Bhind fast news

Bhind fast news bhind fast news
(1)

01/09/2026

भिंड शहर के गौरी सरोवर के किनारे नगर पालिका की चली अतिक्रमण मुहिम, गरीबों की हटाई सड़क पर रखी गुमठी
#पुलिस #भिंड #ब्रेकिंग #न्यूज़ #ग्वालियर

31/08/2026

*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की रोज होगी समीक्षा, कनावर में 2 सितंबर को वृहद वृक्षारोपण*

*भिण्ड 31 अगस्त।* सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

सीईओ ने लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिए कि प्रतिदिन शाम 8 बजे लंबित शिकायतों की भौतिक समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सभी एल-1 अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जुलाई-अगस्त की ग्रेडिंग माह की शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने तथा समय-सीमा बाह्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। जनविश्वास अभियान के तहत अटेर क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और लोकसेवा गारंटी आवेदनों की भी समीक्षा की गई।

*जन्माष्टमी पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा*
सीईओ ने निर्देश दिए कि जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शासन के निर्देशानुसार भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। सभी विद्यालयों और छात्रावासों में मटकी सज्जा, बांसुरी वादन, भाषण प्रतियोगिता होगी। आंगनवाड़ियों और प्राथमिक शालाओं में विशेष भोज, मंदिरों व गौशालाओं में साफ-सफाई और गोवंश स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।

*कनावर में वृक्षारोपण कार्यक्रम*
कनावर में 2 सितंबर को वृहद वृक्षारोपण और बीजारोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी विभाग उपस्थित रहेंगे। वृक्षारोपण लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की प्रगति की समीक्षा हुई। आईटीआई में 6वें राउंड की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

31/08/2026

*जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड में मनाया गया विमुक्त दिवस, योजनाओं की दी जानकारी*

*भिण्ड 31 अगस्त।* प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। विमुक्त दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत सभाकक्ष भिण्ड में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग अरविन्द कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विमुक्त घुमन्तु महासंघ रामकृष्ण सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

अरविन्द कुमार ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सभी का प्रयास होना चाहिए। शासन ने इन वर्गों का जीवन स्तर बेहतर बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों को शिक्षा दिलाने की अपील की।

*भिण्ड में सृजन संवाद योजना का अंतिम सत्र संपन्न, 85 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग**भिण्ड।* पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदाय...
31/08/2026

*भिण्ड में सृजन संवाद योजना का अंतिम सत्र संपन्न, 85 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग*

*भिण्ड।* पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं एडीशनल एसपी प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में चल रही सृजन संवाद योजना के तहत चौथे बैच का अंतिम संवाद सत्र सोमवार को सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 के हॉल में आयोजित किया गया।

इस सत्र में कक्षा 11-12 के 85 छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर 2:30 बजे संवाद किया गया। नोडल अधिकारी डीएसपी अजाक अजय पंवार ने छात्रों को अधिकार, नागरिक कर्तव्य, संविधान, कानून, एफआईआर, विवेचना, चालानी कार्रवाई, ट्रायल प्रक्रिया तथा पीड़ितों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही बाल एवं महिला सुरक्षा, नशा, सामाजिक कुरीतियों से बचाव पर जागरूक किया।

विद्यालय के टीओटी दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह योजना मप्र पुलिस, स्कूल शिक्षा विभाग और UNFPA के तकनीकी सहयोग से संचालित है, जिसका उद्देश्य छात्रों में विधिक जागरूकता और न्याय तक पहुंच की समझ विकसित करना है।

पुलिस विभाग के टीओटी उप निरीक्षक अमित सिंह सिकरवार ने सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट, रील, चैटिंग, निजी फोटो शेयर करने के दुष्परिणामों पर उदाहरण सहित समझाया और ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की सलाह दी। महिला सुरक्षा शाखा के _मैं अभिमन्यु हूं_ अभियान की भी जानकारी दी।

योजना के प्रथम चरण में जिला मुख्यालय के चयनित स्कूल के 600 छात्रों में से लगभग 75 प्रतिशत को शामिल किया गया है। इस सप्ताह का अंतिम थाना भ्रमण 1 सितंबर को शाम 3 बजे पुलिस के एसी वाहन से कराया जाएगा। यह योजना जिले में 5 अगस्त से 15 सितंबर तक जिला मुख्यालय और 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक तहसील स्तर पर संचालित होगी।

Address

Bhind

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhind fast news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share