Mp Tak Live

Mp Tak Live Mptaklive.com मतलब देश के दिल से संपूर्ण देश की खबरें media and news network company

08/03/2026
01/03/2026

यह कोई फिल्म का नहीं, रीयल सीन है-

मध्यप्रदेश के डबरा ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया

कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे, जो सुरक्षित हैं

खेत के उस पार सूर्यास्त का दृश्य बहुत खूबसूरत है

12/02/2026

प्रख्यात न्यूज़ एंकर सरला महेश्वरी का निधन

दूरदर्शन का दौर हमारे जिन बड़ों को आज भी बहुत अच्छी तरह से याद है उनके लिए सरला महेश्वरी एक जाना-पहचाना नाम व चेहरा हैं। सरला जी दूरदर्शन पर खबरें पढ़ा करती थी। उस ज़माने में खबरों में कोई शोर-शराबा और मुर्गा लड़ाई नहीं होती थी। सरला जी बहुत ग्रेसफ़ुली स्क्रीन पर आकर खबरें पढ़ती थी। बहुत शांत और सौम्य अंदाज़ में। सरला जी के कलीग रहे शम्मी नारंग सर के एक ट्वीट के माध्यम से मुझे सरला जी की मृत्यु की खबर पता चली। आज शाम चार बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर सरला जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आप एक्टर संजीव कुमार की छोटी बहन थी।

05/02/2026

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ योग गुरु बाबा रामदेव की योग लीला

कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का निधन, आग लगने पर दम घुटने से गई जान, बेटी की हालत गंभीर!
23/10/2025

कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का निधन, आग लगने पर दम घुटने से गई जान, बेटी की हालत गंभीर!

16/10/2025

*इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया जहरीला पदार्थ*

इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में दो गुटों के आपसी विवाद के चलते 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

15/10/2025

वृन्दावन से खबर ...
@@@ GREAT MEN
आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में उन्होंने महाराजजी से आशीर्वाद लिया। उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। प्रेमानंद जी ने कहा- शरीर बीमार है, हृदय से बात करूंगा। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब दिया- ये तो आपकी लीला है। महापुरुष ऐसे ही करते हैं। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ये तो आपकी लीला है। आपकी तरह हम भी ऐसे ही कहते रहते हैं। हमारा भी बुढ़ापे का शरीर है। आपको कोई बीमारी नहीं है। आपकी तो ये लीला है। महापुरुष तो भगवत स्वरूप हैं, ये सब लीला करते हैं। बस आपके दर्शन हो गए खूब आनंद मिल गया। आप तो यात्रा में ही हैं। हमारे दादा गुरु जी निर्मोह अखाड़ा केशव अंतिम समय में हमें ये पोटली दे गए। संपत्ति की इसी पोटली के दम पर हम संतों तक पहुंचे। बस आप महापुरुषों की कृपा बनी हुई है। मति ठीक बनी रहे। महाराज जी ने पूछा- वृंदावन में कब तक रहोगे। धीरेंद्र शास्त्री बोले- बाबा कल तक रुकेंगे। सनातन एकता पदयात्रा को लेकर एक बैठक है। दिल्ली से वृंदावन के लिए पैदल यात्रा करेंगे।

Address

BHOPAL , MADHYAPRADESH
Bhopal
462042

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mp Tak Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mp Tak Live:

Share