Bhiwani Samachar

Bhiwani Samachar खबरे,मनोरंजन, राजनीति

ब्रेकिंग*शामली में जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ह...
26/08/2026

ब्रेकिंग*

शामली में जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।

26/08/2026

काले झंडे तो बंसीलाल को भी दिखाए जाते थे, नायाब सैनी की सरकार में FIR , पुलिस वाले सस्पेंड

26/08/2026

स्कूलों में प्रवेश बंद करने पर किरण चौधरी ने दिया जवाब / ऐसे कोई भी जा खड़ा हो जाएगा !

25/08/2026

HTET मेंगड़बड़! अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन / बेटियों पढ़ कर क्या कर लेंगी

24/08/2026

कर्मचारी गुस्से में / सरकार क्या करेगी/ फ्री का लोभ

दीपक बाबूलाल करवा ने संभाला बोर्ड सचिव का अतिरिक्त कार्यभारभिवानी, 24 अगस्त, 2026 :    प्रदेश में शिक्षा का स्तर उन्नत क...
24/08/2026

दीपक बाबूलाल करवा ने संभाला बोर्ड सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

भिवानी, 24 अगस्त, 2026 : प्रदेश में शिक्षा का स्तर उन्नत करने, बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने व आत्मविश्वास से ओत-प्रोत करने के उद्देश्य से नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
ये उद्गार दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहाँ बोर्ड मुख्यालय पर सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के पश्चात् व्यक्त किए। दीपक बाबूलाल करवा ने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की गुणवत्ता व विश्वसनीयता में अभिवृद्धि के लिए बहुत सराहनीय प्रयास किए गए हैं, इन प्रयासों को जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बोर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके सक्रिय सहयोग व भागीदारी के साथ बोर्ड कार्यालय में और बेहतर कार्य परिवेश तैयार करेंगे, जिससे बोर्ड की कार्यप्रणाली में तीव्रता आए व बोर्ड अधिकाधिक छात्र हितैषी बने। उन्होंने कहा कि वे पहले बोर्ड की कार्य प्रणाली को समझेंगे तथा उसके बाद अपना बेस्ट देते हुए सभी स्कीमों को बेहतरी से लागू करने का प्रयास करेंगे।
दीपक बाबूलाल करवा, जिनका जन्म 21 मई 1992 को हुआ था, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी हैं और हरियाणा कैडर में कार्यरत हैं। वर्तमान में वे अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, भिवानी व चरखी-दादरी में कार्यरत हैं।
दीपक बाबूलाल करवा के सचिव पद पर कार्यभार ग्रहण के समय बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने उनका हार्दिक अभिनन्दन किया गया।
-----------------------------------------------------------------

24/08/2026

ऑफिस में कूदे के ढेर / कर्मचारियों का बड़ा एक्शन / सफाई कर्मचारियों ने दी चेतावनी






Address

Bhiwani
127021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhiwani Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share