Bishnoi Media.

Bishnoi Media. Official page Bishnoi media Official Facebook Page Bishnoi Media
(6)

10/05/2026

नवण प्रणाम 🙏
मैं कला राम बिश्नोई
अध्यक्ष
श्री गुरु जम्भेश्वर शिक्षण संस्थान
बागोडा

गुरुदेव जम्भेश्वर भगवान की शब्दवाणी _"जीव दया पालनी, रूंख लीलो न घावै"_ को दर्पण मानकर आज क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में 'परिंदों के लिए परिंडे' वितरण अभियान चलाया गया।

ग्राम पंचायत डुंगरवा के सभी विद्यालयों में बच्चों के साथ जीव दया एवं पर्यावरण संरक्षण पर संवाद हुआ। माँ अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में खेजड़ी रक्षार्थ प्राण न्योछावर करने वाले 363 वीर-वीरांगनाओं को नमन करते हुए _संकल्प 363_ के तहत बच्चों को 363 परिंडे वितरित किए गए।

बच्चों ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन प्रातः परिंडों का निरीक्षण करेंगे और आवश्यकता अनुसार जलापूर्ति करेंगे। यह देखना सुखद था कि नव अंकुरित बीजों में सेवा और करुणा का भाव कितनी सहजता से पनप रहा है।

क्षेत्र के बच्चे ही हमारे भविष्य का वटवृक्ष हैं। यदि आज हम इन्हें जीव दया और प्रकृति प्रेम की जैविक खाद और संस्कार रूपी गंगाजल देंगे, तो कल यही वटवृक्ष पूरे समाज को शीतल छाया देगा।

मैं क्षेत्र के युवाओं, नारी शक्ति एवं बुजुर्गों से अपील करता हूँ – बढ़ती गर्मी में अपनी छत, आंगन, खेत और सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए परिंडे अवश्य लगाएं। पक्षियों की चहचहाहट ही प्रकृति की कृष्ण-बंसी है। यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य का व्यायाम है।

आइए, हम सभी हर घर में पक्षियों के लिए आशियाना बनाएं।।

सुनिधि बिश्नोई का भारतीय वायु सेना में चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं 💐
08/05/2026

सुनिधि बिश्नोई का भारतीय वायु सेना में चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं 💐

ओसियां (जोधपुर) पुलिस प्रशासन द्वारा राकेश गोदारा RCR MEDIA सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को दिनांक 06/05/2026 शाम को लगभग चार...
07/05/2026

ओसियां (जोधपुर) पुलिस प्रशासन द्वारा राकेश गोदारा RCR MEDIA सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को दिनांक 06/05/2026 शाम को लगभग चार बजे गिरफ्तार किया गया बताया ये जा रहा है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर कि गई पोस्ट के खिलाफ आप्ति दर्ज कराई गई | प्रशासन से निवेदन है कि इनके खिलाफ दर्ज हुई आपत्तियों का समय और गिरफ्तारी का समय और इनपर लगे आरोप अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया आखिर क्या वजह है
#राकेश_गोदारा_RCR_Media_को_न्याय_दो

🎉 गौरव का क्षण 🎉अखिल भारतीय मांजू परिवार की शान, समराथल फाउंडेशन के अध्यक्ष, शिक्षा के प्रति समर्पित, बिश्नोई समाज की वि...
05/05/2026

🎉 गौरव का क्षण 🎉

अखिल भारतीय मांजू परिवार की शान, समराथल फाउंडेशन के अध्यक्ष, शिक्षा के प्रति समर्पित, बिश्नोई समाज की विशेष पहचान, युवाओं के आदर्श, सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी —
💐 आदरणीय ADM श्री ओमप्रकाश जी मांजू साहब (करडा) 💐
को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

✨ ईश्वर से आपके सुखमय, मंगलमय और उज्जवल जीवन की कामना। ✨

सिक्किम सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल मेंश्रीमती परी बिश्नोई, IAS (SK:2020) कोजिला कलेक्टर, पाकयोंग जिला के महत्वपू...
01/05/2026

सिक्किम सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल में
श्रीमती परी बिश्नोई, IAS (SK:2020) को
जिला कलेक्टर, पाकयोंग जिला के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से पाकयोंग जिले के समग्र विकास को नई दिशा देगा। आपके अनुभव और दूरदर्शी सोच से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जनहित को और मजबूती मिलेगी।

हम कामना करते हैं कि आप अपने नए दायित्वों में निरंतर सफलता प्राप्त करें और समाज के लिए प्रेरणा बनती रहें।

Bishnoi Media की ओर से उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

IPS प्रेमसुख डेलू सर अपने बेटे के साथ मे निज मंदिर मुक्ति धाम मुकाम में ।
28/04/2026

IPS प्रेमसुख डेलू सर अपने बेटे के साथ मे निज मंदिर मुक्ति धाम मुकाम में ।

ये बुर्के पहने SI किशनाराम बिश्नोई है. जो चूरू के रतननगर थाने में तैनात है. उनके इलाके में एक व्यापारी का बदमाशों ने अपह...
23/04/2026

ये बुर्के पहने SI किशनाराम बिश्नोई है. जो चूरू के रतननगर थाने में तैनात है. उनके इलाके में एक व्यापारी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद डेढ़ करोड़ की फ़िरोत्ती माँगी. व्यापारी के बेटे को अकेले बुलाया था. जहाँ पर बुलाया वहाँ बुर्के में SI किशनराम समेत पुलिसकर्मी खड़े हो गए, जिससे कोई शक नहीं हो. जिससे आरोपी पैसे लेने आए तो उनको बुर्के में खड़ी पुलिस ने दबोच लिया.

22/04/2026

केदारनाथ मंदिर का उद्घाटन समारोह

IAS जोड़ी : IAS रवि सियाग व IAS ईशिता राठी.
21/04/2026

IAS जोड़ी : IAS रवि सियाग व IAS ईशिता राठी.

20/04/2026

पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित, PM Modi का दौरा रद्द,आज रिफाइनरी में आग लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित

20/04/2026

#तेना
भगाराम जी सुथार की बेटियों की बारात जैसे ही पहुंची, उसी दौरान कुछ अति उत्साही बारातियों द्वारा पटाखे छोड़े गए। पटाखों की चिंगारी से सामेला पाड़ला के लिए लगाया गया टेंट आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पूरा टेंट जलकर राख हो गया।
घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टेंट पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, इस तरह हादसों से सीख लेनी चाहिए

Address

Bhinmal

Telephone

+918149851753

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bishnoi Media. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bishnoi Media.:

Share