Breaking News Wala

Breaking News Wala जिलास्तरीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म - हम उपलब्ध है देश के प्रत्येक जिले में...

एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। शनिवार को खेले गए फाइनल ...
26/09/2026

एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने ईरान को मात दी। महिला टीम ने ईरान को 37-34 से और पुरुष टीम ने 40-34 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह जीत भारतीय खेल जगत के लिए बेहद खास है। पुरुष टीम ने लगातार 10वीं बार एशियाड में अपनी बादशाहत कायम रखी है, वहीं महिला टीम ने लगातार 5वें एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा साबित किया है। पूरे देश में इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा है।

#एशियाडNews

26/09/2026

#दिल्ली से पटना तक सड़कों पर संग्राम! ‘EVM हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा देश; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज...

Election Commission of India |

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी की मौजूदगी में चुनाव आयोग की एक उच्च स्...
26/09/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी की मौजूदगी में चुनाव आयोग की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र फॉर्म-6 को लेकर सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर छिड़ा विवाद रहा। आयोग ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि फॉर्म-6 के प्रारूप में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

आयोग के सूत्रों के अनुसार, नए मतदाताओं के पंजीकरण के दौरान SIR (Systemic Improvements for Registration) के अंतर्गत केवल एनेक्सर-डी के रूप में अतिरिक्त घोषणा-पत्र लिया जा रहा है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एनेक्सर-डी की इस प्रक्रिया को फॉर्म-6 में संशोधन नहीं माना जाना चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मौजूदा नियमों के दायरे में है।

#नईदिल्लीNews

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 1.28 लाख शिक्षकों, पीआरडी जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कैशलेस चिकित्...
26/09/2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 1.28 लाख शिक्षकों, पीआरडी जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 1900 से अधिक उपचार पैकेज के तहत कैंसर, हृदय और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

इस पहल से शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अलावा 31,000 पीआरडी स्वयंसेवकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही उन्हें इस स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से जोड़ा है। रसोइयों के मानदेय में भी एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य के इन वर्गों को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक संकट से बचाना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

#उत्तरप्रदेशNews

26/09/2026

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत को सिंधु नदी के पानी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, बाधित करने या उसका रास्ता बदलने की किसी भी कोशिश को “Act of War” यानी युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

शहबाज शरीफ ने भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले पर भी सवाल उठाए। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच पानी का विवाद अब आतंकवाद, सुरक्षा और दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव से जुड़ा हुआ है। आखिर UN के मंच से शहबाज ने ऐसा बयान क्यों दिया? पाकिस्तान के इस बयान के पीछे क्या संदेश है? देखिए BREAKING NEWS WALA की इस खास रिपोर्ट में पूरा विश्लेषण।

 #ट्रेन में सफर करते समय आपने सीट की कुशनिंग पर जरूर ध्यान दिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सीटों के अंदर आख...
26/09/2026

#ट्रेन में सफर करते समय आपने सीट की कुशनिंग पर जरूर ध्यान दिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सीटों के अंदर आखिर रुई क्यों नहीं भरी जाती? दरअसल, भारतीय रेलवे की यात्री ट्रेनों में सीट और बर्थ की कुशनिंग के लिए साधारण रुई की जगह खास तरह के फ्लेक्सिबल लोड-बेयरिंग पॉलीयुरेथेन यानी PU फोम का इस्तेमाल किया जाता है। RDSO यानी रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन ने पैसेंजर कोच की सीट और बर्थ में इस्तेमाल होने वाले PU फोम के लिए बाकायदा तकनीकी मानक तय किए हैं। इन मानकों में कुशन की मजबूती, आराम और आग से संबंधित सुरक्षा जैसी चीजों को शामिल किया गया है।

अब सवाल है कि रुई की जगह फोम ही क्यों? इसकी बड़ी वजह है टिकाऊपन और लगातार इस्तेमाल। ट्रेन की सीटों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बैठते हैं, इसलिए कुशनिंग मैटेरियल का बार-बार दबाव सहना और अपनी संरचना को बनाए रखना जरूरी है। वहीं रेलवे की मौजूदा तकनीकी जरूरतों में फोम को सीट और बर्थ के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने कोचों में आग से सुरक्षा को लेकर भी नियम कड़े किए हैं। रेलवे के आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक सीट, बर्थ और उनके कुशनिंग मैटेरियल सहित कई furnishing materials के लिए fire-retardant properties पर जोर दिया गया है और इनकी specifications को समय-समय पर अपग्रेड किया जाता है।

यानी ट्रेन की सीट सिर्फ आराम के लिए बनाई गई कुशन नहीं है, बल्कि उसके पीछे आराम, मजबूती, लंबे समय तक इस्तेमाल और अग्नि सुरक्षा जैसी कई जरूरतों को ध्यान में रखकर मैटेरियल का चयन किया जाता है। RDSO के मानकों में PU फोम के लिए flame spread, smoke और heat release जैसे fire-safety parameters तक निर्धारित किए गए हैं। कुछ कोचों और specifications में PU फोम के अलावा निर्धारित मानकों के अनुरूप अन्य cushioning materials, जैसे silicon foam, का भी प्रावधान मिलता है।

 #यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत के बाद लंबी दूरी की बसों की सुरक...
26/09/2026

#यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत के बाद लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के एसी सिस्टम में हुए स्पार्क के कारण इंजन के लुब्रिकेटिंग ऑयल में आग भड़क गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्लीपर केबिन में मौजूद यात्रियों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद ऑटोमोबाइल और परिवहन विशेषज्ञों ने बसों के मौजूदा फिटनेस मानकों पर चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्लीपर बसों में सिर्फ इंजन, ब्रेक और टायर की फिटनेस जांच करना नाकाफी है। हादसों की रोकथाम के लिए बसों के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, एसी कंप्रेसर, वायरिंग, चार्जिंग पॉइंट, इमरजेंसी एग्जिट गेट और बॉडी में किए गए अवैध मॉडिफिकेशन की अनिवार्य रूप से गहन तकनीकी जांच होनी चाहिए।

#यमुनाएक्सप्रेसवेNews

26/09/2026

#शराब की दुकान में एक बंदर ने बोतल से शराब पी ली, इसके बाद बंदर वहीं दुकान के अंदर सो गया, देखें! VIDEO

क्या कहेंगे आप?
26/09/2026

क्या कहेंगे आप?

 #मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुल...
26/09/2026

#मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर एक आपत्तिजनक और धमकी भरा मैसेज भेजा था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मैसेज भेजने के बाद अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी सबूतों ने उसे बेनकाब कर दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके उद्देश्यों और इस कृत्य के पीछे की असल मंशा का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश दिया गया है।

#मध्यप्रदेशNews

Address

Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Breaking News Wala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Breaking News Wala:

Shortcuts

Share