All India 24 Live News Channel

All India 24 Live News Channel आपकी आबाज हमारे साथ

02/07/2022

अस्तित्व की उडान संगठन द्वारा चिकित्सकों को किया गया सम्मानित।

भरतपुर, 2 जुलाई। अस्तित्व की उड़ान संगठन की प्रदेश प्रवक्ता नेहा जैन ने बताया कि डॉक्टर डे के उपलक्ष में अस्तित्व की उड़ान संगठन एवं टीम अभिषेक के संयुक्त तत्वाधान में ईश्वर का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया गया इस क्रम में जोहरी हॉस्पिटल के डॉक्टर सुनील सिंह एवं बबीता सिनसिनवार जी का साफा एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया गया | टीम सदस्य राकेश सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया ।इस मौके पर उपस्थित टीम अभिषेक के अध्यक्ष राकेश गोयनका ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा जो सेवा की गई बहुत ही प्रशंसनीय रही व अपनी जान की परवाह ना करके लोगों की सेवा डॉक्टरों के द्वारा की गई। इसी क्रम में टीम सदस्य तरुण जैन एडवोकेट ने श्रीजी डेंटल हॉस्पिटल के डायरेक्टर सौरभ शर्मा एवं डॉ परन शर्मा एवं जनाना हॉस्पिटल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वैभव शर्मा ,डॉ वैभव तिवारी, डॉ रश्मि शर्मा का साफा पहनाकर एवं शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। जिले की विख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद गुप्ता व डॉ ऋतु गुप्ता का टीम द्वारा सम्मान किया गया व डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दी। टीम सदस्य विष्णु गर्ग एवं भारत कालरा ने डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।इस अवसर पर संगठन की सदस्य भावना अग्रवाल प्रभा गुप्ता एवं टीम अभिषेक के सदस्य राकेश सिंह विष्णु गर्ग भारत कालरा अध्यक्ष राकेश गोयनका आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

महिला वकील से दारोगा और साथी ने किया गैंगरेप; नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दरिंदगी।आरोपी दरोगा साथी पर  मुकदमा दर्ज;मेरठ, 1...
11/06/2022

महिला वकील से दारोगा और साथी ने किया गैंगरेप; नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दरिंदगी।

आरोपी दरोगा साथी पर मुकदमा दर्ज;

मेरठ, 11 जून। यूपी पुलिस के दरोगा द्वारा साथी के साथ मिलकर महिला अधिवक्ता से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। महिला अधिवक्ता को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर पिल्लोखड़ी चौकी के पीछे कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया। अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए गए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया गया। मामले में गैंगरेप, यौन शोषण, ब्लैकमेल करने और घर में घुसकर चोरी करने की धारा में आरोपी दरोगा और उसके साथी पर पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ की महिला अधिवक्ता का परिचय दरोगा अजय शर्मा से कुछ साल पूर्व हुआ था। अजय शर्मा मेरठ में एसएसपी पेशी, कंकरखेड़ा और पिल्लोखड़ी चौकी पर तैनात रहा है। आरोप है कि अजय शर्मा ने शादी का झांसा देकर महिला अधिवक्ता से नजदीकी बढ़ाई। कुछ माह पूर्व महिला अधिवक्ता को एक केस के बहाने पिल्लोखड़ी चौकी पर बुलाया।
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि चौकी के पीछे कमरे में उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दरोगा अजय शर्मा और उसके साथी ने गैंगरेप किया। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली और इन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया। महिला अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि 6 जून 2021 को आरोपी दरोगा ने अपने साथी के साथ उनके घर में घुसकर चोरी भी की। पुलिस ने आरोपी दरोगा और उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप, जहरीला पदार्थ देना, जबरन गर्भपात कराना, चोरी करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रयागराज के होटल में भी यौन शोषण

3 सितंबर 2021 को पीड़िता प्रयागराज गई थी। महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके साथ आरोपी दरोगा ने वहां एक होटल में जबरन ले जाकर रेप किया था। इसकी जानकारी होटल के रिकार्ड से मिल सकती है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी पुष्टि हो जाएगी।
गाजियाबाद पुलिस को भेजी रिपोर्ट
अजय शर्मा गाजियाबाद में तैनात है। मेरठ में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने मुकदमे के संबंध में गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों को सूचना भेज दी है। अजय शर्मा को सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार शिकायत मिली थी, मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जांच की जा रही है और कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर की जाएगी।

भरतपुर जिले से सांसद रनजीता कोली ने विधानसभा प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर जनसमस्याओं को प्राथमिकता से निजात दिलाने के लिए...
07/06/2022

भरतपुर जिले से सांसद रनजीता कोली ने विधानसभा प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर जनसमस्याओं को प्राथमिकता से निजात दिलाने के लिए उठाया सराहनीय कदम...

