Newsman Max

Newsman Max Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Newsman Max, News & Media Website, 685 N2 AR B sector govindpura, Bhopal.

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफ़िया कुरैशी के अपमान के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस ...
01/09/2026

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफ़िया कुरैशी के अपमान के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय राज्यपाल महोदय से मिला और कार्यवाही की मांग की

प्रेस नोटमदिरा दुकानों के आसपास मदिरापान करने एवं कराने वालों के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्यवाहीआज दिनांक 31.08.20...
01/09/2026

प्रेस नोट

मदिरा दुकानों के आसपास मदिरापान करने एवं कराने वालों के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्यवाही

आज दिनांक 31.08.2026 को कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र धाकड़ के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने तथा मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान 31 मदिरा दुकानों के आसपास सार्वजनिक रूप से मदिरापान करते पाए गए व्यक्तियों तथा मदिरापान कराने की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार लगभग 50 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र सिंह धाकड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मदिरा दुकानों के आसपास अथवा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करना एवं कराना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों के विरुद्ध आगामी दिनों में भी सघन जांच एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आबकारी विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने अथवा कराने जैसी गतिविधियों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके।कार्यवाही में जिले के समस्त आबकारी अधिकारी एवं आरक्षक गण शामिल रहे

भोपाल में निकली भुजरिया रैली बुधवारा से गुफा मंदिर तक
31/08/2026

भोपाल में निकली भुजरिया रैली बुधवारा से गुफा मंदिर तक

31/08/2026
भोपाल.....डकैती की साजिश रच रहे 5 बदमाशों को गोविंदपुरा पुलिस ने पकड़ा....आरोपियों को बरखेड़ा पठानी के गायत्री मंदिर के ...
30/08/2026

भोपाल.....

डकैती की साजिश रच रहे 5 बदमाशों को गोविंदपुरा पुलिस ने पकड़ा....

आरोपियों को बरखेड़ा पठानी के गायत्री मंदिर के पीछे खंडहर क्वार्टर से दबोचा.....

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नुकीले छुरे, लोहे का धारदार हथियार और अन्य सामान बरामद किया.....

पूछताछ में आरोपियों ने ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी की योजना बनाना कबूल किया.....

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले दुकानों की रेकी भी कर चुके थे....

स्मैक की लत और महंगे शौक के लिए वारदात की योजना बनाई थी.....

गोविंदपुरा थाने में मामला दर्ज, आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी मिले.....

🎁 रक्षाबंधन पर लाड़ली बहन को क्या मिलेगा सड़क या सिर्फ आश्वासन?विशनखेड़ी गांव, ग्राम पंचायत विशनखेड़ी, तहसील हुजूर की एक...
29/08/2026

🎁 रक्षाबंधन पर लाड़ली बहन को क्या मिलेगा सड़क या सिर्फ आश्वासन?

विशनखेड़ी गांव, ग्राम पंचायत विशनखेड़ी, तहसील हुजूर की एक लाड़ली बहन ने विधायक विष्णु खत्री जी से सड़क निर्माण की मांग की है।

बहन की मांग बहुत बड़ी नहीं है बस गांव तक एक अच्छी सड़क चाहिए।

अब सवाल विधायक विष्णु खत्री जी से है

रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार देने की बात होती है, तो क्या इस बार एक लाड़ली बहन को सड़क का तोहफा देंगे?

बहन को भाषण नहीं चाहिए,
बहन को आश्वासन नहीं चाहिए,
बहन को अपने गांव की सड़क चाहिए।

विष्णु खत्री जी,
रक्षाबंधन पर बहन की मांग पूरी करके दिखाइए
एक लाड़ली बहन को सड़क दीजिए।

#रक्षाबंधन #लाड़लीबहन #विशनखेड़ी #बैरसिया सड़क_चाहिए जनता_की_आवाज़

भोपाल कृषक मंडी
29/08/2026

भोपाल कृषक मंडी

28/08/2026

भोपाल से मनीष राजू की रिपोर्ट

एंकर:
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भोपाल की केंद्रीय जेल में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का मार्मिक नजारा देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों से मुलाकात करने केंद्रीय जेल पहुंचीं।

