Sports Age

Sports Age Be positive

21/06/2021
विनम्र श्रद्धांजलि🌷🙏🌷🙏🌷🙏
19/06/2021

विनम्र श्रद्धांजलि🌷🙏🌷🙏🌷🙏

18/06/2021
संपादकीय                                                                         *बारिश के साये के बीच भारत और न्यूजलैंड...
17/06/2021

संपादकीय *बारिश के साये के बीच भारत और न्यूजलैंड के बीच आई सी सी टैस्ट चेम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला आज से* स्पोर्ट्स एज डेस्क भारत और न्यूजीलैंड के मध्य 18 जून से आईसीसी टेस्ट चेम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लेंड में खेला जायेगा हालांकि मौसम विभाग ने मैच के दौरान लगभग हर दिन बारिश की चेतावनी भी दी है अतः टॉस का रोल भी अहम रहेगा।
दोनों ही टीमों के कप्तान विराट कोहली (भारत) और केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) की टीम
इस मैच को लेकर काफी उत्साह में है हालांकि विश्व रैंकिंग में न्यूजीलैंड भले ही नंबर एक पर हो लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि दोनों ही शीर्ष टीमें कल अपने आप को विश्व विजेता बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा देंगी। यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है क्योकि विश्व की दो सर्वश्रेष्ठ टीमो के बीच मुकाबला होगा।
एक तरफ भारतीय टीम में कोहली,रोहित, शुभमन गिल , चेतेश्वर पुजारा और रहाणे मुख्य बल्लेबाज होंगे वही ऋषभ पंत को मैच में एक गेमचेंजर हो सकते है साथ ही रविन्द्र जडेजा और अश्विन भी गेंद के साथ साथ बल्ले से भी कमाल दिखाने में सक्षम है तो मुख्य तेज़ गेंदबाज की भूमिका में बुमराह ,शमी और ईशांत शर्मा इंग्लैंड की हरी भरी पिच में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा सकते है । पिच की स्थिति को देखते हुए टॉस की भूमिका भी अहम रोल अदा करेगी।
वही न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाज़ी में टेलर और कप्तान केन विलियमसन पर भरोसा जता सकती है तो गेंदबाजी में टिम साउदी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विशेष : योगेन्द्र व्यास संपादक स्पोर्ट्स एज

*पुरुष हॉकी अकादमी के  खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखायेंगे ओलंपियन समीर दाद* *खेल मंत्री की पहल पर एयर इंडिया ने म ...
15/06/2021

*पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखायेंगे ओलंपियन समीर दाद*

*खेल मंत्री की पहल पर एयर इंडिया ने म प्र राज्य पुरुष हॉकी अकादमी को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी ओलंपियन समीर दाद की सेवाएं*

*ओलंपियन समीर दाद ने की खेल संचालक से भेंट*

भोपाल 15 जून, 2021

खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की मुख्यमंत्री मान. श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा को साकार करने के लिए संकल्पित खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया खेलों के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में खेलों को नया स्वरूप देकर प्रतिभाशाली राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की टीम तैयार करने के लिए खेल विभाग द्वारा एक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में ओलंपियन श्री समीर दाद की कोच के रुप में नियुक्ति भी इसी कार्य योजना का एक हिस्सा है। एयर इंडिया द्वारा श्री समीर दाद की सेवाएं खेल विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपने में खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया का महत्वपूर्ण योगदान है।
हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को अब ओलंपियन श्री समीर दाद के मार्गदर्शन में प्रतिभा निखारने और हॉकी खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा।

*खेल संचालक से भेंट*

ओलंपियन श्री समीर दाद ने सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में कोच के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने टी टी नगर स्टेडियम पहुंचकर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन से भेंट की। खेल संचालक श्री जैन ने समीर दाद का वेलकम करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी का कोच नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि श्री समीर दाद के अनुभव से मध्य प्रदेश ही नही भारतीय टीम को भी फायदा होगा और कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे जो शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।
श्री समीर दाद के कोच बनने पर संयुक्त संचालक डॉ विनोद प्रधान ,श्री बी एस यादव एवं जिला खेल अधिकारी श्री जोस चाको सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों, समस्त हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने श्री समीर दाद को बधाई दी है।

*ओलंपियन खिलाड़ी तैयार करना मेरा लक्ष्य*
हॉकी अकादमी में कोच नियुक्त किए जाने पर ओलंपियन श्री समीर दाद ने खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हॉकी मेरा पेशन है। मेरा लक्ष्य रहेगा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया जी की मंशा को साकार करें।
*समीर दाद की मुख्य उपलब्धियां*

वर्ष 1998 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन गेम्स बैंकॉक थाईलैंड में स्वर्ण पदक विजेता।
वर्ष 1997 में जूनियर वर्ल्ड कप इंग्लैंड में रजत पदक।
वर्ष 1998 में सीनियर एशिया कप क्वालालमपुर में कांस्य पदक।
वर्ष 1999 में सुल्तान अजनाल शाह क्वालालमपुर, वर्ष 1998 हॉलैंड में सीनियर वर्ल्ड कप तथा वर्ष 2001 स्काटलेंड में आयोजित सीनियर वर्ल्ड कप क्वालीफाय में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व।
वर्ष 2000 में सिडनी ऑस्ट्रेलिया के ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व।
इसके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सात टेस्ट सीरीज और 6 फोर एण्ड एट नेशन चैंपियनशिप में भागीदारी।
वर्तमान में श्री समीर दाद एयर इंडिया हॉकी टीम के कोच और एयर इंडिया में सीनियर असिस्टेन्ट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
वर्ष 2014-15 में श्री समीर दाद राष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम के असिस्टेन्ट कोच भी रह चुके हैं।
=========

*स्पोर्ट्स प्रमोटर और फेथ क्रिकेट अकादमी के चैयरमेन श्री राघवेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश राजपूत महापंचायत के प्रदेश अध्य...
08/06/2021

*स्पोर्ट्स प्रमोटर और फेथ क्रिकेट अकादमी के चैयरमेन श्री राघवेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश राजपूत महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष बने* मध्यप्रदेश में क्रियाशील विभिन्न राजपूत संगठनों की समन्वयक महापंचायत हुई जिसमे “मध्य प्रदेश राजपूत महापंचायत “का सर्वसम्मति से कुँवर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर जी को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है । समस्त राजपूत समाज की तरफ से आपको
बहुत बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएँ। इस अवसर पर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद भदौरिया से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अवसर पर विभिन्न खेल संघठनों की तरफ से और स्पोर्ट्स एज परिवार की तरफ से स्पोर्ट्स प्रमोटर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाए दी गयी।

Address

Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sports Age posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share