Ainos News

Ainos News देश की जमीनी हकीकत से रूबरू करवाती खबरें ।
जुड़े रहिए हमारे साथ....

हिसार - HTET की कार्यवाही शुरू
15/09/2026

हिसार - HTET की कार्यवाही शुरू

भिवानी में 27 सितंबर के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्...
15/09/2026

भिवानी में 27 सितंबर के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ता साथियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक...
बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने हर बूथ तक कांग्रेस की आवाज़ एवं विचारधारा को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
एकजुट कार्यकर्ता, मजबूत संगठन—कांग्रेस की जीत का संकल्प।

भिवानी- परशुराम कॉलोनी के निवासियों को बड़ी राहत और सौगात मिली। वार्ड नंबर-18 स्थित इस कॉलोनी में लगभग 35 लाख रुपये की ल...
15/09/2026

भिवानी- परशुराम कॉलोनी के निवासियों को बड़ी राहत और सौगात मिली। वार्ड नंबर-18 स्थित इस कॉलोनी में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 4 नई गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोडक़र इस विकास कार्य की नींव रखी।

15/09/2026

पूर्व CM भूपेन्द्र हुड्डा व कांग्रेस के आरोपों पर भिवानी पहुंची BJP की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का पलटवार

AI से 80 की लुक बनाना कहीं भारी न पड़ जाए! फोटो-वीडियो से छेड़छाड़ पर हिसार पुलिस की कड़ी एडवाइजरीहिसार पुलिस की सलाह- A...
15/09/2026

AI से 80 की लुक बनाना कहीं भारी न पड़ जाए! फोटो-वीडियो से छेड़छाड़ पर हिसार पुलिस की कड़ी एडवाइजरी

हिसार पुलिस की सलाह

- AI से किसी की फोटो/वीडियो में बदलाव करने से पहले उसकी अनुमति लें।
- किसी व्यक्ति को 80 वर्ष या किसी अन्य उम्र का दिखाकर बनाई गई सामग्री को बिना अनुमति सार्वजनिक न करें।
- AI से बनाई गई फोटो या वीडियो को वास्तविक समझकर आगे शेयर न करें।
- किसी की फोटो या आवाज का इस्तेमाल फर्जी प्रोफाइल या धोखाधड़ी के लिए न करें।
- आपत्तिजनक या भ्रामक AI सामग्री वायरल करने से बचें।
- साइबर अपराध का शिकार होने पर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें और तुरंत पुलिस को शिकायत दें।

इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष श्री अशोक ढाणी माहू का आज 15 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः अचानक निधन हो गया।ॐ शांति...
15/09/2026

इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष श्री अशोक ढाणी माहू का आज 15 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः अचानक निधन हो गया।

ॐ शांति 🙏

हरियाणा के हांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। न्यू सुभाष नगर में सोमवार देर शाम एक बंद मकान के कमरे से करीब...
15/09/2026

हरियाणा के हांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। न्यू सुभाष नगर में सोमवार देर शाम एक बंद मकान के कमरे से करीब 40 साल की महिला रचना का श*व बरामद हुआ। वहीं, उसी चारपाई पर उसकी 15 साल की बेटी अंजली बेसुध हालत में मिली। मां के मुताबिक, मकान का कमरा बाहर से बंद था और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। किसी अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने अपनी छोटी बेटी के साथ मिलकर कमरे का ताला तोड़ा। अंदर जाने पर रचना मृ*त हालत में मिली, जबकि उसकी बेटी अंजली बेहोश पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत अंजली को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह और डीएसपी अक्षय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। जिस कमरे में महिला का श*व मिला, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एसडीएम महेश क...
15/09/2026

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

अनूप प्रजापति बने हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन
15/09/2026

अनूप प्रजापति बने हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन

🚨 लापता बालक की सूचना 🚨यह बालक लापता है। परिवार बहुत परेशान है।जिस किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी मिले, कृपया तुरं...
14/09/2026

🚨 लापता बालक की सूचना 🚨
यह बालक लापता है। परिवार बहुत परेशान है।
जिस किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी मिले, कृपया तुरंत परिवार या पुलिस को सूचित करें। 🙏
कृपया पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, शायद आपकी एक शेयर से बच्चा अपने परिवार तक पहुँच जाए।

Address

Bhiwani

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ainos News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share