Chandan Puri Goswami Nohra

Chandan Puri Goswami Nohra समाज सेवा ही प्रभु सेवा https://youtube.com/channel/UCUvMRjvgJ3BId7MJk3bMmwg

शोशल मीडिया पर विडियो देखकर बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई यह बा ( बुर्जुग) कोई समाज से हो पर राजस्थान शूरवीरों भामाशाह की धरत...
17/04/2026

शोशल मीडिया पर विडियो देखकर बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई
यह बा ( बुर्जुग) कोई समाज से हो पर राजस्थान शूरवीरों भामाशाह की धरत से शोशल मीडिया देखा कोई मारवाड़ी बुर्जुग को वृद्ध आश्रम का विडियो देखा। ऐसा हुआ होगा पर जालोर राजस्थान की भामाशाह की नगरी है इनके लड़के व बहू को गांव व उनकी समाज रिश्ते दार को बहिष्कार करना चाहिए वो लोगों आप सभी शोशल स्पोंसर से निवेदन -

िडियो_बा_के_नाम

सभी ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

17/04/2026
15/04/2026

अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित कर रही हूँ कि ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी पुस्तक “गोस्वामी अभिज्ञान” आज प्रकाशित होकर आप सभी के समक्ष आ गई है।
यह कृति पूर्णतः छंदबद्ध (दोहा–चौपाई) शैली में रची गई है, जिसमें समाज की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न ईश्वरीय स्तुतियाँ भी अलग-अलग छंदों में समाहित हैं।
यह मेरे लिए केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि अपने समाज, अपनी परंपरा और अपनी आस्था के प्रति समर्पण का एक विनम्र प्रयास है।
आशा है कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद इस कृति को अवश्य प्राप्त होगा।
🙏 सादर

डॉ तृप्ति गोस्वामी 'काव्यांशी'
जोधपुर (राजस्थान)
7023670099

14/04/2026

कोटा में गोस्वामी समाज का एक सुंदर छात्रावास बन रहा है, जो आने वाले समय में गोस्वामी समाज के बच्चों के लिए शिक्षा की नगरी कोटा में पढ़ाई करने के लिए एक आदर्श स्थान होगा। इस छात्रावास में रहने की व्यवस्था बहुत ही सुंदर और सुविधाजनक होगी, जिससे छात्र-छात्राएं अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

इस कार्य के लिए निरंतर प्रयास कर रहे समाजसेवी श्री हंसराज जी गोस्वामी कोटा राजस्थान के हर जिला और तहसील के गोस्वामी समाज से सम्पर्क जोड़ रहे हैं। उनकी इस पहल से गोस्वामी समाज के लोगों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है।

श्री हंसराज जी गोस्वामी की इस सेवा और समर्पण के लिए हम उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद देते हैं। उनकी यह पहल गोस्वामी समाज के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सभी समाज बंधु यथा सामर्थ्य सहयोग करें..... और नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

श्री हंसराज गोस्वामी "कोटा"
मोबाइल 94143 31861

https://www.instagram.com/p/DRkTP9Rkh_S/?igsh=OHRrbHQ2aTkwNndnसाधु समाज के लिए आत्मचिंतन: क्या राजनीति का कद धर्म से बड़ा...
27/11/2025

https://www.instagram.com/p/DRkTP9Rkh_S/?igsh=OHRrbHQ2aTkwNndn

साधु समाज के लिए आत्मचिंतन: क्या राजनीति का कद धर्म से बड़ा हो गया है?
सादर हरि ॐ 💐
आज सोशल मीडिया पर एक तस्वीर देखकर हृदय अत्यंत व्यथित है। यह पोस्ट विशेषकर साधु समाज के लिए है। संतों से करबद्ध निवेदन है कि अपनी गरिमा, संत सभ्यता और भगवा की आन-बान-शान को इतना न गिराएं कि राजनेताओं के चरणों में बैठना पड़े।
तस्वीर में दिखाई दे रहा दृश्य चिंतनीय है। एक बुजुर्ग साधु, जो जगद्गुरु शंकराचार्य जी की दिव्य परंपरा और जूना अखाड़े से जुड़े हैं तथा समदड़ी के प्राचीन मठ के मठाधीश हैं, वे जमीन पर बैठे हैं। वहीं, राजनेता अपने मद में इतने अंधे हैं कि उन्हें सनातन संस्कृति और परंपरा का भी भान नहीं रहा और वे कुर्सियों पर विराजमान हैं।
मंच पर महंत पूज्य श्री दयाराम जी भी ऊपर आसन पर विराजमान हैं। वे बड़े संत हैं, किन्तु उन्हें भी विचार करना चाहिए था कि उनके साथी संत, जो "भेख भगवान" का स्वरूप हैं, वे नीचे क्यों बैठे हैं?
क्या हम ऐसे ही समाज का मार्गदर्शन करेंगे? यदि धर्मगुरुओं और संतों के साथ ही ऐसा भेदभाव और व्यवहार होगा, तो यह संपूर्ण साधु समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।
संतों को अपनी गरिमा स्वयं बचानी होगी।
🙏 निवेदक:
श्री गोस्वामी युवा टीम फाउंडेशन

*यह ज्यादा से ज्यादा शेयर करें सभी साधु संतों तक पहुंचाएं*

*भगवा का सम्मान करें*

Address

Bhinmal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandan Puri Goswami Nohra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share