05/12/2025
भारत आए रूसी राष्ट्रपति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई शानदार गिफ्ट भी दिए हैं, जो देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हैं. इनमें कश्मीर की केसर से लेकर असम की चाय तक शामिल है.
श्रीमद भगवद गीता
गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने और धर्म-कर्म के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन भी है. यही वजह है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भगवत गीता भेंट की है. खास बात यह है कि यह गीता रूसी भाषा में है. आज भगवत गीता दुनियाभर में कई भाषाओं में उपलब्ध है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो भी साझा की, जिसमें वे पुतिन को गीता देते दिख रहे हैं.