DLSA Shravasti

DLSA Shravasti District Legal Services Authority
Ensuring Justice for All through free legal aid, legal awareness

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राध...
21/08/2026

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्री दिनेश चन्द के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12.09.2026 की सफलता हेतु दिनांक 20.08.2026 को समय अपरान्ह 03:00 बजे श्री अवनीश गौतम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस०सी / एस०टी० एक्ट) / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रावस्ती के विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी।

बैठक में श्री अवनीश गौतम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस०सी/एस०टी० एक्ट) / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रावस्ती ने उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09 2026 की सफलता हेतु अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों / वादों को नियत कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती भिजवाना सुनिश्चित करें।

श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती ने बैंक अधिकारीगण को निर्देशित किया है, कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 हेतु अधिकाधिक वादों को नियत कर तामीला हेतु नोटिस बनवाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मे भिजवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में श्री विमल चौधरी, मुख्य प्रबन्धक एसबीआई बैंक, श्री सौरभ पराशर प्रबन्धक यूपीजीबी बैंक. श्री दीपक कुमार सिंह प्रबंधक पीएनबी, श्री अजय सिंह, प्रबन्धक केनरा बैंक, श्री हरी प्रसाद, फील्ड आफीसर एसबीआई भिनगा, श्री प्रवीर कुमार बीओबी, भिनगा, श्रावस्ती, उपस्थित रहे।

सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के मार्गदर्शन में “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0” का...
19/08/2026

सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के मार्गदर्शन में “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के निर्देशानुसार जनपद में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित मध्यस्थता योग्य एवं समझौता योग्य मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को मध्यस्थता के माध्यम से विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए विवाद का त्वरित समाधान संभव है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अपील की गई है कि वे मध्यस्थता योग्य मामलों को इस अभियान के माध्यम से निस्तारित कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा “विवाद से समाधान की ओर” बढ़ने में सहभागी बनें।

.0


#न्यायरक्षक



#मध्यस्थताअभियान
#वरिष्ठनागरिक_सम्मान

#समाधानसमारोह


#श्रावस्ती
#स्थायीलोकअदालत

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ...
18/08/2026

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्री दिनेश चन्द के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित- 12.09.2026 की सफलता हेतु दिनांक 18.08.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, श्री दिनेश चन्द के विश्राम कक्ष में विचार-विमर्श हेतु बैठक आहूत की गयी। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12.09.2026 की सफलता हेतु अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराये, उन्होंने न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित- 12.09.2026 हेतु अधिकाधिक वादों को नियत कर तामीला हेतु नोटिस भेजवाना सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक में श्री अमित कुमार प्रजापति, अपर जिला जज, श्रवास्ती, श्री अवनीश गौतम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रावस्ती, श्री सौरभ सक्सेना, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), श्रावस्ती, श्रीमती अलका पाण्डेय, सी० जे० एम०, श्रावस्ती, श्री विनीत कुमार यादव, सिविल जज (प्र०ख०), श्रावस्ती, श्रीमती अनुप्रिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सिविल जज (प्र० ख०) / एफ०टीसी०, श्रावस्ती. श्री अरविन्द मद्धेशिया, सिविल जज (अ०ख०), श्रावस्ती, श्री दिलीप कुमार साहनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रावस्ती, श्री अमर सिंह ।। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, इकौना, श्रावस्ती उपस्थित रहे।

15/08/2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक...
13/08/2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर, 2026 (शनिवार) को जनपद न्यायालय, जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जायेगी।

जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 सितम्बर, 2026 (शनिवार) को देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भरण-पोषण, वैवाहिक / परिवारिक विवाद, राजस्व विवाद, श्रम अधिनियम से सम्बन्धित वाद, शॉप एक्ट, नाप-तोल के मामले, विधुत अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद एवं नगर पालिका परिषद अधिनियम, उपभोक्ता फोरम के वाद स्टाम्प एक्ट, चकबन्दी वाद, दाखिल खारिज तथा दीवानी मामलों निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर तथा ई चालानी के वाद निस्तारित किये जायेगें एवं फौजदारी लघुवाद का निस्तारण किया जायेगा और प्रिलिटिगेशन वादों का निस्तारण भी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।