07/06/2022

सलमान खान को गैगस्टर से जान से.मारने की मिल रही धमकी,मुम्बई क्राइम ब्रांच हुआ एलर्ट।

07/06/2022

कांग्रेस के बाद भाजपा मे भी शुरू हुई विधायकों की बाडे बंदी ।

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की ली गोष्ठी और दिये सख्त निर्देश।चित्तौड़गढ़।  पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले क...
07/06/2022

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की ली गोष्ठी और दिये सख्त निर्देश।

चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले के पुलिस उप अधीक्षक और थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी करने और पेंडिंग परिवादों का निस्तारण करने संबंधी विशेष निर्देश दिए।*
*पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन* ने बताया कि जिले में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं अपराध करने वाले लोगों को चिन्हित कर थाना व वृत्त स्तर पर टीम का गठन कर उनके इलाकों में दबिश देकर अपराधियों को गिरफ्तार कर संपत्ति संबंधी अपराधों में माल की बरामदगी के निर्देश थानाधिकारियों को दिए। चोरी व नकबजनी रोकने के लिए थाना इलाकों में रात्रि गश्त में जाब्ता बढ़ाकर विशेष निगरानी रखने के लिए भी कहा। थानों पर प्राप्त परिवादों को पेंडिंग नहीं रखते हुए परिवादों का वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी को एक माह के भीतर अधिक से अधिक निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया। थाने पर प्राप्त परिवादों में दोनों पक्षों में समझाईश कर सुलह करवाने अन्यथा आवश्यकता होने पर प्रकरण दर्ज करने के भी निर्देश दिए।
एसपी प्रीति जैन ने जिले में जुआ सट्टा व एनडीपीएस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश थानाधिकारियो को दिए। उन्होंने थानों पर काफी समय से रखे मादक पदार्थ के माल व लावारिस वाहनों का त्वरित निस्तारण करने के लिये भी कहा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर एक्सीडेंट रोकने के उपायों पर चर्चा की, उन्होंने एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करने और नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी थानाधिकारियों को निर्देश दिए।
थानाधिकारी बेगूं रतन सिंह पुलिस निरीक्षक का चित्तौड़गढ़ से उदयपुर स्थानांतरण हो जाने पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने गोष्ठी के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट कर, माला पहना कर विदा किया व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा नवल प्रकाश, एएसपी महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल शाहना खानम तथा जिले के समस्त वृत्ताधिकारी, समस्त थानाधिकारी, अपराध सहायक, प्रभारी जिला विशेष शाखा, कार्य प्रणाली शाखा सहित कार्यालय स्टॉफ उपस्थित थे।

हिमाचल या कश्मीर के नहीं, अब पंजाब के इस जिले के सेब का स्वाद चखेंगे।अमृतसर, 7 जून। पंजाब में जम्मू-कश्मीर के ही नहीं बल...
07/06/2022

हिमाचल या कश्मीर के नहीं, अब पंजाब के इस जिले के सेब का स्वाद चखेंगे।

अमृतसर, 7 जून। पंजाब में जम्मू-कश्मीर के ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सेब भी मौसम के हिसाब के साथ मिल जाते हैं। इन सेबों को पंजाब के लोग बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। खास बात यह है कि पंजाब के लोगों को अब जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के सेबों साथ-साथ पंजाब के सेब का स्वाद भी चखने का मौका मिल रहा है। फलों की मंडियों और दुकानों पर अब व्यक्तियों द्वारा पंजाब का सेब भी बेचा जाएगा। बता दें कि सेब ठंडे स्थानों पर लगते हैं परन्तु अब यह सेब पंजाब में भी लगने वाले हैं। मिली जानकारी अनुसार गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के खेती विभाग ने ऐसा संभव कर दिखाया है। इसलिए जी.एन.डी.यू. कंपलैक्स में सेब के 50 पौधों का एक बाग तैयार किया गया है, जिस पर सेब लगने शुरू हो गए हैं। इसलिए टिशू तैयार करने का काम भी चल रहा है, जो बहुत जल्दी किसानों तक पहुंचा जाएंगे। ऐसा होने पर किसान अब अपने खेतों में सेबों के पौधे लगा सकता है। बता दें कि यह प्राजैकट सैंटर फॉर एग्रीकल्चर रिर्सच इनोवेशन अधीन चल रहा है।

