Bhinmal news

Bhinmal news News

02/10/2026

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया।"

02/10/2026
जीके गोवाणी कॉलेज में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीभीनमाल। स्थानीय जीके गोवाणी राजकीय महाविद्याल...
02/10/2026

जीके गोवाणी कॉलेज में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
भीनमाल। स्थानीय जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, उल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के देश सेवा में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नरेश कुमार महला ने महात्मा गांधी की प्रेरणादायी जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सत्यनिष्ठा के महत्व को रेखांकित किया।सहायक आचार्य डॉ. लाखमसिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सादगी के मूल्यों तथा आदर्श विचारों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं, सहायक आचार्य श्री कन्हैया लाल रुपाणी ने बदलते दौर में वैश्विक और सामाजिक स्तर पर गांधीवादी मूल्यों व विचारों की निरंतर प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।इसके साथ ही सहायक आचार्य श्री प्रकाश बिश्नोई और श्री मोहित सिसोदिया ने भी महात्मा गांधी के प्रेरक जीवन प्रसंगों, संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य सहायक आचार्य श्री विक्रम कुमार, डॉ. सुमित बिश्नोई, श्रीमती अंकिता, श्री रामाराम, श्री अजीत चौधरी, श्री रमेश सेंवर, श्री महेन्द्र शर्मा सहित अन्य स्टाफ तथा बड़ी संख्या में उत्साही विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पंचायत समिति भीनमाल नवीन सरपंच लॉटरी।
28/09/2026

पंचायत समिति भीनमाल नवीन सरपंच लॉटरी।

Address

Bhinmal
343029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhinmal news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhinmal news:

Shortcuts

Share