Rnews24

Rnews24 The Mirror of Society
सभी महत्वपूर्ण और प्राथमिक खबरें,

30/05/2026


रहली के बडगान में बन रहे पुल पर हादसा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्लैप लॉन्चिंग के समय क्रेन अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, काम कर रहे मजदूर बाल बाल बचे,कुछ मजदूर 80 फीट ऊपर पिलर पर ही फंसे स्लैप गिरने से सदमे में मजदूर।
゚ #क्रेन #पुल #सागर #रहली #हाईलाइट Highlighters

30/05/2026

रहली के बडगान में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा,
स्लैप लॉन्चिंग के वक्त क्रेन फेल
लगभग 80 फीट ऊपर से गिरा स्लैप।

पूर्व में अवगत कराया पर आज तक नहीं खुली अंधे प्रशासन की आंखें, आम आदमी जान बचाने के लिए क्षतिग्रस्त हुए पुल के हिस्से पर...
30/05/2026

पूर्व में अवगत कराया पर आज तक नहीं खुली अंधे प्रशासन की आंखें, आम आदमी जान बचाने के लिए क्षतिग्रस्त हुए पुल के हिस्से पर पेड़ लगाकर कर रहे राहगीरों को सचेत।
एक बड़ी दुर्घटना की संभावना सागर जिले की रहली तहसील के सेमरा गौंड में देहार नदी पर बने पुल में किनारे पर आई हुई एक बड़ी दरार जिसमें किसी भी समय भारी वाहन धस कर अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है आवागमन प्रभावित हो सकता है।
और सबसे बड़ी बात लोगों की जान जाने का खतरा लगातार बना हुआ है।

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "भारत भी गजब है. जिन कॉकरोचों से ...
29/05/2026

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "भारत भी गजब है. जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, अब उनकी पार्टी बन गई है. पर इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ गई है. भारत का स्किल डेवलपमेंट तो घट रहा है. भारत के युवाओं की चिंता तो होनी चाहिए. यह तो सोचना चाहिए."

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझ लेते हैं,उम्रें बीत...
29/05/2026

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,
तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।
हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझ लेते हैं,
उम्रें बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने में।
💐अलविदा डॉ. बशीर बद्र💐
🙏🙏😭😭

26/05/2026

रॉयल
चैलेंजर बेंगलुरु में गुजरात टाइटंस को 92 रनो से हराकर फाइनल में बनाई जगह है।
लगातार दूसरा सीजन फाइनल खेलेगी RCB।

26/05/2026

RCB ने प्लेऑफ में बनाए IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन

सागर में पेयजल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्तबंद नल-जल योजनाएं तत्काल चालू करने के निर्देश, 3 दिन में CM हेल्पलाइन शिकायतें खत...
26/05/2026

सागर में पेयजल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त

बंद नल-जल योजनाएं तत्काल चालू करने के निर्देश, 3 दिन में CM हेल्पलाइन शिकायतें खत्म करने की चेतावनी

प्रतिभा पाल ने जिले में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था और लंबित शिकायतों को लेकर अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाई है। ग्रीष्मकाल में पानी की समस्या को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने साफ कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी बंद नल-जल योजनाओं और खराब हैंडपंपों को तत्काल चालू कराया जाए। पाइपलाइन लीकेज रोकने, बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि पेयजल से जुड़ी CM हेल्पलाइन की सभी शिकायतों का अगले 3 दिनों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। तय समय के बाद शिकायतें लंबित मिलने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जहां पाइपलाइन बदलने की जरूरत है वहां तत्काल प्रस्ताव भेजकर कार्य शुरू कराया जाए। दूषित पानी की समस्या रोकने के लिए लीकेज तुरंत बंद करने और जल स्रोतों की निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग और पीएचई इंजीनियरों को सागर एवं खुरई डिवीजनों की सभी पूर्ण और निर्माणाधीन योजनाओं का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जनपद सीईओ और पीएचई के कार्यपालन यंत्री स्वयं मौके पर जाकर योजनाओं का स्पॉट वेरिफिकेशन करेंगे।

इसके अलावा जल संयंत्रों और नलकूपों की मोटरों को हमेशा दुरुस्त रखने तथा पानी का स्तर कम होने की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा रोजाना वीसी के माध्यम से पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जा रही है।

200 पेटी अवैध शराब का परिवहन होते पिकअप वाहन को पकड़ा।     जिले के शाहपुर क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्...
25/05/2026

200 पेटी अवैध शराब का परिवहन होते पिकअप वाहन को पकड़ा।
जिले के शाहपुर क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वाहन से करीब 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। बताया जा रहा है कि संगठन के कार्यकर्ताओं को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

25/05/2026

रहली उर्स दूसरा दिन

रहली उपसंभाग के रहली नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में दिनांक बार ए...
25/05/2026

रहली उपसंभाग के रहली नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में दिनांक बार एवं समय बार सूचना।

Address

Sagar
Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rnews24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rnews24:

Share