बहनों ने जेल में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

इस दौरान कई ऐसे भावुक पल भी सामने आए, जब भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को अपने भाइयों से मिलने और राखी बांधने का अवसर दिया गया।

कुल मिलाकर, जेल की चारदीवारी के बीच रक्षाबंधन ने भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और भावनाओं को एक बार फिर सामने ला दिया।

बड़बेली किसान हादसा**विषय: ग्राम बड़बेली में 11 केवी लाइन से किसान का हाथ कटा, 5 सरकारी आदेश के बाद भी FIR नहीं - बैरसिय...
25/08/2026

बड़बेली किसान हादसा*

*विषय: ग्राम बड़बेली में 11 केवी लाइन से किसान का हाथ कटा, 5 सरकारी आदेश के बाद भी FIR नहीं - बैरसिया युवा मंच ने न्याय की मांग की*
ग्राम बड़बेली, सीहोर के पीड़ित किसान सतीश मेवाड़ा के मामले में सरकार से न्याय की मांग करता हूँ।

*घटना:* 18 जून 2026 को दोपहर 2 बजे किसान सतीश मेवाड़ा अपने खेत में कूर्पी/खाद का कार्य कर रहे थे। 33/11 केवी खजुरी कलां सब स्टेशन से निकली 11 केवी सेमरा पंप फीडर की लाइन आंधी से पोल झुकने के कारण मात्र 8 फीट ऊंचाई पर झूल रही थी। संपर्क में आने से गंभीर करंट लगा, एक हाथ काटना पड़ा, एक पैर खराब हो गया।

*सरकारी जांच में क्या सिद्ध हुआ:*
कार्यालय कार्यपालन यंत्री (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक सीहोर के आदेश क्र. 167 एवं जांच प्रतिवेदन क्र. 191 दिनांक 17.07.2026 में सहायक यंत्री श्री राहुल मिश्रा की जांच में के.वि.प्रा. विनियम 2023 के नियम 14, 60 और म.प्र. विद्युत दुर्घटना सूचना नियम 2016 के नियम 3 का उल्लंघन पाया गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट लापरवाही मानी गई है।

*अब तक 5 सरकारी आदेश:*
1. 07/07/26 - मंत्री कृष्णा गौर (क्र. 5760) द्वारा MD, MPPKVVCL को कार्रवाई का आदेश
2. 17/07/26 - विद्युत निरीक्षक सीहोर (क्र. 191) द्वारा लापरवाही सिद्ध
3. 21/07/26 - राज्य महिला आयोग (क्र. 2278) द्वारा आयुक्त राजस्व को निष्पक्ष जांच दल बनाने का आदेश
4. 23/07/26 - मानव अधिकार आयोग (क्र. 16748) द्वारा MD को 31-08-2026 तक ATR का अल्टीमेटम
5. 31/07/26 - मानव अधिकार आयोग (क्र. 7670) द्वारा कलेक्टर सीहोर को 15-09-2026 तक रिपोर्ट का दूसरा नोटिस

*हमारी मांग:*
1. दोषी अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री श्यामपुर पर तत्काल FIR दर्ज हो।
2. पीड़ित किसान सतीश मेवाड़ा को ₹25 लाख मुआवजा, संपूर्ण इलाज खर्च और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए।
3. जिले में सभी झूलते 11 केवी तारों की 15 दिन में मरम्मत हो।

अगर 31 अगस्त की डेडलाइन तक न्याय नहीं मिला तो 9 गांवों - बड़बेली, अमरुद, महोड़िया, कुलाखुर्द, रामाखेड़ी, बिलकिसगंज, चंदेरी, पिपलिया मीरा, रातीखेड़ा, मगरखेड़ा के किसानों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

*प्रवीण धौलपुरे*

Address

685 N2 AR B Sector Govindpura
Bhopal
462023

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newsman Max posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share