सरकारी विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां की छात्रा ने कला वर्ग परिणाम में किया कामां टॉप_____________________...
07/06/2022

सरकारी विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां की छात्रा ने कला वर्ग परिणाम में किया कामां टॉप
_________________________
*हौसलों से ऊंची अपनी उड़ान रखना*।
*दिल में जुनून आंखों में आसमान रखना*।।
जी हां! एक बार पुनः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां की छात्रा खुशी तंवर पुत्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने निजी विद्यालयों पर सरकारी विद्यालयों की श्रेष्ठता सिद्ध की है।
छात्रा खुशी ने कला वर्ग उच्च माध्यमिक परीक्षा में 93. 60% अंक प्राप्त कर उपखंड कामां में विजय पताका फहराई है।विद्यालय प्रधानाचार्य भगवान दास गुप्ता ने प्रतिभाशाली छात्रा खुशी तंवर को उसकी स्वर्णिम सफलता पर परिजनों सहित अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं अभिव्यक्त की हैं। साथ ही विद्यालय स्टाफ की वर्ष पर्यंत समर्पित एवं कर्मठ भाव से शत प्रतिशत शिक्षण दायित्व निभा कर श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर भूरी भूरी प्रशंसा की है।

अब  #पैसा लिजिए अपनी  #जरूरत के अनुसार । #कार लोन #होम लोन #पर्सनल लोन #बिजिनेस लोन #प्रोफेशनल लोन #पेयर टू  #पेयर फंडिं...
11/03/2022

अब #पैसा लिजिए अपनी #जरूरत के अनुसार ।

#कार लोन
#होम लोन
#पर्सनल लोन
#बिजिनेस लोन
#प्रोफेशनल लोन
#पेयर टू #पेयर फंडिंग
#लोन अगेन्स्ट #प्रोपर्टी
#लोन बिद #आधार पैन

संपर्क:- #राकेश सिंह फौजदार
मोबाइल नंबर:- #9950879013

*देश में यौन शोषण के खिलाफ उठने वाली आवाजों पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से अब महिला एंव बाल विकास ...
12/10/2018

*देश में यौन शोषण के खिलाफ उठने वाली आवाजों पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से अब महिला एंव बाल विकास मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपों की जांच के लिए कानून से जुड़े लोगों की समिति बनाने का निर्णय लिया है।*

मामले पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है, मी टू मामलों की जन सुनवाई के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा, “वरिष्ठ न्यायाधीश, कानूनी विशेषज्ञों वाली प्रस्तावित समिति मी टू अभियान के तहत सामने आए सभी मामलों को देखेगी।”

बता दें कि, सरकार की तरफ से मेनका गांधी ने ही केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर कहा था कि यौन शोषण के आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि महिलाएं अक्सर बाहर बोलने से घबराती हैं। उन्होंने कहा था ‘कई पुरुष बड़े पद का फायदा उठाकर ऐसा करते हैं और मीडिया, राजनीति या कई कंपनियों में भी ऐसा होता है।’

मेनका ने आगे कहा था कि, महिलाएं को लगता है कि लोग उनका मजाक उड़ाएंगे और उनके चरित्र पर शक करेंगे। लेकिन अब महिलाएं इसको लेकर बोल रही हैं तो उनके आरोपों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस कैंपेन में महिलाएं अपने साथ वर्कप्लेस पर होने वाले व्यवहार को सामने ला रही हैं, कि किस तरह के माहौल में उनको काम करना पड़ रहा है। कैसी कैसी दिक्कतें आ रही हैं या आ चुकी हैं। इस कैंपेन के जरिए अपने साथ होने वाली घटनाओं के बारे में महिलाएं सोशल मीडिया में लिख रही हैं। इस मूवमेंट में महिलाएं के साथ कुछ स्क्रीन शॉट्स भी शेयर कर रही हैं। भारत में इसकी शुरूआत तनुश्री दत्ता ने की थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे। भारत में यह मूवमेंट 2017 में शुरू हुआ।

इसकी शुरूआत 2006 में हुई थी। इस कैंपेन की शुरूआत हॉलीवुड से हुई थी। इसकी शुरूआत अमेरिकी सिविल राइट्स एक्टिविस्ट तराना बर्क ने की थी। भारत में मी टू कैंपेन शुरू होने के बाद से अब तक कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के नाम इसमें सामने आ चुके हैं इनमें विकास बहल, चेतन भगत, रजत कपूर, कैलाश खैर, जुल्फी सुईद, आलोक नाथ, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, तमिल राइटर वैरामुथु और मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर शामिल हैं।

