Bhind News

Bhind News �लाइक करें �!
भिंड का नंबर 1 ऑनलाइन समाचार पोर्टल इस पेज को लाइक करते ही आपको मिलेगी मध्यप्रदेश की ताजा खबरें, आपकी अपनी फेसबुक पर वो भी बिल्कुल फ्री।

06/06/2026

भिण्ड में नया आधार सेवा केंद्र प्रारंभ, अब रोज 200 प्लस अपडेट संभव

भिण्ड शहर में अब एक नया आधार सेवा केंद्र प्रारम्भ किया गया है, जहाँ नए आधार कार्ड बनवाने, नाम अपडेट करने, बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपडेट जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह केंद्र आवश्यक भौतिक सुविधाओं के साथ चालू किया गया है और प्रति दिन 200 से अधिक आधार अपडेट किए जा सकते हैं। यह आधार सेवा केन्द्र लश्कर रोड़ शारदा टॉकिज के पास, बांके बिहारी कार श्रृंगार के बगल से वार्ड नंबर 09, प्लॉट नंबर 607 के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित है।


#भिण्ड

19/05/2026

20 मई 2026 को सुबह 08 बजे से 10 बजे तक 02 घण्टे विद्युत प्रदाय रहेगा अवरूद्ध

महाप्रबंधक (संचा/संधा) म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. भिण्ड द्वारा समस्त सम्माननीय उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि भिण्ड शहर अंतर्गत 132 के.व्ही. उपकेन्द्र भिण्ड में स्थापित नवीन 50 एम.व्ही.ए. पावर ट्रान्सफार्मर के 132 एवं 33 के.व्ही. मेन बस के जम्परिंग के कार्य हेतु 20 मई 2026, दिन बुधवार, समय सुबह 08 बजे से 10 बजे तक कुल 02 घण्टे से बी.टी.आई., आई.टी.आई., इटावा रोड, भारोली रोड, मसूरी, उमरी, फूफ, प्रतापुरा, रूर, आई.टी.आई. रूरल, इण्डस्ट्रीयल अकोडा, 33 के.व्ही. वाटर वर्क्स फीडरों एवं सम्पूर्ण भिण्ड शहर में विद्युत आपूर्ति वाधित रहेगी। समस्त सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।


#भिण्ड

14/04/2026

कल 15 अप्रैल को 11:00 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम

Address

Dhanwantri Complex, Mahveer Ganj
Bhind

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhind News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhind News:

Shortcuts

Share