Swarn Chakra

Swarn Chakra We cover:
• Breaking News
• National & International Updates
• Political Development
(1)

Swarn Chakra is a dynamic digital news and newspaper platform, delivering accurate, unbiased, and timely news directly to readers across digital and print media.

13/08/2026

12/08/2026

भीलवाड़ा जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। इसी के चलते जिले के गोवटा बांध में भी पानी की आवक बढ़ गई, जिससे बांध छलक उठा।

बांध में पानी की आवक बढ़ने से आसपास का क्षेत्र भी पानी से सराबोर नजर आया। बांध के छलकने की सूचना के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। बारिश के चलते जिले के जलाशयों में पानी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
गोवटा बांध के छलकने से क्षेत्र में प्राकृतिक नजारा भी मनमोहक हो गया है। बांध और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग बारिश और पानी के इस खूबसूरत नजारे को देखने पहुंच रहे हैं। किसानों के लिए भी अच्छी बारिश और जलाशयों में बढ़ता जलस्तर राहत की खबर है।
#भीलवाड़ा_न्यूज

भीलवाड़ा_अपडेट
BhilwaraCity
राजस्थान_न्यूज
RajasthanNews
LocalNewsBhilwara
भीलवाड़ा_ताजा_खबर
Bhilwara Trending
भीलवाड़ा_वायरल

12/08/2026

भीलवाड़ा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गुलाबपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भीलवाड़ा जिले के रूपाहेली से सरेरी जाने वाली हाईवे रॉड पर एक लावारिस ट्रेलर में पुलिस को बड़ी मात्रा में शराब की खेप मिला है। गंगापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब और ट्रेलर को जप्त कर जांच शुरू करदी है। प्रारंभिक तौर पर अवैध शराब की कीमत करीब 1 करोड रुपए आंकी जा रही है। 

 गुलाबपुरा थाने के पुलिस उप निरीक्षक गोरधन सिंह ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजमेर भीलवाड़ा हाईवे रोड पर स्थित रामदेव होटल के बाहर एक ट्रेलर बीती रात से लावारिस हालत में खड़ा है। ट्रेलर के आसपास न चालक था और न ही कोई अन्य व्यक्ति हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रेलर की जांच शुरू की । वीडियो ग्राफी करवाते हुए ट्रेलर पर लगा तिरपाल हटाया, उसके अंदर अलग-अलग ब्रांड की शराब की पेटियां भरी हुई दिखाई दीं। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इ�

12/08/2026

भीलवाड़ा जिलेभर में रात के समय हुई तेज बारिश के बाद नदी-नालों में अचानक पानी की आवक बढ़ गई है। कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसी के चलते मेवाड़ का हरिद्वार कहलाने वाली त्रिवेणी नदी भी तेज बहाव के साथ उफान पर आ गई है। त्रिवेणी नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया है। वहीं त्रिवेणी संगम स्थित महादेव मंदिर का लगभग आधा हिस्सा पानी में डूब गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। किसी भी व्यक्ति को नदी के घाट के पास जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी के आसपास जाने से बचें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। #त्रिवेणी संगम #देवली #भीलवाड़ा bhilwarabreakingnews
BhilwaraNews
BhilwaraCity
RajasthanNews
LocalNewsBhilwara
Bhilwara Trending

11/08/2026

त्रिवेणी संगम में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील

भीलवाड़ा। जिले के त्रिवेणी संगम क्षेत्र में लगातार पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नदी के आसपास और किनारे रहने वाले क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने नदी के समीप रहने वाले लोगों से अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की सलाह दी गई है।

जलस्तर बढ़ने के कारण त्रिवेणी संगम क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। क्षेत्रवासियों से अपील है कि सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से नदी क्षेत्र की ओर जाने से बचें।

BhilwaraCity
Rajast

आस्था आशीर्वाद और चमत्कार का संगम तिलस्वां माहदेव #तिलस्वां #त्रिवेणी संगम #भीलवाड़ा #मेनाल #
11/08/2026

आस्था आशीर्वाद और चमत्कार का संगम तिलस्वां माहदेव
#तिलस्वां #त्रिवेणी संगम #भीलवाड़ा #मेनाल #

11/08/2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के अवसर पर भीलवाड़ा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा की। इसके बाद गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
               शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम उर्फ जेपी खटीक ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें हमने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग रखी है। हम कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और सद्बुद्धि यज्ञ में आहुतियां दी। जिससे की  सरकार को सद्बुद्धि मिले और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की �

11/08/2026

भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में जूनावास कॉलोनी में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई हैं। जहां एक महिला ने युवक पर ताबड़तोड़ तीन बार चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को डिटेन कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि आभूषण रखने की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चाकूबाजी के पीछे की वजह सहित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

घायल युवक मुकेश सोनी ने कहा कि मैं सोनम प्रजापत के पास चांदी के पायल रखे हुए थे। सोनम प्रजापत मेरे साथ 4 साल से रह रही थी। मैं इस पर भरोसा करता था इसलिए मै�

11/08/2026

रील्स के 'खलनायक' का पुलिस ने उतारा नशा, कमर में कट्टा खोंसकर मार रहा था टशन, अब खा रहा जेल की हवा !

चित्तौड़गढ़ः

सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'फॉलोअर्स' के चक्कर में कट्टे के दम पर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। रील्स बनाकर जनता में खौफ का माहौल पैदा करने वाले इस 'रील स्टार' को चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि उसकी सारी हेकड़ी पल भर में रफूचक्कर हो गई। सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले इस 32 साल के युवक को पुलिस ने धर दबोचा है।

10/08/2026

भीलवाड़ा के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जोधड़ास में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद बंजारा समाज के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मौत होना बताया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पप्पू बंजारा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। विवाद बढ़ने पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष के नारू बंजारा को डिटेन कर लिया है।
           मृतक के पुत्र मुकेश बंजारा ने कहा कि कि 8 माह पूर्व हमारे घर हुई चोरी हुई थी। जिसमें 10 तोला सोना और 8-10 किलो चाँदी चोरी हो गई थी। इस मामले को लेकर हमारे समाज की पंचायत हुई थी। पंचायत में मैने और मेरे पिता पप्पू बंजारा ने 10 से 12 दिन की मोहलत मांगी थी। इसके बाद 18 तारीख को दोबारा पंचायत रखी गई। आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच नारू बंजारा करीब 15 लोगों के साथ घर पहुंचा। दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके पि�

Address

Bhilwara
311001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swarn Chakra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share