Rajasthan Aaj Kal News

Rajasthan Aaj Kal News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajasthan Aaj Kal News, Media/News Company, Bharatpur.

30/08/2026

भरतपुर के लोहागढ़ किले के गेट के पास स्थित सुजान गंगा नहर में देर शाम अज्ञात युवक की कूदने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेन्स, एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर नहर में युवक को तलाश किया लेकिन नहर में कूदने वाले युवक का पता नहीं चला है। पुलिस ने काफ़ी कोशिश की लेकिन पुलिस, सिविल डिफेन्स और एनडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिली सूचना पर सीओ सिटी आशिमा वासवानी भी मौके पर पहुंची रात को रेकस्यू करना मुश्किल है अब सुबह फिर से युवक को तलाश किया जायेगा।

30/08/2026

भरतपुर में नगर निकाय के पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ढोल नगाड़े के साथ अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे है।
नामांकन के दूसरे दिन पार्षद पद के लिए सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी बड़ी संख्या में नामांकन भर रहे हैं, जबकि प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। दोनों पार्टियों के संभावित प्रत्याशी भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन भरकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम तक दोनों पार्टियां पहली लिस्ट जारी कर सकती हैं।
पार्षद पद के लिए नामांकन को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। नामांकन कक्ष के अंदर माहौल खराब न हो, इसलिए प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोगों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसमें प्रस्तावक और समर्थक शामिल हैं। जिला कलेक्ट्रेट गेट के बाहर रोड पर नजारा अलग है। सड़क पर प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमड़ा पड़ा है। नारेबाजी और डीजे के साथ शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस को बार-बार भीड़ को हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी है।
पार्षद के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से बात करने पर सामने आया कि इस बार चुनाव पानी, बिजली, सड़क, सफाई और जलभराव जैसे स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। कई प्रत्याशियों ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी है और वे इन्हीं समस्याओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया 3 बजे तक चलेगी।

28/08/2026

भरतपुर जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों में अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को 2 दिन की निशुल्क रोडवेज यात्रा का तोहफा दिए जाने के बाद से ही बस स्टैंडों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
भरतपुर के हीरादास पर स्थित बस स्टैंड पर आज सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया और रोडवेज की बसों में क्षमता से अधिक भीड़ देखी गई। हालात ऐसे थे कि महिलाओं को बस में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई महिलाएं तो खिड़कियों के रास्ते से बस में प्रवेश करती हुई नजर आईं। बुजुर्ग महिलाओं को इस धक्का-मुक्की में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
बाजार में राखी और मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई है।

28/08/2026

भरतपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यातायात पुलिस की एक अनोखी पहल देखने को मिली।
पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने राहगीरों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधते हुए उन्होंने कहा कि हमें उपहार नहीं चाहिये बहनो के लिए भाई का जीवन सुरक्षित रहे यही सबसे बड़ा उपहार है।
महिला कांस्टेबलों ने संकल्प दिलाया कि हम आपकी बहन हैं, आपकी बहन भी खुश रहे इसलिए जब भी बाइक चलाएं तो हेलमेट जरूर लगाएं और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।
इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल काजल और हेमलता ने बताया कि हम सभी भाइयों को राखी बांध रही हैं और उनसे कोई उपहार नहीं ले रहे , बल्कि कुछ भाई खुशी से उपहार दे भी रहे हैं तो हमने मना कर दिया है। हम बहनो को सिर्फ भाई का जीवन सुरक्षित रहे और परिवार खुश रहे यही चाहिए।

वहीं ASI हरीश कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह एक अच्छी पहल है। हम यही संदेश देना चाहते हैं कि लोगों की जान की कीमत सबसे ज्यादा है और सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।

