LOCAL TV NEWS 24x7

LOCAL TV NEWS 24x7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from LOCAL TV NEWS 24x7, News & Media Website, S-Series Complex, Bhagalpur.

भागलपुर,बिहार का नंबर1 न्यूज़ चैनल "लोकल टीवी न्यूज" 24×7 यहाँ आप अपने जिला और राज्य से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं! हम सबसे विश्वसनीय समाचार चैनल हैं. चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, बिहार-झारखंड की समाचार हो या फिर किसी दूरस्थ क्षेत्र की समाचार हो!

गंगा के रौद्र रूप से टूटा बांध, दहशत में ग्रामीण।भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर-काजीकोरैया बांध का बड़ा हिस्सा गंगा की...
30/08/2026

गंगा के रौद्र रूप से टूटा बांध, दहशत में ग्रामीण।
भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर-काजीकोरैया बांध का बड़ा हिस्सा गंगा की तेज धार में ध्वस्त हो गया है। कटाव का दायरा लगातार बढ़ने से स्थानीय ग्रामीणों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।
स्थिति का जायजा लेने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मुख्य बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कटावरोधी कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मैनपावर की कमी को जल्द दूर कर काम तेज करने की बात कही, वहीं मंत्री ने कहा कि कटाव को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं।
देखिए पूरी खबर और मौके की तस्वीरें LOCAL TV NEWS 24x7 पर।

27/08/2026

अदानी पीरपैंती पावर प्लांट में किसानों की समस्याओं पर अहम बैठक | 11 सदस्यीय टीम ने सौंपा ज्ञापन LOCAL TV NEWS 24x7 सब पर नजर,सबकी खबर...

अदानी पीरपैंती पावर प्लांट में किसानों की समस्याओं पर अहम बैठक।भागलपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर अदानी पीरपैंती पा...
27/08/2026

अदानी पीरपैंती पावर प्लांट में किसानों की समस्याओं पर अहम बैठक।
भागलपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर अदानी पीरपैंती पावर प्लांट प्रबंधन के साथ अहम बैठक हुई। दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने परियोजना प्रमुख राजीव गोयल को ज्ञापन सौंपा।
बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान और स्थानीय लोगों को रोजगार व नौकरी में प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया। वहीं रेल कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में मनमानी के आरोप को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है।
किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को पटना और जरूरत पड़ने पर कोर्ट तक ले जाने की बात कही।
पूरी खबर LOCAL TV NEWS 24x7 पर।

27/08/2026

BHAGALPUR BREAKING | राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा | 18 मजदूर सवार नाव पलटी, 6 लापता | SDRF का रेस्क्यू जारी LOCAL TV NEWS 24x7 सब पर नजर,सबकी खबर...

BHAGALPUR BREAKINGराघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा!मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव गंगा की तेज धारा में पलट गई।👉 न...
27/08/2026

BHAGALPUR BREAKING

राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा!
मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव गंगा की तेज धारा में पलट गई।
👉 नाव पर सवार थे 18 मजदूर।
👉 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंचे।
👉 6 मजदूर लापता।
👉 SDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट व गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की तलाश में जुटी है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
👉 हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन और पूरी खबर के लिए LOCAL TV NEWS 24x7 से जुड़े रहें।

24/08/2026

नेपाल के मुख्यमंत्री का सुल्तानगंज में भव्य स्वागत | श्रावणी मेला की व्यवस्था की जमकर सराहना LOCAL TV NEWS 24x7 सब पर नजर,सबकी खबर...

#सुल्तानगंज #श्रावणीमेला #भागलपुर #नेपाल #मुख्यमंत्री #कृष्णप्रसादयादव #देवघर #बाबाधाम #पशुपतिनाथ #भारतनेपाल #धार्मिकपर्यटन #गंगाजल

नेपाल के मुख्यमंत्री का सुल्तानगंज में भव्य स्वागत।नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव एवं कृषि मंत्री...
24/08/2026

नेपाल के मुख्यमंत्री का सुल्तानगंज में भव्य स्वागत।
नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव एवं कृषि मंत्री श्याम पटेल सुल्तानगंज पहुंचे और उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने अतिथियों का फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेला की शानदार व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।
वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और नेपाल के पशुपतिनाथ धाम को धार्मिक पर्यटन के माध्यम से जोड़ने की दिशा में पहल की बात भी कही गई।
भारत-नेपाल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती की ओर बढ़ता कदम।
LOCAL TV NEWS 24x7
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#सुल्तानगंज #भागलपुर #श्रावणीमेला #नेपाल #भारतनेपाल #देवघर #बाबाबैद्यनाथ #पशुपतिनाथ #धार्मिकपर्यटन

24/08/2026

ऐतिहासिक कांवर यात्रा | भक्ति संगीत मनोरंजन का अद्भुत संगम | बोलबम-बाबाधाम यात्रा | LOCAL TV NEWS 24x7 सब पर नजर,सबकी खबर...

21/08/2026

भागलपुर में RPF-GRP और STF की बड़ी कार्रवाई | ₹15 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद अशरफ गिरफ्तार LOCAL TV NEWS 24x7 सब पर नजर,सबकी खबर...

भागलपुर में RPF, GRP और STF की बड़ी कार्रवाई।कुख्यात नाड़ा मियां के दो साथी गिरफ्तार। पुलिस ने ₹15,000 के इनामी अपराधी म...
21/08/2026

भागलपुर में RPF, GRP और STF की बड़ी कार्रवाई।
कुख्यात नाड़ा मियां के दो साथी गिरफ्तार। पुलिस ने ₹15,000 के इनामी अपराधी मोहम्मद अशरफ को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के तकनीकी इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। रेल एसपी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
LOCAL TV NEWS 24x7
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

Address

S-Series Complex
Bhagalpur
812002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LOCAL TV NEWS 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share