Ranjit's Digi Media

Ranjit's Digi Media Practise page for Digital Marketing Course Foundation. Social Media Works Cherubic Cybernation Ad - Coming up soon.

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आज भोपाल में आयोजित २१वै आयुर्वेद पर्व में भाग ...
21/01/2025

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आज भोपाल में आयोजित २१वै आयुर्वेद पर्व में भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव ने की. साथ में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और भोपाल से ही विधान सभा सदस्य श्री भगवानदास सबनानी भी उपस्थित थे. मंत्री द्वय ने मध्य प्रदेश में आयुर्वेद के क्षेत्र में शासन द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और आयुर्वेद और उसके माध्यम से जनता के स्वास्थ्य लाभ सम्बन्धी अनेक घोषणाएं भी कीं. इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष पद्मभूषण वैद्य श्री देवेंद्र त्रिगुणा और वैद्य श्री राकेश शर्मा, अध्यक्ष आचार एवं पंजीयन, भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष विभाग केंद्रीय शासन एवं मध्य प्रदेश शाशन के वरिष्ठ अधिकारी और भारत भर से पधारे अनेक वरिष्ठ वैद्य और विद्वान उपस्थित थे.
ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने सम्बोधन में कक्षा एक से पीएच डी स्तर तक शिक्षा में स्वास्थ्य शिक्षा को सम्मिलित करने का सुझाव दिया. उन्होंने बताया कि महर्षि संस्थान ने "महा स्वास्थ्य शिक्षा अभियान" प्रारम्भ किया है. भारत के ५०० जिलों मैं १००० वैद्यों की नियुक्ति करके जनमानस को आयुर्वेद के निवारक सिद्धांतों में प्रशिक्षित किया जायेगा जिससे रोगी होने से बचा जा सके.
गिरीश जी ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय को प्रस्तावित किया कि न्यायप्रिय राजा विक्रमादित्य की नगरी अवंतिका में एक "वैदिक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय" की स्थापना की जाये. महर्षि संस्थान यह न्यायालय मध्य प्रदेश शासन की सहायता से स्थापित करने को तैयार है. महर्षि जी ने इस हेतु सन ८० के दशक में प्रस्ताव किया था किन्तु उस समय किसी कारणवश इसकी स्थापना नहीं हो पायी थी. महर्षि संस्थान अब इस कार्य को सम्पादित करना चाहता है. माननीय मुख्य मंत्री महोदय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में ब्रह्मचारी गिरीश जी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि शासन इसकी अनुमति देगा और स्थापना में सहयोग देगा.
मीडिया द्वारा प्रश्नों के उत्तर में ब्रह्मचारी जी ने कहा की "ये कोई धार्मिक न्यायालय नहीं होगा, किन्तु भारतीय वैदिक सिद्धांतों, भारतीय न्याय पद्धति अर्थात पूर्ण ज्ञान पर आधारित वैश्विक समस्यों को सरलता से सुलझाकर विश्व शांति की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही विस्तृत प्रस्ताव सरकार को प्रेषित करेंगे.

21/01/2025

महाकुंभ साधना स्थली, प्रदर्शन स्थली नहीं ः ब्रह्मचारी गिरीश #महाकुम्भ_2025 में सभी ओर वैभव का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। बड़े आलीशान प्रवेश द्वार, उतने ही आलीशान मंडप व शिविर बनाए गए हैं। करोड़ों के खर्च से बने इन महलनुमा पंडालों से भी जब जी नहीं भरा तो भौकाली बाबाओं ने तीर्थराज प्रयाग के आंगन में बसी आध्यात्मिक नगरी महाकुंभ नगर फिल्मी हस्तियों का तड़का लगाना शुरू कर दिया। खूबसूरत मॉडल नागा सन्यासियों के जुलूस में शामिल होने लगी. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महर्षि महेश योगी संस्थान का उत्तरदायित्व संभाल रहे ब्रह्मचारी गिरीश जी ने भौकाली बाबाओं को बड़ी विनम्रता के साथ कड़ी लताड़ लगाई है। ब्रह्मचारी गिरीश का कहना था कि महाकुंभ साधना स्थली है, प्रदर्शन स्थली नहीं। ब्रह्मचारी गिरीश का कहना था कि संतों को अगर कुछ दिखाना है तो अपनी साधना, अपने योग का बल दिखाएं। धन बल नहीं।

वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आज शुभ अभिजित मुहूर्त में महर्षि आश्रम संगम तट अरैल प्रयागराज में बहु प्रतीक्...
20/01/2025

वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आज शुभ अभिजित मुहूर्त में महर्षि आश्रम संगम तट अरैल प्रयागराज में बहु प्रतीक्षित कैंटीन का उद्घाटन किया जिसका नाम "संगम प्रसाद:" रखा गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैदिक विद्वान, महर्षि संस्थान कार्यकर्ता और अतिथि उपस्थित थे। ब्रह्मचारी जी ने बताया कि यह कैंटीन आश्रम वासियों को उनके दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्री किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराएगी। Today Ved Vidya Martanad Brahmachari Girish Ji has inaugurated long awaited canteen in Maharishi Ashram, Sangamtat, Arail Prayagraj. Large gathering of Vedic Pundits, Members of Maharishi Organisation and other guests were present at the inauguration. Brahmachari Ji has informed that many items of daily use with food will be available on discounted rates for the residents of the Ashram.

18/01/2025

On Maharishiji's 108th birthday on 12th January @ Parmarth Sangam Aarti on Arail ghat (near Smarak), Kumbh Mela, Prayagraj.

वेदों का सुमधुर पाठ औऱ श्रवण ही देवताओं से आशीर्वाद प्राप्ति का साधन है : ब्रह्मचारी गिरीश जी तीर्थराज प्रयाग में आयोजित...
17/01/2025

वेदों का सुमधुर पाठ औऱ श्रवण ही देवताओं से आशीर्वाद प्राप्ति का साधन है : ब्रह्मचारी गिरीश जी

तीर्थराज प्रयाग में आयोजित महा कुम्भ - 2025 के अवसर पर प्रयागराज में संगम तट स्थित महर्षि आश्रम में महर्षि महेश योगी जी के तपोनिष्ठ शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आज महर्षि विद्या मंदिर के कुछ निदेशकों के साथ विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर देवी माँ की पूजा अर्चना की एवं विश्व के समस्त नागरिकों के लिए उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं शांति हेतु उनसे आशीर्वाद माँगा। इस शुभ अवसर पर उन्होंने बतलाया कि “ विंध्यवासिनी देवी समस्त महादेविओं लक्ष्मी जी, काली जी, दुर्गा जी, सरस्वती जी की मूल रूप हैं। केवल इनकी पूजा अर्चना से समस्त महादेविओं की कृपा एवं आशीर्वाद स्वमेव प्राप्त हो जाता है।”
इसके पश्चात उन्होंने विंध्याचल शहर के समीप स्थित महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ पहुँचकर वहां अध्ययनरत 145 बटुक पंडितों से भेंट की तथा उनके द्वारा किये जा रहे वेदों के अध्ययन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने बटुक पंडितों द्वारा किये जा रहे वेदपाठ का श्रवण भी किया । ब्रह्मचारी गिरीश जी ने उन्हें बतलाया कि ” वेद पूर्ण ज्ञान हैं, वे आत्मा के स्पंदन हैं । वेदों का पाठ ऊँची आवाज में न कर धीमी एवं मीठी ध्वनि से करना चाहिए क्योंकि वेदों का सुमधुर पाठ ही देवताओं से आशीर्वाद प्राप्ति का साधन है।” उन्होंने सभी बटुक पंडितों, उनके आचार्यों एवं विद्यापीठ के व्यवस्थापक को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की ।

On the pious occasion of Mahakumbh at Prayagraj, Maharishi Vedic Pundits have chanted 1331 path of Rudrashtadhyayi and p...
16/01/2025

