25/01/2026
खुद जनसेवक बनकर हर आम को खास बनाने में जुटें हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी : रीतिक वधवा
...नायब सैनी की सादगी ही सबका दिल छू लेती है हुई : रीतिक वधवा
....सही मायने में सत्ता का मानवीय चेहरा है नायब सिंह सैनी : रीतिक वधवा
.....भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया हरियाणा के गतिशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म दिन
चंडीगढ़
आज हरियाणा के गतिशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म दिन हैं | हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश की छवि को मजबूत किया है| हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के खास मौके पर भाजपाइयों ने काट कर उन्हें जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| बधाई देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की राजनीति में ‘सादगी’ और ‘सरोकार’ के नए युग की शुरुआत हुई है। सत्ता के शीर्ष पर बैठकर अक्सर लोग धरातल की धूल और कार्यकर्ताओं के पसीने की गंध भूल जाते हैं, लेकिन नायब सैनी ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। आज हरियाणा का आम आदमी और अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता खुद को केवल ‘जनता’ नहीं, बल्कि ‘वीआईपी’ महसूस कर रहा है। वधवा ने कहा कि आमतौर पर मुख्यमंत्री का काफिला सायरन बजाते हुए निकलता था तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लेकिन नायब सैनी के मामले में तस्वीर अलग है। वे चलते काफिले को रुकवाकर सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग का हाल चाल पूछने लगते हैं। कभी किसी ढाबे या चाय की दुकान पर रुककर आम जन के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेना उनके लिए कोई ‘फोटो अवसर’ नहीं, बल्कि उनका स्वभाव है। जब एक मुख्यमंत्री भीड़ के बीच घुसकर किसी पुराने कार्यकर्ता का हाथ थाम लेता है, तो वह केवल एक हाथ नहीं थामता, बल्कि उस कार्यकर्ता के वर्षों के संघर्ष और निष्ठा को सम्मान देता है। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में राजनेताओं के साथ सेल्फी लेना आम बात है, लेकिन नायब सैनी का अंदाज यहां भी जुदा है। कई बार देखा गया है कि जब कोई प्रशंसक नर्वस होकर सही से फोटो नहीं खींच पाता, तो मुख्यमंत्री खुद उसके हाथ से मोबाइल लेकर ‘परफेक्ट सेल्फी’ क्लिक करते हैं। यह छोटा सा व्यवहार उस आम व्यक्ति के मन में यह विश्वास जगा देता है कि मुख्यमंत्री कोई ‘अजेय किला’ नहीं, बल्कि उनके परिवार का ही एक हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक नायब सैनी कार्यकर्ताओं को लगातार वीआईपी अहसास कराते रहते हैं। नायब सैनी ने यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री निवास वास्तव में जनता का है और हर कार्यकर्ता वीआईपी है।उन्होंने कहा कि नायब सैनी की यह शैली केवल लोकप्रियता के लिए नहीं है, बल्कि यह उस सांगठनिक पृष्ठभूमि की उपज है जहां उन्होंने खुद एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में जमीन पर काम किया है। वे जानते हैं कि एक कार्यकर्ता की असली पूंजी ‘सम्मान’ होती है। जब मुख्यमंत्री खुद भीड़ में घुसकर फोटो खिंचवाते हैं, तो वह कार्यकर्ता की ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देते हैं। हरियाणा की राजनीति में नायब सैनी ने यह सिद्ध कर दिया है कि व्यक्ति अपने व्यवहार और विनम्रता से बड़ा बनता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के इर्द-गिर्द बुने गए ‘आभामंडल’ और ‘दहशत’ को तोड़कर उसे ‘अपनेपन’ और ‘विश्वास’ में बदल दिया है। आज हरियाणा का हर आम आदमी कह सकता है कि चंडीगढ़ में बैठा व्यक्ति उनका अपना है। इस अवसर पर अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र सेन, सत्येंद्र अत्री, निरंजन सिंह, भविष्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|