#न्यायरक्षक



#मध्यस्थताअभियान
#वरिष्ठनागरिक_सम्मान

#समाधानसमारोह


#श्रावस्ती
#स्थायीलोकअदालत

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विध...
12/08/2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के निर्देशन में तथा श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती की अध्यक्षता में दिनांक 12.08.2026 को स्थान राजकीय बालिका इण्टर कालेज, भिनगा, श्रावस्ती में विषय जागृति योजना, 2025 के अंतर्गत 'सशक्त युवा, मजबूत भारत' जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, मौलिक अधिकर, संविधान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया तथा युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा शिक्षा, कौशल, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो भारत को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव असिस्टेन्ट एलएडीसी, श्री संजय सिंह असिस्टेन्ट एलएडीसी, श्रीमती गीता देवी प्रवक्ता जीजीआईसी, प्रतिभा मिश्रा सहायक अध्यापक, जीजीआईसी, सरोजा देवी सहायक अध्यापक जीजीआईसी, मनीषा मौर्या सहायक अध्यापक जीजीआईसी श्रावस्ती तथा उपस्थित बालिकाएँ

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण।माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जि...
07/08/2026

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण।

माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के निर्देशन में आज दिनांक 07.08.2026 को श्रीमती अनुप्रिया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा जिला कारागार, श्रावस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय, महिला बैरक, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि पात्र बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा विधिक सहायता से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। बंदियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल त्काल विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा समय-समय पर कारागार निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बंदियों को सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



#न्यायरक्षक



#मध्यस्थताअभियान
#वरिष्ठनागरिक_सम्मान

#समाधानसमारोह


#श्रावस्ती
#स्थायीलोकअदालत

06/08/2026



#न्यायरक्षक



#मध्यस्थताअभियान
#वरिष्ठनागरिक_सम्मान

#समाधानसमारोह


#श्रावस्ती
#स्थायीलोकअदालत

     #न्यायरक्षक    #मध्यस्थताअभियान #वरिष्ठनागरिक_सम्मान  #समाधानसमारोह   #श्रावस्ती #स्थायीलोकअदालत
06/08/2026




#न्यायरक्षक



#मध्यस्थताअभियान
#वरिष्ठनागरिक_सम्मान

#समाधानसमारोह


#श्रावस्ती
#स्थायीलोकअदालत

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक से...
05/08/2026

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के निर्देशन तथा श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती की अध्यक्षता में दिनाक 05.08.2026 को स्थान-सभागार तहसील भिनगा श्रावस्ती में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजनमानस को विधिक अधिकारों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा चलाया जा रहा कार्यकन "समाधान समारोह 2026" तथा सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा।

इसी कम में श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा आमजन को लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम से संबंधित नि शुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता अभियान 2.0, पीडित क्षतिपूर्ति, बाल श्रम प्रतिषेध, बाल विवाह, लैंगिक समानता और महिला कल्याण, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से संरक्षण, नशीली दवा के प्रति जागरूकता, तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में लोगों को बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस कार्यक्रम में श्री नेकराम पाण्डेय सदस्य स्थायी लोक अदालत व श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव असिस्टेंट एलएडीसी, द्वारा बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं से जुड़े प्री-लिटीगेशन मामलों की सुनवाई करती है जिसमें विद्युत सेवा, जल एवं स्वच्छता सेवा, यातायात एवं परिवहन सेवायें, डाक, तार एवं टेलीफोन सेवायें, बीमा सेवाये, अस्पताल और औषधालय तथा बैंकिग और वित्तीय सेवाओं जैसे बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड एवं खातों से जुड़ी अनियमित्ताओं की सुनवाई की जाती है जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति या समझौता के आधार पर निर्णय किया जाता है। फैसले की मान्यता स्थायी लोक अदालत द्वारा दिया गया निर्णय एक सिविल कोर्ट की डिकी के बराबर कानूनी मान्यता रखता है।



#न्यायरक्षक



#मध्यस्थताअभियान
#वरिष्ठनागरिक_सम्मान

#समाधानसमारोह


#श्रावस्ती
#स्थायीलोकअदालत

Address

District And Session Court Shravasti
Bhinga
271831

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DLSA Shravasti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share