On the pious occasion of Mahakumbh at Prayagraj, Maharishi Vedic Pundits have chanted 1331 path of Rudrashtadhyayi and performed Hawan in Maharishi Ashram, situated on the bank of the Holy confluence of Ganga, Yamuna and Saraswati in divine presence of the most blessed disciple of His Holiness Maharishi Mahesh Yogi Ji, Brahmachari Girish ji. In his address Brahmachari Ji said that "Today's chanting of 1331 Rudrashtadhyayi is for the over all well being of all the citizens and providing invincibility to all nations of the world. In the afternoon, Katha of Shrimad Bhagwad Puran has started. Acharya Shri Badrish Ji Maharaj of Vrindavan is the Katha Vyas. This katha will continue till 21st January. Acharya Ji has explained the importance of Shrimad Bhagwat and listening it. He also explained that great king Pariksh*t has got Moksha and many other have enjoyed the same. He said the that listeners must be having soft and pure heart to listen so that the person enjoys the devotion value mentioned in the literature. Grand Kalash procession also was organised before Katha in which large number of Vedic Pundits and Ladies have participated. The procession received welcome and showers of flowers at many places on the way. In the evening, Professor Ravi Sharma has performed Sitar recital ad Bhajans were presented by the students of MVM Sultanpur teacher and Students.तीर्थ राज प्रयाग में आयोजित महा कुम्भ के अवसर पर अरैल , प्रयागराज में संगम तट स्थित महर्षि आश्रम में दिनाँक 15.01.2025 को समस्त विश्व के कल्याण हेतु महर्षि महेश योगी जी के तपोनिष्ठ शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में वैदिक पंडितों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी के 1331 पाठ एवं हवन सम्पादित किये गए। इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने सन्देश में कहा कि ” आज सम्पादित रुद्राष्टाध्यायी के1331 पाठ एवं हवन का मुख्य प्रयोजन विश्व के प्रत्येक नागरिक एवं राष्ट्र को अजयेता प्रदान करना है। ”
अपरान्ह में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ । यह कथामृत 21 जनवरी तक प्रवाहित होती रहेगी। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास एवं विद्वान श्री आचार्य बद्रीश जी महाराज के द्वारा किया जाएगा। महर्षि महेश योगी जी के तपोनिष्ठ शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में कथा का प्रारंभ करते हुए श्री आचार्य बद्रीश जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व समझाया एवं बताया कि राजा परीक्षित का मोक्ष एक सप्ताह के श्रीमद् भागवत के श्रवण से ही हुआ था और अभी तक न जाने कितने ही भक्तों ने श्रीमद् भागवत की कथा का श्रवण कर इसका पुण्यलाभ प्राप्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कथा से पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए शुद्ध एवं निर्मल मन वाला श्रोता होना भी अत्यंत आवश्यक है ताकि कथा एवं उसके सार से मन ईश्वर भक्ति से ओत-प्रोत हो जाये । कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे । कथा प्रारंभ होने के पहले एक भव्य कलश शोभा यात्रा महर्षि स्मारक से प्रारंभ हुई जिसमें पंडित गणों एवं महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह यात्रा अरैल क्षेत्र प्रयागराज के मार्गों से होकर कथा पंडाल तक भव्यता के साथ पहुंची। मार्ग में स्थान- स्थान पर श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
संध्याकाल में विख्यात सितार वादक प्रोफेसर रवि शर्मा के सितार वादन एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय सुल्तानपुर की चयनित छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भजन एवं सामूहिक नृत्य ने उपस्थित भारी जन समूह को आल्हादित कर दिया ।

On the occasion of Kumbh, Brahmchari Girish ji was interviewed by National Doordarshan news channel at Maharishi Smarak ...
15/01/2025

On the occasion of Kumbh, Brahmchari Girish ji was interviewed by National Doordarshan news channel at Maharishi Smarak Prayagraj and it was aired several times. नेशनल दूरदर्शन न्यूज़ चैनल द्वारा महर्षि स्मारक प्रयागराज में कुम्भ के अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी का साक्षात्कर किया गया जिसे अनेक बार प्रसारित किया गया।

महर्षि महेश योगीने विश्व को दिया भारतीय ज्ञान - विज्ञान का अमूल्य उपहार - स्वामी वासुदेवानंदमहर्षि की जयंती पर अरैल में ...
13/01/2025