28/08/2026

भरतपुर जिले के सेवर में स्थित सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूर दूर से बहिने पहुंची जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को रक्षाबंधन के मौके पर आज राखी बांधने। राखी बांधते समय बहनों की आँखें नम हो गयी। जेल के अंदर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी उस समय कैदी भाई और उनकी बहनें दोनों ही भावुक हो गए और जेल प्रशासन ने भी रक्षा बंधन भाई - बहन के पवित्र त्यौहार के लिए विशेष तैयारी की है जिससे कोई भी बहन अपने भाई को राखी बांधे बगैर नहीं रह सके। जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामात किये गए है।
जेल में बंद कैदियों की बहनें आज सुबह ही जेल पहुँच गयी थी। जेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जाब्ता लगाकर अच्छी तरीके से जांच करने के बाद नंबर के हिसाब से बहनों को जेल के गेट तक पहुँचाया गया जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों में राखी बाँधी है साथ ही जेल प्रशासन की कोशिश है की आसान तरीके से सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सके कोई भी बहन अपने भाई को राखी बांधे बगैर नहीं जाए। महिलाओं में कुछ ऐसी भी थी जो काफी दूर से राखी बांधने के लिए जेल पहुंची जिससे वे अपने भाइयों से मिल भी सकी और भाइयों की कलाई पर राखी भी बांधी और उनको मिठाई खिलाकर उनका मूंह मीठा कराया।
सेंट्रल जेल के अधीक्षक परमजीत सिंह ने बताया की आज रक्षाबंधन का त्यौहार है। जेल के अंदर जो कैदी बंद है उनकी बहनों की इच्छा भी रहती है की वो अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सके। इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की है। जेल के मेन गेट पर कैदियों की बहनों से आज दिन में राखी बंधवाई जा रही है। आज रक्षाबंधन को देखते हुए मुलाकात के लिए सिर्फ महिलाओं को ही अनुमति दी है। बहनों द्वारा कैदी भाइयों को राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराने की अनुमति दी गई है। जेल विभाग द्वारा इसबार बहनों को भाई के लिए मिठाई साथ लेकर देने की अनुमति नहीं दी है। मिठाई जेल विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह से शाम तक जो भी महिला राखी बांधने आएगी उसकी राखी बंधवाई जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजामात किये गए है। जेल प्रहरी के साथ ही आरएसी के जवान भी लगाये गये है |

27/08/2026

भरतपुर जिले में नगर निकाय चुनावों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला कलेक्ट्रेट में नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिससे ज्यादा संख्या में समर्थकों को अंदर जाने से रोका जा सके। वहीं वार्ड नंबर 17 से सास और बहू ने एक दूसरे के खिलाफ नामांकन भरा है।
प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंच रहे हैं। आज प्रत्याशियों ने नामांकन भरने में काफी कम रूचि दिखाई है। ज्यादातर प्रत्याशी 29 और 31 अगस्त को नामांकन जमा करने का मूड बना रहे हैं क्योंकि अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने टिकट की लिस्ट जारी नहीं की है। प्रत्याशियों को टिकट मिलने का इंतजार लगा हुआ है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक रोचक मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 17 से पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह ने नामांकन भरा है। विचित्रा सिंह के सामने पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट के बेटे कृष्ण पाल सिंह की पत्नी रुद्राणी सिंह ने नामांकन भरा है। सास बहू एक दूसरे के सामने चुनाव लड़ेंगी। दूसरी तरफ प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के टिकट की लिस्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रत्याशी अनुमान लगा रहे हैं कि कल दोनों पार्टियां लिस्ट जारी कर सकती हैं। लिस्ट जारी होने के बाद ही प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे।

26/08/2026

भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में ATM मशीन काटते हुए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों से एटीएम मशीन काटने के कई औजार और एक बुलेट बाइक को जब्त किया गया है। इसके साथ ही बदमाशों पर निगरानी रख रहे उनके साथी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एक कांस्टेबल की सजगता से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
सीओ सिटी आशिमा वासवानी ने बताया कि देर रात दो लोग MSJ कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की ATM मशीन काट रहे थे। इसी दौरान वहां कांस्टेबल गश्त करता हुआ पहुंचा। उदय सिंह को जैसे ही पता लगा कि दो लुटेरे ATM मशीन को काट रहे हैं। तभी उसने ATM मशीन वाली दुकान की शटर को नीचे गिरा दिया।
शटर को बंद कर कांस्टेबल उदय सिंह ने थाने पर घटना की सूचना दी। कांस्टेबल उदय सिंह को देख दोनों लुटेरों पर निगरानी रख रहा उनका साथी वहां से फरार हो गया। सूचना पर तुरंत मथुरा गेट थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। दोनों लुटेरों को वहां से पकड़ा गया।
दोनों लुटेरों ने पूछताछ में अपना नाम अजय चौधरी निवासी अभोर्रा थाना कुम्हेर जिला डीग और कुलदीप निवासी इगलास जिला अलीगढ होना बताया। आरोपियों से 1 कटर मशीन, 1 हथौड़ा सहित कई औजार बरामद किए गए हैं। साथ ही एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। जिसके नंबर प्लेट पर टेप लगा हुआ है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी एक गाड़ी में भी घूम रहे थे। उसी गाड़ी से वह ATM मशीन को काट कर लेकर जाने वाले थे। वह भी फरार हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