भरतपुर में राहुल गांधी का 150 किलोमीटर लम्बा रोड शो। गुर्जरों की धमकी की वजह से भरतपुर में सीएम राजे की नहीं निकली थी गौ...
10/10/2018

भरतपुर में राहुल गांधी का 150 किलोमीटर लम्बा रोड शो। गुर्जरों की धमकी की वजह से भरतपुर में सीएम राजे की नहीं निकली थी गौरव यात्रा।

=====

9 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के भरतपुर में 150 किलो मीटर लम्बा रोड शो किया। इस रोड शो में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट आदि बड़े नेता भी मौजूद थे। धौलपुर से भरतपुर तक के मार्ग में राहुल ने चार स्थानों पर सभाओं को भी संबोधित किया। भरतपुर में राहुल गांधी का रोड शो इसलिए भी मायने रखता है कि सीएम राजे भरतपुर संभाग में अपनी गौरव यात्रा नहीं निकाल सकी थीं। भरतपुर संभाग के कई जिले गुर्जर बहुल्य है। इसलिए गुर्जर नेताओं ने गौरव यात्रा का विरोध करने की धमकी दी थी। गुर्जर समुदाय ओबीसी में पांच प्रतिशत अलग से आरक्षण देने की मांग कर रहा है। गुर्जरों की धमकी की वजह से ही जहां सीएम राजे की गौरव यात्रा नहीं निकली, वहीं 9 अक्टूबर को पूरे उत्साह के साथ सचिन पायलट ने राहुल गांधी का रोड शो करवाया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राजे धौलपुर राज परिवार की ही बहू हैं और धौलपुर का महल ही सीएम का निवास है। राहुल ने धौलपुर के मनिया में ही सभा की। यानि सीएम के घर में। इसी सभा में पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे ने पांच वर्षों तक जो लूटमार मचाई है उसका बदला धौलपुर की चारों विधानसभा सीट जीत कर लिया जाएगा। वसुंधरा के घर से ही राहुल ने केन्द्र सरकार पर तीखे हमले किए। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी देश के चैकीदार नहीं बल्कि नीरव मोदी, मेहल चैकसी, ललित मोदी, अनिल अम्बानी जैसों के चैकीदार हैं। यूपीए सरकार में जितनी राशि के 126 राफेल विमान खरीदे जा रहे थे, उतनी राशि में नरेन्द्र मोदी 36 विमान खरीद रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राफेल की खरीद में कितना बड़ा घोटाला हुआ है। राहुल ने कहा कि वसुंधरा राजे ने अंतिम समय में किसानों का पचास हजार रुपए का कर्जा माफ किया है। यह कर्जा भी सहकारी समितियों वाला है। जबकि गत चुनावों में भाजपा ने सम्पूर्ण कर्जा माफी का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था भी पूरी तरह चरमाई हुई है। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की जाएगी।

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो सकती है भाजपा सत्ता से बेदखल: सर्वे8अक्टूबर2018जयपुर। विधानसभा चुनावों की तारीख...
08/10/2018

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो सकती है भाजपा सत्ता से बेदखल: सर्वे

8अक्टूबर2018

जयपुर। विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान के बाद आये दो ओपिनियन पोल्स के आंकड़े। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में ओपिनियन पोल्स के अनुसार कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देगी। एबीपी न्यूज़-सी वोटर और सी-फोर के सर्वेज़ में 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस को क्रमश: 142 और 124-138 सीटें मिल रही हैं।

आपको बता दें कि दोनों ही सर्वे में कांग्रेस को करीब 50% वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की रेटिंग सूबे की मौजूदा मुखिया वसुंधरा राजे सिंधिया से आगे है। एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 49.9% और बीजेपी को 34.3% वोट मिलते दिख रहे हैं। सी-फोर के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 50% और बीजेपी को 43% वोट मिलते दिख रहे हैं।

सर्वे के मुताबिक राजस्थान में 36% लोग सचिन पायलट को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, जबकि 27% लोग वसुंधरा को सीएम देखना चाहते हैं। इनके अलावा राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत के खाते में 24% मतदाता हैं। सी-फोर के सर्वे में पायलट, गहलोत और राजे को क्रमश: 32, 27 और 23% वोट मिले।

वही मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वनवास खत्म होता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को इस बार 122 सीटें और बीजेपी को 108 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं और सर्वे के मुताबिक यहां कांग्रेस 47 सीटें जीत सकती है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 108 और छत्तीसगढ़ में 40 सीटें जीतती दिख रही है।

Address

Bharatpur
321001

Telephone

9414963587

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India 24 Live News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share