महर्षि महेश योगीने विश्व को दिया भारतीय ज्ञान - विज्ञान का अमूल्य उपहार - स्वामी वासुदेवानंद
महर्षि की जयंती पर अरैल में ज्ञान युग दिवस का भव्य आयोजन, हुई वैदिक परंपराओं की गूंज
विश्व प्रसिद्ध चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश योगी की जयंती के उपलक्ष्य में संगम के किनारे स्थित अरैल में ज्ञान युग दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की। उनके साथ महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश और अनेक विद्वान साधु-संत मौजूद रहे। संगम किनारे स्थित महर्षि महेश योगी स्मारक परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महर्षि महेश योगी ने भारतीय संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के उद्देश्यों को भी साकार किया। उन्होंने महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश की भी प्रशंसा की, जिन्होंने महर्षि के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। ब्रह्मचारी गिरीश ने महर्षि योगी के जीवन, उनकी उपलब्धियों और उनके ज्ञान की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि महेश योगी का मानना था कि संपूर्ण ज्ञान हमारी चेतना में निहित है। उनके द्वारा प्रणीत भावातीत ध्यान, तनाव और मानसिक परेशानी से मुक्ति का मार्ग है। जिसे अपना कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पा सकता है।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के प्रमुख चिदानंद सरस्वती ने कहा कि महर्षि के भावातीत ध्यान ने जीवन को सरल और सहज बनाया है। यह जीवन जीने की कला है और इस ज्ञान ने विश्व में शांति का मार्ग प्रशस्त किया है। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. भुवनेश शमी और महर्षि संस्थान के निदेशक मधुसूदन देशपांडे ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मन की शांति से विश्व शांति की स्थापना संभव है। महर्षि के ध्यान और ज्ञान पद्धति से व्यक्ति आनंदित और स्वस्थ रहता है। समारोह का समापन वैदिक गुरु ज्ञान परंपरा के अनुसार वैदिक पूजन और शांति पाठ के साथ हुआ। प्रमुख संतों और विद्वानों ने भारतीय परंपराओं, योग और ध्यान पर अपने विचार साझा किए। श्रद्धालुओं ने भावातीत ध्यान और वैदिक परंपराओं का अनुभव किया। बच्चों और साधु-संतों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों साधु-संत, महर्षि संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी और महर्षि विद्या मंदिर के छात्र उपस्थित रहे। इस समारोह ने भारतीय संस्कृति, ज्ञान और ध्यान के महत्व को न केवल रेखांकित किया बल्कि इसे आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी।

Group practice of TM was organised at hundreds of places country wide on 12th January Age of Enlightenment Day
13/01/2025

Group practice of TM was organised at hundreds of places country wide on 12th January Age of Enlightenment Day

भारत के महान सपूत एवं चेतना वैज्ञानिक परम् पूज्य महर्षि महेश योगी जी के 108 वें जन्मोत्सव 'ज्ञान युग दिवस' की आप सभी को ...
12/01/2025

भारत के महान सपूत एवं चेतना वैज्ञानिक परम् पूज्य महर्षि महेश योगी जी के 108 वें जन्मोत्सव 'ज्ञान युग दिवस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय गुरुदेव, जय महर्षि
ब्रह्मचारी गिरीश

Best wishes to all of you on the 108th Birth Anniversary 'Age of Enlightenment Day' of The Great Son and Saint of IndiaH...
12/01/2025

Best wishes to all of you on the 108th Birth Anniversary 'Age of Enlightenment Day' of The Great Son and Saint of India
His Holiness Maharishi Mahesh Yogi Ji

Jai Guru Dev, Jai Maharishi
Brahmachari Girish

Glimpse of Maharishi Smarak on Gyan Yug Diwas -108th birth anniversary celebration  of His Holiness Maharishi Mahesh Yog...
11/01/2025

Glimpse of Maharishi Smarak on Gyan Yug Diwas -108th birth anniversary celebration of His Holiness Maharishi Mahesh Yogi.

Address

Bhopal
462038

Opening Hours

Monday 6pm - 12am
Wednesday 6pm - 12am
Thursday 6pm - 12am
Friday 6pm - 12am
Saturday 6pm - 12am
Sunday 6pm - 12am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranjit's Digi Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ranjit's Digi Media:

Share