबादला कर नया पदस्थापन किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। कई जिलों में नए सीओ की तैनाती की गई है, जिससे भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या उनके क्षेत्र के अंचल अधिकारी भी बदले गए हैं।
#बड़ी_खबर

  : देर रात 68 BDO प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला । बिहार सरकार का बड़ा फैसला! बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग न...
30/06/2026

: देर रात 68 BDO प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला । बिहार सरकार का बड़ा फैसला!
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से कई प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO)/प्रभारी BDO का तबादला कर नई जगहों पर पदस्थापित किया है। इस स्थानांतरण आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को नए प्रखंडों में तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Address

Bhagalpur
813105

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maurya News18 Bhagalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share