01/06/2021
कोविड 19 से बचने के लिए देश भर में लोगों का वैक्सीन लगवाना जरूरी माना गया है, लेकिन देश के कई राज्य वैक्सीन की कमी को झेल रहे हैं. अब ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने वैक्सीन को खरीदने में असमर्थता जताई है और पीएम मोदी को पत्र लिख कर मुफ्त में वैक्सीन देने की मांग की है.