23/08/2026

भरतपुर जिले में नगर निकायों के चुनावों के चलते कांग्रेस का टिकट मांगने वालों की लम्बी लाइन लगी है। आज भरतपुर जिले के बयाना ब्लॉक, रूपवास ब्लॉक, नदबई ब्लॉक और भरतपुर ब्लॉक में निकाय चुनावों की तैयारी तथा चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिले के प्रभारी देशराज मीणा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा के साथ जिले में दौरा कर बैठक ली और टिकट चाहने वालों से उनका बायोडाटा लेकर जिताऊ उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सूपा ने भाजपा राज में बढ़ती हुई महंगाई बढ़ती हुई बेरोजगारी तथा दिनों दिन बढ़ रही असुरक्षा पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा शासन में भरतपुर ही नहीं पूरे राजस्थान की जनता त्राहिमाम कर रही है। अब समय आ गया है, जब जनता को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ वोट डालकर भाजपा सरकार को सबक सिखाना है।
सांसद संजना जाटव ने कहा कि भरतपुर जिले की पूरी कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि टिकट चाहे किसी को भी मिले लेकिन सच्चे कांग्रेसी होने के नाते हम सभी को मिलकर उसको जिताने के लिए भरसक प्रयत्न करने हैं।सांसद ने कहा की भरतपुर नगर निगम में मेयर कांग्रेस पार्टी का बनेगा।
जिस तरह महाराजा विशवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की उसी तरह अब भी महाराजा विशवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के सभी. 65 वार्डों में कांग्रेस के जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारकर जीत दर्ज की जायेगी और मेयर कांग्रेस का ही बनेगा।
सांसद संजना जाटव ने भी अंत में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भरतपुर जिले में अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी के बोर्ड बनाने का आवाहन किया।
जिला प्रभारी श्री देशराज मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सक्रिय, निष्ठावान तथा पार्टी के प्रति वफादार कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
भरतपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर आयोजित बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने किया।अंत में आभार प्रदर्शन जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया।इस अवसर पर भारी तादाद में कार्यकर्ता ने टिकिट लेने के लिए सांसद संजना जाटव, जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा एवं जिला प्रभारी श्री देशराज मीणा को अपने अपने आवेदन दिए।

22/08/2026

भरतपुर जिले के भाजपा जिला प्रवक्ता देवेन्द्र चामड का बड़ा दावा नगर निगम में बोर्ड भाजपा का बनेगा। नगर निगम में कुल 65 वार्ड है भाजपा ने 50 वार्ड पर जीत दर्ज करने की प्लानिंग की है। सभी 65 वार्ड में जिताऊ उम्मीदवार की लिस्ट बनाई है और भाजपा ऐसे प्रत्याशी को टिकट देगी जो जिताऊ हो और जीतकर बिकाऊ नहीं हो।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा भरतपुर में किये गये विकास कार्य और युवा वर्ग मुख्यमंत्री से प्रभाबित है कयोकि भाजपा सरकार में जितनी भी प्रत्योगी परीक्षा कराई गई है निष्पक्ष और बिना पेपर लीक के संपन्न हुई है। भाजपा सरकार अभी तक डेढ़ लाख सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र युवाओं को दे चुकी है। भाजपा में टिकट मांगने वालों की लम्बी कतार है फिर भी आपसी सामंजसय बैठा कर सभी कार्यकर्ताओं को समझाइश कर जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारा जायेगा और भाजपा का ही नगर निगम में मेयर बनेगा।

19/08/2026

राजस्थान राज्य के निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 2 फेज में निकाय चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 सितंबर को होगी।मतगणना 14 सितंबर को होगी 21 सितंबर को होगा मेयर और सभापति का चुनाव ।
प्रथम चरण में चुनाव भरतपुर नगर निगम, भुसावर नगर पालिका और रूपवास नगर पालिका के होंगे चुनाव और दूसरे चरण में वैर नगर पालिका, बयाना नगर पालिका, नदबई नगर पालिका और उच्चैन नगर पालिका के चुनाव होंगे।
नगर निगम के चुनावों की घोषणा होते ही नगर निगम की टीमें तुरंत सड़कों पर निकल आई। नगर निगम की टीमों ने सड़कों पर और सरकारी कार्यालयों पर लगे सरकारी योजनाओं के बैनर पोस्टर हटाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कहा की 27 अगस्त को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 3 सितंबर तक नाम वापसी होगी। निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
इसी दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी, उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई। निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी।

Address

Bharatpur
321001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Aaj Kal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share