Madhya Pradesh Khabar

Madhya Pradesh Khabar Madhya Pradesh khabar

30/08/2026

चित्रकूट में भारी बारिश से नदी नाले उफान में

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिक एवं उनके परिजन सहायता व जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।हेल्पलाइन : 0...
27/08/2026

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिक एवं उनके परिजन सहायता व जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन : 011-26772005
व्हाट्सएप : 9818963273
ई-मेल : [email protected]

22/08/2026

श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा होगी जिला पंचायत सीईओ रीवा

20/08/2026

रीवा जिले में लगातार बारिश से चारों तरफ पानी पानी
जन जीवन हुआ प्रभावित

20/08/2026

रीवा जिले में लगातार बारिश से शहर हुआ पानी पानी

19/08/2026

रीवा जिले का पुर्वा वॉटरफॉल का नज़ारा

18/08/2026

जलियांवाला बाग

18/08/2026

बंद हुए 94000 हजार सरकारी स्कूल

फेक न्यूज़ की जगह नेक न्यूज़ को भी जगह मिलेएमसीयू के नवागत विद्यार्थियों के प्रबोधन के तीन दिवसीय आयोजन 'अभ्युदय-2026' का ...
18/08/2026

फेक न्यूज़ की जगह नेक न्यूज़ को भी जगह मिले

एमसीयू के नवागत विद्यार्थियों के प्रबोधन के तीन दिवसीय आयोजन 'अभ्युदय-2026' का उद्घाटन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा 'फेक न्यूज़' के जमाने में 'नेक न्यूज़' वाले मीडिया कर्मी बनें। पत्रकारिता में सत्ता का विरोध ठीक है, लेकिन देश विरोध नहीं होना चाहिए। हमारे लिए न्यूज़ से ऊपर नेशन हो, देश हित को हम सर्वोपरि रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवागत विद्यार्थियों के प्रबोधन के तीन दिवसीय आत्मीय आयोजन 'अभ्युदय-2026' में मुख्य अतिथि के नाते शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे। अध्यक्षता कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी ने की।

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संचार के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में लव-कुश की कथा का वर्णन किया। इसी प्रकार, उन्होंने श्रेष्ठ संचारक के रूप में देवर्षि नारद का उदाहरण भी दिया। वीर सावरकर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सावरकर जी ने लंदन जाकर अंग्रेजों को चुनौती दी। उन्होंने 1857 का वास्तविक इतिहास लिखकर सिद्ध किया कि यह सिपाही विद्रोह नहीं अपितु स्वाधीनता का आंदोलन था। सावरकर जी ने हिंदी की भी खूब सेवा की। संसदीय परंपरा के अनेक शब्द सावरकर जी ने दिए हैं। गीतकार कवि प्रदीप का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने गीतों से स्वाधीनता की अलख जगाई, जिसके कारण वे अंग्रेजों के निशाने पर आए। हमारे साहित्यकारों ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया।

स्वागत भाषण में कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि युवाओं को नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। अपने इतिहास के किरदारों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी कोई माता-पिता अपने बच्चों का नाम शकुनी और मंथरा नहीं रखते हैं। यह हमारे लिए संकेत है कि हमें सब प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी के अच्छे कार्य में कोई सहयोग नहीं कर सकते, तब कम से कम उनके कामों में बाधक न बनें।

विशेषांक विमोचित :
इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम 'प्रणाम उदन्त मार्तण्ड' पर केंद्रित पुस्तक 'दो सदी साक्षी है', विकल्प का विशेषांक 'मैं क्लासरूम' और मंदिर की अर्थव्यवस्था पर केंद्रित पत्रिका 'इंडियन कलाईडोस्कोप' का विमोचन किया गया।

प्रतिभा सम्मान :
इस अवसर पर अपने कोर्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों- परिधि पुजारी, तमन्ना लश्कर और शिविका गुप्ता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

16/08/2026

उज्जैन में बच्चे अपनी मांगो को लेकर कर रहे हैं आंदोलन

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhya Pradesh Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share