khaas Baat India

Directions

khaas Baat India journalist

02/01/2025

नव वर्ष पर लोगों ने की मंदिर का दर्शन

02/01/2025

ट्रेन की चपेट में आने से अमरपुर निवासी श्रीकांत की मौत

31/12/2024

बच्चों के भविष्य का सवाल....आखिर कौन जिम्मेवार ?

31/12/2024

कपड़ा सुखाने को लेकर दो पक्षों में विवाद,कई घायल

तनवीर हुसैन की रिपोर्ट

भागलपुर,खास बात इंडिया;
दो पक्षों के बीच कपड़ा सुखाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईट पत्थर ,लाठी डंडे चलने लगी, जिसमें कुछ् लोग घायल हो गये। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिथिलेश कुमार ने कपड़ा सुखा रहा था। दूसरे पक्ष के शिव शंकर के घर में गिर गया जिसको लेकर दूसरे पक्ष के बीच गाली गलौज होने लगा उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईट,पत्थर,लाठी डंडे चलने लगे जिससे कुछ लोग घायल हो गये।

29/12/2024
28/12/2024

भागलपुर कांग्रेस जिला भवन में मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

25/12/2024

मिर्जा लेसान हैदर की मनाई गई चौथी बरसी

24/12/2024

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक

तनवीर हुसैन की रिपोर्ट

भागलपुर,खास बात इंडिया:
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समीक्षा भवन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सांसद, विधायक गण, जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 18वीं लोकसभा अंतर्गत दिशा की पहली बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सरकार के 31 मंत्रालयों की 90 योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी माननीय सदस्यों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आप सबों का सहयोग अपेक्षित है।
विगत बैठक की कार्रवाई के अनुपालन प्रतिवेदन को निदेशक जिला ग्रामीण अभिकरण द्वारा बिंदु वार/ विभाग वार सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया।
विधायक पीरपैंती ललन कुमार, विधायक कहलगांव पवन कुमार यादव, माननीय विधायक नाथनगर अली अशरफ सिद्दीकी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के सड़क, आरओबी, अंडर पास, फुल- पुलिया एवं कटाव स्थल पर बांध बनवाने से संबंधित बिंदु और प्रस्ताव रखे गए।
बैठक में उपस्थित भागलपुर के महापौर डॉ० वसुंधरा लाल ने नाथनगर के हिंदू अनाथालय रोड पर आरओबी बनवाने तथा भैरवा तालाब का निर्माण कार्य पूर्ण कर हस्तांतरित करवाने का प्रस्ताव रखा।
नगर पंचायत पीरपैंती, नगर पंचायत कहलगांव, नगर परिषद सुल्तानगंज एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के अपेक्षित निर्माण कार्य का प्रस्ताव दिया गया।
विधायक पिरपैंति द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था में आपूर्ति पाइप लिक रहने का तथा नगर परिषद अध्यक्ष सुल्तानगंज द्वारा सड़क निर्माण के दौरान जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा पीएचइडी एवं एनएच के कार्यपालक अभियंता को इसे शीघ्र ठीक करवाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में माननीय सांसद द्वारा बिहपुर एवं भोलानाथ पुल आरओबी निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई, संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहपुर आरओबी निर्माण की भौतिक प्रगति 60% है तथा भोलानाथ पुल आरओबी निर्माण कार्य में फाउंडेशन एवं सुपर स्ट्रक्चर (रेलवे के हिस्सा को छोड़कर) किया गया है। विक्रमशिला सेतु समानांतर पुल के संबंध में बताया गया की कार्य किया जा रहा है।
सांसद ने बताया कि भागलपुर- हटिया फोर लेन का टेंडर की तिथि लगातार बढ़ाई जा रही है क्योंकि वन विभाग द्वारा एनओसी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है ।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Address

Bhagalpur
812005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when khaas Baat India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share